Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Apr 2022 · 1 min read

बदलते रिश्ते

“बदलते रिश्ते”
~~~~~~~~

मैं किस रिश्तों की, बात करूं;
हर रिश्ते ही, अब तो सस्ते है।
जहां कोई भी, नुकसान दिखे;
नफा हेतु ही, बदलते रिश्ते हैं।
रिश्तों में अब, कोई दम कहां;
ये तो बिखरें पड़े हैं,जहां-तहां।
सब ही,निजस्वार्थ से चलते हैं;
मौसम की तरह, अब सदा ही;
वक्त-बेवक्त , बदलते रिश्ते हैं।
एक रिश्ता होता,जब माॅं मिले;
तभी बेटा या बेटी, रहते खास;
फिर तो तभी, बदलते रिश्ते हैं;
जब रिश्तों में , आ जाए सास।
एक रिश्ता दिखे,निजभाई का;
टिके,जबतक मन भौजाई का।
हरेक भाई को,बहन याद आए;
बहना , राखी के रिश्ते निभाए।
पुत्र व माता-पिता , के रिश्ते में;
दिखती सदा,रिश्तों की गहराई;
सुपुत्र सादर करते, उनकी सेवा;
जब-तक न आए,घर में लुगाई।
अब तो,प्रायः बेटी के रिश्ते को;
कन्या-दान से भी, मिले बिदाई।
खून के ही रिश्ते सारे,होते प्यारे;
पर रिश्ते अब,बन गए हैं बेचारे।
अब रिश्तों में, न कोई प्रेम दिखे;
रिश्ते सब, सिर्फ हाथों से लिखे।
किन रिश्तों को, मैं भला बताऊं;
कैसे कहूं, किसमे मेह मिलते हैं।
मानो , बचपन में स्नेह मिलते हैं;
फिर आगे, सारे ‘बदलते रिश्ते’हैं।
“°°°°°°°°°°°°°🙏°°°°°°°°°°°°°

#स्वरचित_सह_मौलिक;
……. ✍️पंकज ‘कर्ण’
…….कटिहार(बिहार)।

Language: Hindi
6 Likes · 2 Comments · 1168 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from पंकज कुमार कर्ण
View all
You may also like:
*** लम्हा.....!!! ***
*** लम्हा.....!!! ***
VEDANTA PATEL
दुआ
दुआ
Dr Parveen Thakur
रंग तो प्रेम की परिभाषा है
रंग तो प्रेम की परिभाषा है
Dr. Man Mohan Krishna
💐अज्ञात के प्रति-53💐
💐अज्ञात के प्रति-53💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कविता के हर शब्द का, होता है कुछ सार
कविता के हर शब्द का, होता है कुछ सार
Dr Archana Gupta
साथ अगर उनका होता
साथ अगर उनका होता
gurudeenverma198
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां
पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां
Shekhar Chandra Mitra
"ये दृश्य बदल जाएगा.."
MSW Sunil SainiCENA
कोई हंस रहा है कोई रो रहा है 【निर्गुण भजन】
कोई हंस रहा है कोई रो रहा है 【निर्गुण भजन】
Khaimsingh Saini
"बाकी"
Dr. Kishan tandon kranti
दोहे
दोहे
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
साँवलें रंग में सादगी समेटे,
साँवलें रंग में सादगी समेटे,
ओसमणी साहू 'ओश'
इश्किया होली
इश्किया होली
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
बेमेल कथन, फिजूल बात
बेमेल कथन, फिजूल बात
Dr MusafiR BaithA
नारी वेदना के स्वर
नारी वेदना के स्वर
Shyam Sundar Subramanian
रातों पर अब कोई शिकवा नहीं है
रातों पर अब कोई शिकवा नहीं है
कवि दीपक बवेजा
*वाह-वाह क्या बात ! (कुंडलिया)*
*वाह-वाह क्या बात ! (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
संस्कृति वर्चस्व और प्रतिरोध
संस्कृति वर्चस्व और प्रतिरोध
Shashi Dhar Kumar
2530.पूर्णिका
2530.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
"फ़िर से तुम्हारी याद आई"
Lohit Tamta
कशमें मेरे नाम की।
कशमें मेरे नाम की।
Diwakar Mahto
बरगद और बुजुर्ग
बरगद और बुजुर्ग
Dr. Pradeep Kumar Sharma
बेरोजगारी।
बेरोजगारी।
Anil Mishra Prahari
दुखद अंत 🐘
दुखद अंत 🐘
Rajni kapoor
अपनी घड़ी उतार कर किसी को तोहफे ना देना...
अपनी घड़ी उतार कर किसी को तोहफे ना देना...
shabina. Naaz
नव वर्ष का आगाज़
नव वर्ष का आगाज़
Vandna Thakur
■ अहमक़ आईने का सस्ता इलाज...
■ अहमक़ आईने का सस्ता इलाज...
*Author प्रणय प्रभात*
स्त्री श्रृंगार
स्त्री श्रृंगार
विजय कुमार अग्रवाल
आया तीजो का त्यौहार
आया तीजो का त्यौहार
Ram Krishan Rastogi
Loading...