मत छुपाओ हकीकत
सत्यमेव जयते, मत छुपाओ हकीकत।
सदा सच बोलो , यही है नसीहत।।
सत्यमेव जयते——————-।।
नकली उसूलों से, हकीकत नहीं छुपती।
कागज के फूलों से, जिंदगी नहीं महकती।।
हटेगा जब परदा, सच्चाई से तो।
होगी तुम्हें तब , बहुत बड़ी दिक्कत।।
सत्यमेव जयते——————–।।
नहीं अहम करो, सूरत – दौलत पर।
नहीं जीना सीखो, नकली शौहरत पर।।
होगी बदनामी, सच में बहुत तब।
जब मालूम होगी, तुम्हारी हकीकत।।
सत्यमेव जयते——————–।।
तुम्हारे कर्मों से, तुम्हें लोग पूजेंगे।
बनो देशभक्त तुम, तुम्हें याद करेंगे।।
करो नहीं जुल्म तुम, शासक बनकर।
मिलोगे मिट्टी में ही, यही है हकीकत।।
सत्यमेव जयते———————।।
शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)
मोबाईल नम्बर- 9571070847