Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Nov 2021 · 2 min read

बहंगी लचकत जाय

सूर्योपासना का अद्वितीय व बहुआयामी लोकपर्व है “छठ”। आस्था के इस लोकपर्व में विभिन प्रकार का जीवन संदेश समाया है। यह संसार का एकमात्र ऐसा पर्व है, जो उदय और अस्त को एक समान महत्व प्रदान करता है। उदय होते को भी नमन और अस्त होते हुए को भी समान आस्था, समर्पण के साथ वंदन। पहले अस्त होते सूर्य के प्रति आभार प्रकट करना और फिर उगते सूर्य के प्रति आस्था प्रकट करते हुए स्वागत करना इस लोकपर्व को और अधिक वरेण्य बनाता है। ‘सूर्य’ केन्द्रित सांस्कृतिक पर्व छठ का संदेश साफ व सरल है- ‘वही उगेगा, जो डूबेगा’। प्रकृति की उपजों के अद्भुत मिलन का यह पर्व है, जो निर्मल हृदय से सबको साथ लेकर चलने का मनोहारी दृश्य उत्पन्न करता है। इस लोकपर्व में कोई पांडित्य नहीं, आस्था ही पांडित्य है। इसका पांडित्य बहुत ही लचीला है। कोई अदृश्य देवता नहीं। इसके आराध्य देवता सूर्य हैं जो दृश्य हैं, प्रत्यक्ष हैं । सूर्य ही दीनानाथ हैं। यह सूर्य ही हैं जो पृथ्वी पर जीवन को संचालित करते हैं, उसे उर्वरता प्रदान करते हैं, ऊर्जा से भर देते हैं और चहुओर सौन्दर्य की वर्षा करते हैं। तभी तो व्रती के स्वर कुछ इस प्रकार प्रस्फुटित होते हैं- ‘आहो दीनानाथ/जल बिच खाड़ बानी/कांपेला बदनवा/दर्शन दीहीं ए दीनानाथ।‘ कोई अदृश्य देवी नहीं, गंगा मइया ही देवी हैं, सभी नदियाँ देवी हैं, जो दृश्य हैं। सभी सरोवर देवीस्वरूप हैं। कोई कृत्रिमता नहीं, प्रकृति से उपजे फल, कंद-मूल सभी का समर्पण, उस देव को जो इन्हें उपजाने में अपनी महती भूमिका निभाता है। ऊर्जा, ताप के स्त्रोत भाष्कर ही तो हैं। समर्पण उस देवी को जो जीवन देती है, जिसके तट पर सभ्यता पनपी, विकसित हुई, पुष्पित व पल्लवित हुई। कोई भेद-भाव नहीं । सभी एक होकर घाट पर जाते हैं। न जाति, न धर्म, न गरीब, न अमीर, सब भेद मिट जाते हैं । सभी एकाकार होकर प्रत्यक्ष देवता दिनकर के प्रति आभार जताते हैं। छठी मैया का स्मरण करते हुए सूर्य को अर्घ्य देना इसे बहुत ही विशिष्ट बनाता है, जो इस लोकपर्व को अनवरत समृद्ध कर रहा है। भावों से भर जाना, इस लोकपर्व की विशेषताओं में शामिल है।

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 1 Comment · 663 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
View all
You may also like:
~पिता~कविता~
~पिता~कविता~
Vijay kumar Pandey
खून के रिश्ते
खून के रिश्ते
Dr. Pradeep Kumar Sharma
दोनों हाथों से दुआएं दीजिए
दोनों हाथों से दुआएं दीजिए
Harminder Kaur
देखते देखते मंज़र बदल गया
देखते देखते मंज़र बदल गया
Atul "Krishn"
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सब अपने दुख में दुखी, किसे सुनाएँ हाल।
सब अपने दुख में दुखी, किसे सुनाएँ हाल।
डॉ.सीमा अग्रवाल
तारों के मोती अम्बर में।
तारों के मोती अम्बर में।
Anil Mishra Prahari
आतंकवाद को जड़ से मिटा दो
आतंकवाद को जड़ से मिटा दो
gurudeenverma198
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
‘ विरोधरस ‘---8. || आलम्बन के अनुभाव || +रमेशराज
‘ विरोधरस ‘---8. || आलम्बन के अनुभाव || +रमेशराज
कवि रमेशराज
कॉफ़ी की महक
कॉफ़ी की महक
shabina. Naaz
(4) ऐ मयूरी ! नाच दे अब !
(4) ऐ मयूरी ! नाच दे अब !
Kishore Nigam
चाहत
चाहत
Dr Archana Gupta
मलूल
मलूल
Satish Srijan
खुश्क आँखों पे क्यूँ यकीं होता नहीं
खुश्क आँखों पे क्यूँ यकीं होता नहीं
sushil sarna
#देख_लिया
#देख_लिया
*Author प्रणय प्रभात*
दर्द की शर्त लगी है दर्द से, और रूह ने खुद को दफ़्न होता पाया है।
दर्द की शर्त लगी है दर्द से, और रूह ने खुद को दफ़्न होता पाया है।
Manisha Manjari
मैं माँ हूँ
मैं माँ हूँ
Arti Bhadauria
अच्छी बात है
अच्छी बात है
Ashwani Kumar Jaiswal
💐प्रेम कौतुक-300💐
💐प्रेम कौतुक-300💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
वक्त
वक्त
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*जलयान (बाल कविता)*
*जलयान (बाल कविता)*
Ravi Prakash
यारा ग़म नहीं
यारा ग़म नहीं
Surinder blackpen
2986.*पूर्णिका*
2986.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
शायद वो खत तूने बिना पढ़े ही जलाया होगा।।
शायद वो खत तूने बिना पढ़े ही जलाया होगा।।
★ IPS KAMAL THAKUR ★
नरभक्षी_गिद्ध
नरभक्षी_गिद्ध
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
नेता अफ़सर बाबुओं,
नेता अफ़सर बाबुओं,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"बदलाव"
Dr. Kishan tandon kranti
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
सत्य कुमार प्रेमी
*याद है  हमको हमारा  जमाना*
*याद है हमको हमारा जमाना*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Loading...