बलात्कार
नमस्कार दोस्तों , मैं जसवंत , जालौर (राजस्थान) से आपके बीच एक और अनोखी कविता आप लोगों तक पहुंचाने आया हूं। दोस्तो आजकल बहुत खबरे आ रही हैं, की इसका बलात्कार कर दिया ,उसका बलात्कार कर दिया, उसे मार डाला। दोस्तो हम ये कल्पना भी नहीं कर सकते की जिसके साथ घटना घटी उसके परिवार वालो पर क्या बीत रही होगी। उस घटना में सभी मिले हुए हाथो में ये कविता सौंपने आया हूं। दोस्तो कविता वो जो सच बोले, कविता वो जो गलत का विरोध करे। तो आओ इस दौर की एक अनोखी कविता आपको समर्पित करता हूं।
जंग नहीं लग जाए नारियों के हक पर,
नारियों के हक को नई दिशा दीजिए।
नारियों की जवानी के ह्रदय में चामुंडा बैठी,
मां काली की बेटियों को नया अधिकार दीजिए।
नारी शक्ति समाज का है एक अंग ,
उनकी सुरक्षा को नया कानूनी दीजिए ।
मां भारती की बेटियों के साथ बलात्कार करे ,
इस बार उन बलात्कारियों गोलियों से भून दीजिए।
© जसवंत
दोस्तो हर बार की तरह इस बार भी आपके सभी सुझावों को तहे दिल से स्वागत करते हैं।
इस कविता को आपके आशीर्वाद की बहुत जरूरत है।आपका पर्याप्त आर्शीवाद नहीं मिल पा रहा है।
✍️ 👍✉️