Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 May 2020 · 2 min read

मधुशाला-नया अवतार-2

मधुशाला -नया अवतार -1 तब लिखा गया था जब लोग शराब ठेका की लाइन में लगे हुए थे। अब मधुशाला-नया अवतार -2 परीक्षण उपरांत लिखा गया है। पीने के बाद पीने वालों की अभिव्यक्ति आत्मविश्वास चाल ढाल इत्यादि निष्कर्ष के आधार।
कुछ पियक्कड़ तो यहाँ तक कह गए कि ठेका खुलने के बाद परिणामस्वरूप दूसरे दिन ही कोरोना पॉजिटिव की बेतहाशा वृद्धि हुई। अरे भैया कोरोना वायरस शराब के नशा जैसे तत्काल अपना असर थोड़ी दिखा पाता है। हप्ता भर तो कुछ पता ही नहीं चलता। तीन-चार दिन बाद तो जांच रिपोर्ट ही आ पाती है। खैर आप आनन्द लीजिए-

~~~~~~~
नहीं जरूरत अस्पताल की, बंद रखो भी पठशाला।
दवा खिला कर के क्या होगा, पैग पिला दारू प्याला।।
होगा तन मन स्वस्थ-मस्त, पैदा हों ज्ञानी महा गुरू ;
सर्वश्रेष्ठ है दुनिया भर में, सचमुच समझो मधुशाला।।
नहीं जरूरत अस्पताल की, बंद रखो भी पठशाला।
गुटखा गांजा पूंजी देते, वोट दिलाती मधुशाला।।1

हॉस्पिटल को बना दो हौली, विद्यालय में दे ताला।
चिकन मटन संग पीपी मदिरा, निखरे सुंदर स्वर गाला।।
मधुशाला से रह-रह निकले, डिग्रीधारी क्या होते ;
एक एक से अर्थशास्त्री, वैज्ञानिक अधिवक्ता लॉ।
नहीं जरूरत………
गुटखा गांजा ……..2

क्या करना है सेनिटाइजर, स्प्रे चौक सड़क नाला।
अंतर से ही तर ‘गर कर दो, बीमारी पे दे भाला।।
खर्चा-पर्चा नर्स डॉक्टर, वार्ड बॉय को हटा सही;
पिला गटागट सोम सुधा रस, उठ बैठे मरने वाला।।
नहीं जरूरत………
गुटखा गांजा ……..3

जो भी नफरत फैलाते हैं, जाति धर्म मजहब घाला।
घृणा ईर्ष्या द्वेष मिटाकर, गले मिलेंगे मधुशाला।।
बार-बार आजमा के देखो, पाओगे हर बार सही ;
मंदिर-मस्जिद हुए नफरती, शत्रु ईश-अल्लाताला।।
नहीं जरूरत………
गुटखा गांजा ……..4

पिये न अब तक उमड़ रही है, पीने की इच्छा हाला।
द्वेष दम्भ छल बल जो दिल में, निकले भी बाहर काला।।
मन की क्यों रह जाये अब तो, मानो भी सरकार मेरी;
भीड़ लगाना क्यों पड़ जाए, पहुँचा दो घर-घर ला ला।।
नहीं जरूरत………
गुटखा गांजा ……..5

माथा पच्ची कर जो लिखता, ढूंढ ढूंढ रस लय डाला।
मंच गोष्ठी दूर की बातें, सुनी न बच्चों की खाला।।
कहलाता तुकबंद गप्प कवि, ओज हीन रस हीन सही ;
बैठा मान विश्व कवि खुद को, पी कर मदिरा मतवाला।।
नहीं जरूरत………
गुटखा गांजा ……..6

गजब हो गया लॉक डाउन में, पीते संग जीजा साला।
पिता पुत्र हैं पैक लड़ते, घर-घर खुल गई मधुशाला।।
महिलाएं भी रह न पाई, पुरुषों की है बात अलग ;
शरमाता कितना था ‘कौशल’, पी शराब सब बक डाला।।
नहीं जरूरत……….
गुटखा गांजा……….7

©®कौशलेन्द्र सिंह लोधी ‘कौशल’
मो.नं. 9399462514

Language: Hindi
Tag: गीत
4 Likes · 4 Comments · 307 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"अगर आप किसी का
*Author प्रणय प्रभात*
मानसिक विकलांगता
मानसिक विकलांगता
Dr fauzia Naseem shad
फ़साने
फ़साने
अखिलेश 'अखिल'
प्रेम
प्रेम
Prakash Chandra
साहस है तो !
साहस है तो !
Ramswaroop Dinkar
दूसरा मौका
दूसरा मौका
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
*मुख्य अतिथि (हास्य व्यंग्य)*
*मुख्य अतिथि (हास्य व्यंग्य)*
Ravi Prakash
✍️फिर वही आ गये...
✍️फिर वही आ गये...
'अशांत' शेखर
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
श्याम सिंह बिष्ट
आम आदमी की दास्ताँ
आम आदमी की दास्ताँ
Dr. Man Mohan Krishna
"सुनो एक सैर पर चलते है"
Lohit Tamta
मां ने भेज है मामा के लिए प्यार भरा तोहफ़ा 🥰🥰🥰 �
मां ने भेज है मामा के लिए प्यार भरा तोहफ़ा 🥰🥰🥰 �
Swara Kumari arya
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
असफलता
असफलता
Neeraj Agarwal
3096.*पूर्णिका*
3096.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Harmony's Messenger: Sauhard Shiromani Sant Shri Saurabh
Harmony's Messenger: Sauhard Shiromani Sant Shri Saurabh
World News
|| हवा चाल टेढ़ी चल रही है ||
|| हवा चाल टेढ़ी चल रही है ||
Dr Pranav Gautam
रमेशराज के 12 प्रेमगीत
रमेशराज के 12 प्रेमगीत
कवि रमेशराज
हालातों का असर
हालातों का असर
Shyam Sundar Subramanian
एक तुम्हारे होने से....!!!
एक तुम्हारे होने से....!!!
Kanchan Khanna
छा जाओ आसमान की तरह मुझ पर
छा जाओ आसमान की तरह मुझ पर
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
फ़ितरत
फ़ितरत
Ahtesham Ahmad
तमाम कोशिशें की, कुछ हाथ ना लगा
तमाम कोशिशें की, कुछ हाथ ना लगा
कवि दीपक बवेजा
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बिन मौसम बरसात
बिन मौसम बरसात
लक्ष्मी सिंह
तुम जख्म देती हो; हम मरहम लगाते हैं
तुम जख्म देती हो; हम मरहम लगाते हैं
डॉ. श्री रमण 'श्रीपद्'
स्कूल चलो
स्कूल चलो
Dr. Pradeep Kumar Sharma
ये, जो बुरा वक्त आता है ना,
ये, जो बुरा वक्त आता है ना,
Sandeep Mishra
हाशिए के लोग
हाशिए के लोग
Shekhar Chandra Mitra
Loading...