Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Mar 2022 · 2 min read

भरत कुल भाग-1

मिष्ठानों में रसगुल्ले का बहुत महत्व है। रसीले रसगुल्ले यदि आइसक्रीम की तरह मुंह में घुल जायें ,और गुलाब जल मुंह का स्वाद अच्छा कर दे, तो रसगुल्ले के क्या कहने। एक नन्हा सा शहर शंकरगढ़ , जहाँ रेत के टीलों का अंबार लगा रहता है। कंकरीली ,पथरीली भूमि होने के कारण यहां रेत का व्यापार होता है। इसका शीशे बनाने में उपयोग होता है। पूरा शहर रेत के कारोबार में व्यस्त है ।ऐसी बंजर भूमि पर रसगुल्ले का मीठा स्वाद अद्भुत व शीतल होता है ।ऐसा नहीं है कि, यहां सभी भूमि बंजर पथरीली है। आस-पड़ोस के ग्रामों की भूमि उपजाऊ और काली मिट्टी है ,जो बहुत अच्छी है। किंतु शंकरगढ़ से सुदूर पथरीली खानों का अंबार लगा हुआ है, जहां से पत्थर तोड़ती मजदूरों की टोली, ट्रकों की छतों पर मस्त हो गाते बजाते देखे जा सकते हैं। यह सभी दूर प्रदेश जैसे बिहार ,बंगाल या झारखंड , छत्तीसगढ़ से आते हैं। इनकी अपनी संस्कृति होती है, और ये अपने कार्य में निपुण होते हैं। सेठ भरत लाल शंकरगढ़ शहर के निवासी हैं। प्रातः उनकी दिनचर्या बाग -बगीचे में बैठकर शुद्ध हवा खाने की है ।चाय की चुस्कियों के मध्य अखबार की प्रतियां वे उलटते- पलटते देखे जा सकते हैं ।उनका बड़ा बेटा कौशल पढ़ाई का बहाना बनाकर वहां बैठा समय व्यतीत कर रहा है ।शायद किसी मित्र मंडली के लिए वह तैयार बैठा है। छोटा बेटा किशोर ,मां का हाथ बँटा रहा है। सेठ भरत लाल ने मिडिल स्कूल तक शिक्षा पायी है। किंतु, मां लक्ष्मी की कृपा उन्हीं पर अकूत बरस रही है। वे शहर के जाने-माने सेठों में अग्रणी माने जाते हैं। सेठ जी की धर्मपत्नी सुशीला अत्यंत धार्मिक एवं कुशल गृहणी है ।वह भरत लाल का बहुत ख्याल रखती हैं। भरत लाल के दो बेटे हैं, दोनों बेटों में कोई भी अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर सका है ।सेठ जी की संपन्नता का हाल यह है, कि, उनके पास 20 से भी अधिक ट्रक हैं।कई सौ एकड़ जमीन व खेत खलिहान हैं। सेठ भारत लाल अपने पिता की सबसे बड़ी संतान है, और उन का छोटा भाई लखनलाल कुशल चिकित्सक है ।वह अत्यंत होनहार व प्रतिभाशाली है। डॉक्टर लखन लाल ग्राम में रहकर ग्रामीणों के बीच अपना चिकित्सालय चलाते हैं। जब सेठ जी पर्व त्यौहारों पर ग्राम आते हैं,तब ग्राम में उत्सव का माहौल बन जाता है। सभी ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ता है ।सेठ जी सभी की समस्या का समाधान करते हैं ।सभी ग्रामीणों को त्यौहार के अवसर पर धोती- कुर्ता उत्तरीय देकर सम्मानित किया जाता है। सेठ जी ने ग्राम में एक धर्मशाला का निर्माण भी कराया है। जिसमें गांव की बहू -बेटियों की बारात ठहर सके। उनका उचित सम्मान -सत्कार हो सके। इस अवसर पर सेठ जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। सेठ जी के आगमन से समारोह में चार चांद लग जाते हैं।
इस अवसर पर सेठ जी शंकर गढ़ के रसगुल्लों से पूरे ग्राम का मुंह मीठा कराते हैं। समूचे गांव में शंकर के रसगुल्लों की धूम होती है।

Language: Hindi
398 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
View all
You may also like:
*होइही सोइ जो राम रची राखा*
*होइही सोइ जो राम रची राखा*
Shashi kala vyas
जिन्दगी मे एक बेहतरीन व्यक्ति होने के लिए आप मे धैर्य की आवश
जिन्दगी मे एक बेहतरीन व्यक्ति होने के लिए आप मे धैर्य की आवश
पूर्वार्थ
सदा बेड़ा होता गर्क
सदा बेड़ा होता गर्क
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
एक दिवस में
एक दिवस में
Shweta Soni
■ सामयिक सवाल...
■ सामयिक सवाल...
*Author प्रणय प्रभात*
💐अज्ञात के प्रति-35💐
💐अज्ञात के प्रति-35💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
* मुस्कुराते नहीं *
* मुस्कुराते नहीं *
surenderpal vaidya
चंद अशआर -ग़ज़ल
चंद अशआर -ग़ज़ल
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
भारत माता
भारत माता
Seema gupta,Alwar
"समरसता"
Dr. Kishan tandon kranti
2970.*पूर्णिका*
2970.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
पाने को गुरु की कृपा
पाने को गुरु की कृपा
महेश चन्द्र त्रिपाठी
बस माटी के लिए
बस माटी के लिए
Pratibha Pandey
ग़ज़ल - इश्क़ है
ग़ज़ल - इश्क़ है
Mahendra Narayan
उम्मीद से अधिक मिलना भी आदमी में घमंड का भाव पैदा करता है !
उम्मीद से अधिक मिलना भी आदमी में घमंड का भाव पैदा करता है !
Babli Jha
।।अथ सत्यनारायण व्रत कथा पंचम अध्याय।।
।।अथ सत्यनारायण व्रत कथा पंचम अध्याय।।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
हकीकत जानूंगा तो सब पराए हो जाएंगे
हकीकत जानूंगा तो सब पराए हो जाएंगे
Ranjeet kumar patre
Pyari dosti
Pyari dosti
Samar babu
हमारा विद्यालय
हमारा विद्यालय
आर.एस. 'प्रीतम'
बाबू जी
बाबू जी
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
तुम ने हम को जितने  भी  गम दिये।
तुम ने हम को जितने भी गम दिये।
Surinder blackpen
जीवन दर्शन
जीवन दर्शन
Prakash Chandra
आपके आसपास
आपके आसपास
Dr.Rashmi Mishra
मौन अधर होंगे
मौन अधर होंगे
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
हम सब मिलकर, ऐसे यह दिवाली मनाये
हम सब मिलकर, ऐसे यह दिवाली मनाये
gurudeenverma198
Hum khuch din bat nhi kiye apse.
Hum khuch din bat nhi kiye apse.
Sakshi Tripathi
*कभी मस्तिष्क से ज्यादा, हृदय से काम लेता हूॅं (हिंदी गजल)*
*कभी मस्तिष्क से ज्यादा, हृदय से काम लेता हूॅं (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
"सत्य"
Dr. Reetesh Kumar Khare डॉ रीतेश कुमार खरे
गीता जयंती
गीता जयंती
Satish Srijan
Loading...