Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Aug 2022 · 3 min read

मेरा आजादी का भाषण

शीर्षक – मेरा आजादी का भाषण

विधा – गद्य लेख

परिचय – ज्ञानीचोर

शोधार्थी व कवि साहित्यकार

मु.पो. रघुनाथगढ़, सीकर राज.

पिन – 332027

मो. 9001321438

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुझे स्वतंत्रता आंदोलन और बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के अवदानों पर ज्यादा कुछ नहीं कहना। उनके अवदानों-बलिदानों पर सब जानते है और उनकी देशभक्ति के लिए शब्द नहीं है मेरे पास। हम उनकें साहसी कार्यों की आज कल्पना भी नहीं कर सकते।

जब स्वतंत्रता आंदोलन चला तब उस समय स्वतंत्रता का तात्पर्य ब्रिटेन से औपनिवेशिक स्वराज्य प्राप्ति फिर उसके शासन से स्वशासन की और ये आंदोलन चला। कहने का मतलब है उस समय स्वतंत्रता/आजादी का मतलब हिंदुस्तान को दूसरें देश के शासन से मुक्ति तक सीमित था। किन्तु जैसे- जैसे ये आंदोलन आगे बढ़ा और 1947 तक आते-आते स्वतंत्रता का दायरा बढ़ा। स्वतंत्रता शासन से मुक्ति ही नहीं स्वतंत्रता के नये आयाम जुड़ गये। पाश्चात्य विचारकों के कारण बौद्धिक वर्ग में हिंदुस्तान की भौगोलिक-सांस्कृतिक व सामाजिक परिस्थितियों के अनुसार नई चेतना का उदय हुआ। वैयक्तिकता की विचारधारा के कारण समाज से पहले व्यक्ति को महत्त्व दिया जाने लगा। इसी व्यक्तिनिष्ठता के कारण वैयक्तिक स्वतंत्रता की मांग उठी। इसी वैयक्तिक स्वतंत्रता के पक्षधर लोग नई चेतना के वाहक बने। इसी वैयक्तिक स्वतंत्रता ने स्वंतत्रता में विचारों की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, पूजा,आस्था,विश्वास, आदि सभी को प्राकृतिक स्वंतत्रता के दायरे में मानने लगे। इसी स्वतंत्रता के बढ़ते दायरें ने अधिकारों को उत्पन्न किया।

जो स्वतंत्रता केवल दूसरें देश के शासन की मुक्ति तक सीमित थी वो स्वतंत्रता आज वृहद् स्वरूप में हमारे सामने है।

किंतु सोचने की बात ये है कि क्या स्वतंत्रता से हम सही लक्ष्य तक पहुँच पाये? अभी वर्तमान केन्द्रीय सरकार का नारा है ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास’ इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी? क्या स्वतंत्रता के मायने आज आर्थिक विकास पर निर्भर है? हर व्यक्ति का विकास क्यों नहीं हो रहा,आजादी के 75 वर्ष बाद भी कई समाज,तबके पिछड़े क्यों है? क्यों उनके जीवन में स्वतंत्रता का फैलाव नहीं हुआ?

हम वृहद् स्थिति पर गौर करें तो सबसे बड़ी आश्चर्यजनक विषमता दिखाई देती है। इस संसार की आधी आबादी महिलाओं की है। भारत की आधी आबादी का उत्थान अभी शैशवावस्था में है। नारीवाद की विचारधारा भी पुरूष पोषित विचारप्रणाली है। विकास के किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी नगण्य है। जबकि संसार को चलाने,निर्देशित, संस्कार देने, आदमी को आदमी बनाने में सौ प्रतिशत भागीदारी है।

कामकाजी महिलाओं और गृहकार्य में जुटी महिलाओं में मूलतः कोई भेद नहीं ये भेद पुरूष कर देता है। अब समय आ गया है गृहकार्य में जुटी महिलाओं के कार्य का आर्थिक मूल्यांकन निर्धारित हो,तभी पुरूष की गृहिणी के प्रति सोच बदल सकती है। जनगणना ये कहती है कि आधी आबादी महिलाओं की है। ये आँकड़े मात्र है। ये आधी आबादी ही संसार का पालन-पोषण करती है। उसको दिशानिर्देश देती है। शेष आधी आबादी महिलाओं पर ही आश्रित है इसलिए महिलाओं के परिणाम सौ प्रतिशत होने पर भी आधी आबादी के जीवन के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है।

स्वतंत्र जीवन की चेतना की वाहक स्त्री है किंतु विडंबना ये है कि जिस पुरूष को जन्म देकर स्त्री अपने कर्तव्यों को पालन करती है वहीं पुरूष निर्मम होकर स्त्री की स्वतंत्रता को ही समाप्त कर देता है।

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 314 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
तुम अपना भी  जरा ढंग देखो
तुम अपना भी जरा ढंग देखो
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
रम्भा की ‘मी टू’
रम्भा की ‘मी टू’
Dr. Pradeep Kumar Sharma
ये आँखों से बहते अश्क़
ये आँखों से बहते अश्क़
'अशांत' शेखर
जन कल्याण कारिणी
जन कल्याण कारिणी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
कोंपलें फिर फूटेंगी
कोंपलें फिर फूटेंगी
Saraswati Bajpai
जहां पर जन्म पाया है वो मां के गोद जैसा है।
जहां पर जन्म पाया है वो मां के गोद जैसा है।
सत्य कुमार प्रेमी
अवसान
अवसान
Shyam Sundar Subramanian
हिन्दी दोहा बिषय-
हिन्दी दोहा बिषय- "घुटन"
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
वक्त
वक्त
Namrata Sona
रख हौसला, कर फैसला, दृढ़ निश्चय के साथ
रख हौसला, कर फैसला, दृढ़ निश्चय के साथ
Krishna Manshi
■ दोहा देव दीवाली का।
■ दोहा देव दीवाली का।
*Author प्रणय प्रभात*
*लॉकडाउन (लघु कथा)*
*लॉकडाउन (लघु कथा)*
Ravi Prakash
जीवन !
जीवन !
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
फुर्सत से आईने में जब तेरा दीदार किया।
फुर्सत से आईने में जब तेरा दीदार किया।
Phool gufran
सुबह की चाय मिलाती हैं
सुबह की चाय मिलाती हैं
Neeraj Agarwal
सच कहा था किसी ने की आँखें बहुत बड़ी छलिया होती हैं,
सच कहा था किसी ने की आँखें बहुत बड़ी छलिया होती हैं,
Sukoon
लगाये तुमको हम यह भोग,कुंवर वीर तेजाजी
लगाये तुमको हम यह भोग,कुंवर वीर तेजाजी
gurudeenverma198
सनम
सनम
Sanjay ' शून्य'
वायु प्रदूषण रहित बनाओ
वायु प्रदूषण रहित बनाओ
Buddha Prakash
कवि एवं वासंतिक ऋतु छवि / मुसाफ़िर बैठा
कवि एवं वासंतिक ऋतु छवि / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
जो बीत गया उसे जाने दो
जो बीत गया उसे जाने दो
अनूप अम्बर
कहते हैं लोग
कहते हैं लोग
हिमांशु Kulshrestha
3072.*पूर्णिका*
3072.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
धैर्य धरोगे मित्र यदि, सब कुछ होता जाय
धैर्य धरोगे मित्र यदि, सब कुछ होता जाय
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जिंदगी के तूफानों में हर पल चिराग लिए फिरता हूॅ॑
जिंदगी के तूफानों में हर पल चिराग लिए फिरता हूॅ॑
VINOD CHAUHAN
एक प्रयास अपने लिए भी
एक प्रयास अपने लिए भी
Dr fauzia Naseem shad
हुनर का मोल
हुनर का मोल
Dr. Kishan tandon kranti
चलो आज कुछ बात करते है
चलो आज कुछ बात करते है
Rituraj shivem verma
फितरत
फितरत
Kanchan Khanna
महफ़िल से जाम से
महफ़िल से जाम से
Satish Srijan
Loading...