Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 May 2023 · 1 min read

*मायावी मारा गया, रावण प्रभु के हाथ (कुछ दोहे)*

मायावी मारा गया, रावण प्रभु के हाथ (कुछ दोहे)
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
1
मायावी मारा गया, रावण प्रभु के हाथ
मिली पराजय सर्वदा, जो असत्य के साथ
2
माया रचता क्रूरतम, रचता भूत-पिशाच
रावण को प्रिय वस्तुऍं, वाम-मार्ग के नाच
3
काटी माया बाण से, रावण की हर एक
यद्यपि खल चलता रहा, माया-बुद्धि अनेक
4
रथ पर था रावण खड़ा,लड़ने भीषण युद्ध
राम खड़े पैदल दिखे, अंतः करण विशुद्ध
5
असली रथ सद्वृत्तियॉं, उज्ज्वल हृदय विचार
कहा राम ने सारथी, भजन ईश व्यवहार
6
मर-मर कर फिर जी उठा, रावण बारंबार
जुड़ी भुजाऍं सिर जुड़े, करने अत्याचार
7
रहता अमरित नाभि में, खोला भ्राता भेद
करो दशानन के प्रभो, नाभि बाण से छेद
8
तीस बाण से सिर-भुजा, नाभि बाण से एक
रावण यों मारा गया, करके यत्न विवेक
9
रोती है मंदोदरी, करती घोर विलाप
राम मनुज अवतार हैं, किंतु न समझे आप
10
साधारण नर से नहीं, मरता राक्षसराज
धन्य-धन्य प्रभु अवतरित, हुए लोकहित काज
—————————————
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

564 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
* यौवन पचास का, दिल पंद्रेह का *
* यौवन पचास का, दिल पंद्रेह का *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
नारी
नारी
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
संकट..
संकट..
Sushmita Singh
नया साल
नया साल
Arvina
आजाद पंछी
आजाद पंछी
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
पानी जैसा बनो रे मानव
पानी जैसा बनो रे मानव
Neelam Sharma
I am Yash Mehra
I am Yash Mehra
Yash mehra
नव वर्ष मंगलमय हो
नव वर्ष मंगलमय हो
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
*आत्महत्या*
*आत्महत्या*
आकांक्षा राय
मतदान
मतदान
Anil chobisa
बेटियां देखती स्वप्न जो आज हैं।
बेटियां देखती स्वप्न जो आज हैं।
surenderpal vaidya
करते तो ख़ुद कुछ नहीं, टांग खींचना काम
करते तो ख़ुद कुछ नहीं, टांग खींचना काम
Dr Archana Gupta
....प्यार की सुवास....
....प्यार की सुवास....
Awadhesh Kumar Singh
*** एक दीप हर रोज रोज जले....!!! ***
*** एक दीप हर रोज रोज जले....!!! ***
VEDANTA PATEL
7. तेरी याद
7. तेरी याद
Rajeev Dutta
कांग्रेस के नेताओं ने ही किया ‘तिलक’ का विरोध
कांग्रेस के नेताओं ने ही किया ‘तिलक’ का विरोध
कवि रमेशराज
"पनाहों में"
Dr. Kishan tandon kranti
I love you
I love you
Otteri Selvakumar
"सस्ते" लोगों से
*Author प्रणय प्रभात*
तुझको को खो कर मैंने खुद को पा लिया है।
तुझको को खो कर मैंने खुद को पा लिया है।
Vishvendra arya
ख्वाबों में मिलना
ख्वाबों में मिलना
Surinder blackpen
*सिखलाऍं सबको दया, करिए पशु से नेह (कुंडलिया)*
*सिखलाऍं सबको दया, करिए पशु से नेह (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
बिल्ली
बिल्ली
SHAMA PARVEEN
माना मैं उसके घर नहीं जाता,
माना मैं उसके घर नहीं जाता,
डी. के. निवातिया
हर बार धोखे से धोखे के लिये हम तैयार है
हर बार धोखे से धोखे के लिये हम तैयार है
manisha
जै जै अम्बे
जै जै अम्बे
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
बाल कविता: मदारी का खेल
बाल कविता: मदारी का खेल
Rajesh Kumar Arjun
ईश्वर का रुप मां
ईश्वर का रुप मां
Keshi Gupta
भगवान की तलाश में इंसान
भगवान की तलाश में इंसान
Ram Krishan Rastogi
Loading...