Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jun 2021 · 3 min read

बरसात

1) गीत

शुन्य हृदय में प्रेम की,गहन जलद बरसात।
गहन अँधेरा कर गयी, पावस की यह रात।।

झुलस रही हूँ अग्नि-सी, बढ़ा दिया संताप।
मुझ विरहण को यूँ लगे, दिया किसी ने श्राप।।
शोक-गीत गाने लगे, जुगनू एक जमात।
गहन अँधेरा कर गयी, पावस की यह रात।।

घिरी याद की बदलियाँ, नस-नस बढ़ती पीर।
नवल मेघ जल बिन्दु से, नयन भरे हैं नीर।
छेड़े बिजुरी को कभी, करे घटा से बात।
गहन अँधेरा कर गयी, पावस की यह रात।।

रोम-रोम बेसुध पड़ा,अंतस भर कर शोर।
कठिन प्रलय की रात यह, कैसे होगी भोर।।
चाँद सितारे छुप गये, सिसक रहे जज्बात ।
गहन अँधेरा कर गयी, पावस की यह रात।।

शुन्य हृदय में प्रेम की,गहन जलद बरसात।
गहन अँधेरा कर गयी, पावस की यह रात।।
-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

2) दोहा

छम-छम बारिश ने किया, पावस का आगाज।
हवा सुहानी बह रही, झूम रहे वनराज।। १

वर्षा आई झूम कर, प्रकृति भाव विभोर।
बूँद-बूँद जादू भरा, मौसम है चितचोर।। २

वर्षा की हर बूँद में, सुन्दर सुखद मिठास।
आज सखी पूरी हुई, मेरे मन की आस।। ३

वर्षा रानी आ गई, कर सोलह श्रृंगार।
उसके आने से मगन,ये पूरा संसार।। ४

वर्षा की ध्वनि हृदय में ,भर देती है प्रीत।
प्रणयातुर शत कीट खग, गाते मंगल गीत।। ५

नीले अम्बर में घटा,जब छाई घनधोर।
पंख खोलकर नाचता, तब जंगल में मोर।।६

खुश होती बरसात जब,करें कई उपकार।
क्रोधित हो जाये अगर, करती सब संहार।। ७

कहो सखी किससे कहें, अपने मन की पीर।
पिया बिना बरसात में, बहे नयन से नीर।। ८

मेध बहुत मन के गगन, मगन मयूरी नाच।
दर्द दबा कर कंठ में,सह पीड़ा की आँच।। ९

-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

3) मुक्तक

टपकता रहता घर जिसका टूटा फूटा छप्पर है।
फिर भी ‘बारिश हो जाये’ ध्यान लगाये नभ पर है।
वो खेतों की मेड़ों पर उदास अकेला बैठा है –
इस बार बरस जाना मेघा कर्जा मेरे सर पर है।1

कृषक जनों की सुनकर पुकार।
बरसो मेघा मूसलाधार।
जूझ रहे हैं वो कमियों से –
जीवन में छाया अंधकार।2

वर्षा रानी को देख कर खुश हो रहा किसान।
मन में उसके सज गये आज हजारों अरमान।
गुनगुनाता गीत गाता काधे पर हल लेकर-
चल दिया वह भींगता खेतों में रोपने धान।3

उमड़-घुमड़ कर छम-छम करती पावस सुख बरसाने आई ।
पंक्ति बद्ध हो कमर झुकाए करें नारियाँ धान रुपाई ।
श्रम सुन्दरियाँ तन्मयता से हाथ लिए नन्हें बिरवा को-
अद्भुत लय में गायन करती वसुन्धरा की गोद सजाई ।4

श्वेत शीतल, निर्मल बूँदों की बरखा पहनी चुनर है।
बिजली की पायल पहने बरखा लगती अति सुन्दर है।
श्यामल, उज्ज्वल, कोमल,लहराता सुरभित केश गगन में –
इस आकर्षित प्यारी छवि पर मोहित सब नारी नर है।5
-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

4)
Post
? ? & & ? ?
छम-छम बदरा बरस रहा है।
विरहन मन ये तरस रहा है।

शीतल पवन चले आरी-सी,
बूंद-बूंद फिर विहस रहा है।

आग कलेजे में धधकी यूं,
नस-नस मद में लनस रहा है।

गाज गिरे ऐसे मौसम पर,
झरी नेह की परस रहा है।

कैसे धीर धरूँ साजन जी,
दर्द भरा जब दिवस रहा है।

सुध-बुध खो देती है मेरी,
तुम बिन जीवन निरस रहा है।

एक दूजे के चिर प्रेम में,
लीन प्रिये दिन सरस रहा है।
लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

8 Likes · 8 Comments · 288 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
मुरली कि धुन
मुरली कि धुन
Anil chobisa
बहुत-सी प्रेम कहानियाँ
बहुत-सी प्रेम कहानियाँ
पूर्वार्थ
मंगलमय हो नववर्ष सखे आ रहे अवध में रघुराई।
मंगलमय हो नववर्ष सखे आ रहे अवध में रघुराई।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
गणतंत्र दिवस की बधाई।।
गणतंत्र दिवस की बधाई।।
Rajni kapoor
विधाता छंद
विधाता छंद
डॉ.सीमा अग्रवाल
💐अज्ञात के प्रति-35💐
💐अज्ञात के प्रति-35💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बात
बात
Ajay Mishra
मैं नहीं हो सका, आपका आदतन
मैं नहीं हो सका, आपका आदतन
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
हमने यूं ही नहीं मुड़ने का फैसला किया था
हमने यूं ही नहीं मुड़ने का फैसला किया था
कवि दीपक बवेजा
■ आज का क़तआ (मुक्तक)
■ आज का क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
"जस्टिस"
Dr. Kishan tandon kranti
होली -रमजान ,दीवाली
होली -रमजान ,दीवाली
DrLakshman Jha Parimal
लौट कर न आएगा
लौट कर न आएगा
Dr fauzia Naseem shad
खंडहर
खंडहर
Tarkeshwari 'sudhi'
मुक्तक
मुक्तक
Mahender Singh
मैं हूं आदिवासी
मैं हूं आदिवासी
नेताम आर सी
मेरी बातें दिल से न लगाया कर
मेरी बातें दिल से न लगाया कर
Manoj Mahato
सितारा
सितारा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
परीक्षा है सर पर..!
परीक्षा है सर पर..!
भवेश
जिंदगी तुझको सलाम
जिंदगी तुझको सलाम
gurudeenverma198
रमेशराज के देशभक्ति के बालगीत
रमेशराज के देशभक्ति के बालगीत
कवि रमेशराज
सुंदरता विचारों में सफर करती है,
सुंदरता विचारों में सफर करती है,
सिद्धार्थ गोरखपुरी
कॉफ़ी की महक
कॉफ़ी की महक
shabina. Naaz
बीज अंकुरित अवश्य होगा (सत्य की खोज)
बीज अंकुरित अवश्य होगा (सत्य की खोज)
VINOD CHAUHAN
विचार मंच भाग -7
विचार मंच भाग -7
डॉ० रोहित कौशिक
खोदकर इक शहर देखो लाश जंगल की मिलेगी
खोदकर इक शहर देखो लाश जंगल की मिलेगी
Johnny Ahmed 'क़ैस'
उसकी मोहब्बत का नशा भी कमाल का था.......
उसकी मोहब्बत का नशा भी कमाल का था.......
Ashish shukla
जपू नित राधा - राधा नाम
जपू नित राधा - राधा नाम
Basant Bhagawan Roy
कोहिनूराँचल
कोहिनूराँचल
डिजेन्द्र कुर्रे
2545.पूर्णिका
2545.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Loading...