Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Jul 2022 · 1 min read

‘माॅं बहुत बीमार है’

मुझे देख लेती है..
हॅंसकर भी रोती है।
हाथों से चादर की..
सिलवट टटोलती है।

पापा की सांसो की,
व्याकुल सी यादों से,
मन के हर कोने में..
उलझन बेशुमार है।

शीश छुपा लेटी है…
माॅं बहुत बीमार है।।

पवन झाॅंक लेती है
हृदय ढाॅंप देती है
मुस्कुराती दिखती है
नीम की वो छाॅंव है।

उसके है सपनों में
बसा उसका गाॅंव है।
सुधियों में उसकी वो
नहरिया की धार है।

शीश छुपा लेटी है…
माॅं बहुत बीमार है।।

घर जबसे रीता है
मुॅंह उसका फीका है।
वो मुझे पुचकारती
ऑंख छलछलाती है।

छुप-छुप के नज़रें भी
मेरी उतारती है।
चूमती है माथ भी
करती बस दुलार है।

शीश छुपा लेटी है…
माॅं बहुत बीमार है।।

थरथराते हाथ को
मौन हो देखती है।
कुछ दुआएं हाथ जोड़
अंबर तक भेजती है।

अनगिन हैं बातें भी
टूट रहीं सांसें भी।
शून्य जैसा हो रहा
मेरा संसार है।

शीश छुपा लेटी है…
माॅं बहुत बीमार है।।

चाहती हूॅं सजग हो
गीत गाए वो अभी।
रोक लेना चाहती
हाथ में मैं ये सदी।

हैं बड़े अनमोल पल
टूटने मैं भी लगी।
आशीष आलिंगन में
भरा जीवन सार है।

शीश छुपा लेटी है…
माॅं बहुत बीमार है।।

स्वरचित
रश्मि लहर
लखनऊ

Language: Hindi
4 Likes · 2 Comments · 173 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*तानाशाहों को जब देखा, डरते अच्छा लगता है 【हिंदी गजल/गीतिका】
*तानाशाहों को जब देखा, डरते अच्छा लगता है 【हिंदी गजल/गीतिका】
Ravi Prakash
अब की बार पत्थर का बनाना ए खुदा
अब की बार पत्थर का बनाना ए खुदा
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
कितनी प्यारी प्रकृति
कितनी प्यारी प्रकृति
जगदीश लववंशी
राम
राम
umesh mehra
जाग री सखि
जाग री सखि
Arti Bhadauria
“BE YOURSELF TALENTED SO THAT PEOPLE APPRECIATE YOU THEMSELVES”
“BE YOURSELF TALENTED SO THAT PEOPLE APPRECIATE YOU THEMSELVES”
DrLakshman Jha Parimal
दोहे- चार क़दम
दोहे- चार क़दम
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
राम की आराधना
राम की आराधना
surenderpal vaidya
चाँद
चाँद
ओंकार मिश्र
ठहर गया
ठहर गया
sushil sarna
ला मुरारी हीरो बनने ....
ला मुरारी हीरो बनने ....
Abasaheb Sarjerao Mhaske
पेड़ काट निर्मित किए, घुटन भरे बहु भौन।
पेड़ काट निर्मित किए, घुटन भरे बहु भौन।
विमला महरिया मौज
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
अपने  ही  हाथों  से अपना, जिगर जलाए बैठे हैं,
अपने ही हाथों से अपना, जिगर जलाए बैठे हैं,
Ashok deep
मौत का क्या भरोसा
मौत का क्या भरोसा
Ram Krishan Rastogi
बदली मन की भावना, बदली है  मनुहार।
बदली मन की भावना, बदली है मनुहार।
Arvind trivedi
दुनिया देखी रिश्ते देखे, सब हैं मृगतृष्णा जैसे।
दुनिया देखी रिश्ते देखे, सब हैं मृगतृष्णा जैसे।
आर.एस. 'प्रीतम'
*इन तीन पर कायम रहो*
*इन तीन पर कायम रहो*
Dushyant Kumar
Avinash
Avinash
Vipin Singh
जय जय भोलेनाथ की, जय जय शम्भूनाथ की
जय जय भोलेनाथ की, जय जय शम्भूनाथ की
gurudeenverma198
यदि आप सकारात्मक नजरिया रखते हैं और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प
यदि आप सकारात्मक नजरिया रखते हैं और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प
पूर्वार्थ
सगीर गजल
सगीर गजल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
वफ़ा
वफ़ा
shabina. Naaz
(1) मैं जिन्दगी हूँ !
(1) मैं जिन्दगी हूँ !
Kishore Nigam
मेरी किस्मत
मेरी किस्मत
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
तहजीब राखिए !
तहजीब राखिए !
साहित्य गौरव
2
2
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
संवाद होना चाहिए
संवाद होना चाहिए
संजय कुमार संजू
नारी जीवन
नारी जीवन
Aman Sinha
फर्श पर हम चलते हैं
फर्श पर हम चलते हैं
Neeraj Agarwal
Loading...