Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Dec 2022 · 2 min read

बाल कहानी- टीना और तोता

बाल कहानी- टीना और तोता
——————-

टीना अपने पापा के साथ मार्केट गयी थी। वहीं पर उसे पिंजड़े में कैद तोता दिखायी दिया। टीना ने पापा से कहकर तोता पिंजड़े के साथ ले लिया और घर ले आयी। घर लाकर टीना तोते के साथ ही खेलने-कूदने लगी। तोता भी टीना के साथ खूब हिल-मिल गया। टीना तोता को मन-पसंद चीजें खिलाती थी और खूब ढ़ेरों बातें भी करती।
जब टीना स्कूल चली जाती तो तोता टीना का इन्तजार करता। जैसे ही टीना पिंजड़े के पास आती तो तोता बहुत खुश होता।
काफी दिन बीत जाने के बाद टीना ने सोचा- तोता घुल-मिल गया है, दूर नहीं जायेगा। अब उसे पिंजड़े से बाहर निकाल दूँ और उससे बातें करूँ। उसे मन-पसंद खाना खिलाऊँ। यही सोचकर टीना ने तोता को पिंजड़े से बाहर निकाल दिया। कुछ देर में टीना खेलने में व्यस्त हो गयी और तोता मौका देखकर उड़ गया। टीना को बहुत दु:ख हुआ। उसने खाना-पीना छोड़ दिया। वह तोता के वियोग मे रोने लगी। टीना के अभिभावक ने समझाया कि-,”तोता अपने घर चला गया है। जैसे ये तुम्हारा घर.. हम तुम्हारे अम्मी-पापा हैं, अगर तुम हमसे जुदा हो जाओ तो आने के लिये प्रयास करोगी। ठीक इसी तरह हो सकता है तोता भी अपने घर गया हो। तुम्हें खुश होना चाहिए कि तोता अपने घर गया है वह एक दिन जरुर आयेगा।”
टीना को अभिभावक की बात समझ में आ गयी। टीना ने आँसू पोंछा और मुँह धोया, फिर खाना खाया। वह हर रोज़ तोता का इन्तजार करने लगी।
एक दिन टीना खुशी से नाचने लगी और तोता को देखकर उसे गोद में लेकर अपने अभिभावक के पास जाकर कहने लगी-,”ये देखो, अम्मी, पापा! तोता आ गया।”
तोता भी सब से मिलकर खुश हुआ। उसने खूब मजे से टीना के द्वारा दिया हुआ भोजन खाया।
फिर टीना के साथ खेलने लगा।
कुछ देर बाद टीना की अम्मी ने कहा-,”टीना बेटा! अब तोता को पिंजड़े में बन्द कर दो।”
टीना ने कहा-,”नहीं अम्मी! अब हम तोता को पिंजड़े में बन्द नहीं करेंगे, वरना वह अपने घर नहीं जा पायेगा। अब हम समझ गये हैं कि तोता को अपने परिवार के पास रहना ज्यादा जरुरी है। जैसे हम आप दोनों के बिना नहीं रह सकते वैसे तोता भी कैसे अपने परिवार से दूर रह पायेगा।”
तोता का मन होगा, तब तक यहाँ रहे फिर उसे इजाजत है वह अपने घर जा सकता है।”
कुछ देर बाद तोता फिर आसमान में उड़ गया। इस बार टीना ने खुशी-खुशी तोता को अलविदा कहा। फिर उसके बाद टीना ने अपना बस्ता उठाया और स्कूल से मिला हुआ होम वर्क किया।

शिक्षा
पशु-पक्षियों की भी अपनी दुनिया होती है। हमें उन्हें बंधक बनाने का कोई हक नहीं है।

शमा परवीन
बहराइच (उ० प्र०)

2 Likes · 497 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Maine Dekha Hai Apne Bachpan Ko!
Maine Dekha Hai Apne Bachpan Ko!
Srishty Bansal
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
sushil sarna
सिलसिला रात का
सिलसिला रात का
Surinder blackpen
ज़रूरत के तकाज़ो
ज़रूरत के तकाज़ो
Dr fauzia Naseem shad
SUCCESS : MYTH & TRUTH
SUCCESS : MYTH & TRUTH
Aditya Prakash
জীবন নামক প্রশ্নের বই পড়ে সকল পাতার উত্তর পেয়েছি, কেবল তোমা
জীবন নামক প্রশ্নের বই পড়ে সকল পাতার উত্তর পেয়েছি, কেবল তোমা
Sakhawat Jisan
//एक सवाल//
//एक सवाल//
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
किताबें
किताबें
Dr. Pradeep Kumar Sharma
वो सारी खुशियां एक तरफ लेकिन तुम्हारे जाने का गम एक तरफ लेकि
वो सारी खुशियां एक तरफ लेकिन तुम्हारे जाने का गम एक तरफ लेकि
★ IPS KAMAL THAKUR ★
।। गिरकर उठे ।।
।। गिरकर उठे ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
प्रथम गुरु
प्रथम गुरु
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
बे मन सा इश्क और बात बेमन का
बे मन सा इश्क और बात बेमन का
सिद्धार्थ गोरखपुरी
याद रहेगा यह दौर मुझको
याद रहेगा यह दौर मुझको
Ranjeet kumar patre
कैद अधरों मुस्कान है
कैद अधरों मुस्कान है
Dr. Sunita Singh
दुनिया  की बातों में न उलझा  कीजिए,
दुनिया की बातों में न उलझा कीजिए,
करन ''केसरा''
वक्त मिलता नही,निकलना पड़ता है,वक्त देने के लिए।
वक्त मिलता नही,निकलना पड़ता है,वक्त देने के लिए।
पूर्वार्थ
नारी तेरे रूप अनेक
नारी तेरे रूप अनेक
विजय कुमार अग्रवाल
मेरी देह बीमार मानस का गेह है / मुसाफ़िर बैठा
मेरी देह बीमार मानस का गेह है / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
छटपटाता रहता है आम इंसान
छटपटाता रहता है आम इंसान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
ग़ज़ल
ग़ज़ल
प्रीतम श्रावस्तवी
मेरी मां।
मेरी मां।
Taj Mohammad
భారత దేశ వీరుల్లారా
భారత దేశ వీరుల్లారా
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
2563.पूर्णिका
2563.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
मेरे 20 सर्वश्रेष्ठ दोहे
मेरे 20 सर्वश्रेष्ठ दोहे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
🙏 अज्ञानी की कलम🙏
🙏 अज्ञानी की कलम🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
इस नयी फसल में, कैसी कोपलें ये आयीं है।
इस नयी फसल में, कैसी कोपलें ये आयीं है।
Manisha Manjari
*****रामलला*****
*****रामलला*****
Kavita Chouhan
बढ़ी शय है मुहब्बत
बढ़ी शय है मुहब्बत
shabina. Naaz
#शेर-
#शेर-
*Author प्रणय प्रभात*
🌺🌺इन फाँसलों को अन्जाम दो🌺🌺
🌺🌺इन फाँसलों को अन्जाम दो🌺🌺
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...