Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Jul 2021 · 3 min read

प्रदीप छंद

#प्रदीप_छंद (एक चरण चौपाई +दोहे का विषम चरण )
16,13 पर यति कुल 29 मात्राएं. (मात्रिक‌ छंद है )

विशेष संकेत ~चौपाई चरण का पदांत चौपाई विधान से ही करें एवं दोहे के चरण का पदांत दोहा विधान से‌ ही करें ) चौपाई के चरण में 16 मात्रा गिनाकर पदांत. रगड़‌ ( 212 ) से‌ बर्जित है

यह‌ गेय छंद है , इस छंद‌‌ में गीतिका , गीत , कथ्य युग्म , मुक्तक लिखे जा सकते है

सोलह -तेरह मात्राओं से , बनता छंद प्रदीप है |
मात्रिक चार चरण का जानो , रखना बात समीप है |
विषम चरण हो चौपाई सा, सम हो‌ दोहा का प्रथम ~
है‌‌ सुभाष लय इसमें पूरी, समझो छंद सुदीप‌ है |
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

विषय- मित्र (चार चरण के दो युग्म में )

मित्र सदा मिलता रहता है , भाई‌‌ खोजे यार में |
सुख दुख में वह‌ साथ निभाता, जुड़ा रहे परिवार में ||(1)

करे‌ सामना आलोचक से , कमी‌‌ नहीं तकरार में |
सदा मित्र‌‌‌ को अच्छा माने , अपने नेक विचार में ||(2)

(अब यही युग्म मुक्तक में )

मित्र सदा मिलता रहता है , भाई‌‌ खोजे यार में |
सुख दुख में वह‌ साथ निभाता, जुड़ा रहे परिवार में |
करे‌ सामना आलोचक से , तर्कों के आधार पर –
सदा‌ मित्र को अच्छा‌ माने , अपने नेक विचार में |
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पुन: दो युग्म

मित्र‌‌ इत्र सा जिसको मिलता , खुश जानो संसार में |
हाथ मानिए भाई‌ जैसा , अपने घर परिवार में ||(3)

मिले सूचना यदि संकट की , मित्र कृष्ण अवतार‌ में |
आकर हल करने लगता है , लग‌ जाता उपचार में ||(4)

(अब यही युग्म मुक्तक में )

मित्र‌‌ इत्र सा जिसको मिलता , खुश जानो संसार में |
हाथ मानिए भाई जैसा , अपने घर परिवार में |
मिले सूचना यदि संकट की , आए कृष्णा भेष में ~
बिना कहें हल करने लगता , लग जाता उपचार में |
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

इन्ही युग्मों से अब गीतिका

मित्र सदा मिलता रहता है , भाई‌‌ खोजे यार में ,
सुख दुख में वह‌ साथ निभाता, जुड़ा रहे परिवार में |

करे‌ सामना आलोचक से , तर्को के‌ आधार‌ पर ,
सदा मित्र को अच्छा माने , अपने‌ नेक विचार में |

असमान मित्रता हो जाती, मन की उपजी बात में ,
कृष्ण- सुदामा सुनी कहानी , दादी‌ के सुखसार में |

सदा मित्र का साथ निभाओं ,‌ हितकारी आधार पर,
रखो बाँधकर भाई‌ जैसा , अपने दिल के‌ तार में |

आसमान से‌ ऊँची दुनिया , सदा‌ मित्र की‌ देखिए‌ |
मिलते ही मन खिल जाता है , सुख आता दीदार में ||

मित्र खबर पर दोड़ा आता , कृष्णा के परिवेश में |
भरी सभा में लाज बचाता , लग जाता उपकार

===============================
अब इन्हीं‌ सभी युग्मों से गीत तैयार है

मित्र सदा मिलता रहता है , भाई‌‌ खोजे यार में | (मुखड़ा)
सुख दुख में वह‌ साथ निभाता, जुड़ा रहे परिवार में || (टेक)

मित्र‌‌ इत्र सा जिसको मिलता , खुश जानो संसार में |(अंतरा)
हाथ मानिए भाई‌ जैसा , अपने घर के द्वार‌ में ||
मिले सूचना यदि संकट की , मित्र कृष्ण अवतार‌ में |
आकर हल करने लगता है , लग‌ जाता उपचार में ||

करे‌ सामना आलोचक से , कमी‌‌ नहीं तकरार में |(पूरक)
सुख दुख में वह‌ साथ निभाता, जुड़ा रहे परिवार में || (टेक)

असमान मित्रता हो जाती, मन से‌ उपजे‌ प्यार में |(अंतरा)
कृष्ण- सुदामा सुनी कहानी , दादी‌ के‌‌ सुखसार में |
सदा मित्र का साथ निभाओ , हितकारी आधार में |
रखो यार को‌ भाई‌ जैसा , अपने नेक विचार में ||

मिलते ही मन खिल जाता है , सुख आता दीदार में ||(पूरक)
सुख -दुख में वह‌ साथ निभाता, जुड़ा रहे परिवार में || (टेक)

आसमान से‌ ऊँची दुनिया , देखी‌ है संसार. में |(अंतरा)
भाई जैसा मित्र जहाँ है , दिल के जब दरवार में ||
सदा‌ मित्र‌ को रहते‌ देखा , अपने मन के प्यार में |
एक जान मित्रों को‌ कहते‌, दुनिया की रस धार‌ में ||

सदा मित्र का साथ न छोड़ो, सुभाष पड़ो न खार‌ में |(पूरक)
सुख -दुख में वह‌ साथ निभाता, जुड़ा रहे परिवार में || (टेक)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
©सुभाष सिंघई
एम•ए• हिंदी‌ साहित्य , दर्शन शास्त्र
(पूर्व भाषा अनुदेशक ,आई टी आई )
जतारा (टीकमगढ)म०प्र०

============
आलेख- सरल सहज भाव शब्दों से छंद को समझानें का प्रयास किया है , वर्तनी व कहीं मात्रा या पदांत दोष हो तो परिमार्जन करके ग्राह करें
सादर

Language: Hindi
Tag: गीत
1734 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
क्यों करते हो गुरुर अपने इस चार दिन के ठाठ पर
क्यों करते हो गुरुर अपने इस चार दिन के ठाठ पर
Sandeep Kumar
जल्दी-जल्दी  बीत   जा, ओ  अंधेरी  रात।
जल्दी-जल्दी बीत जा, ओ अंधेरी रात।
दुष्यन्त 'बाबा'
World Dance Day
World Dance Day
Tushar Jagawat
वर्षा ऋतु के बाद
वर्षा ऋतु के बाद
लक्ष्मी सिंह
■ सीधी बात...
■ सीधी बात...
*Author प्रणय प्रभात*
रात क्या है?
रात क्या है?
Astuti Kumari
💐प्रेम कौतुक-309💐
💐प्रेम कौतुक-309💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जय जय भोलेनाथ की, जय जय शम्भूनाथ की
जय जय भोलेनाथ की, जय जय शम्भूनाथ की
gurudeenverma198
*कभी  प्यार में  कोई तिजारत ना हो*
*कभी प्यार में कोई तिजारत ना हो*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मां कृपा दृष्टि कर दे
मां कृपा दृष्टि कर दे
Seema gupta,Alwar
ज़िन्दगी में किसी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने के लिए
ज़िन्दगी में किसी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने के लिए
Paras Nath Jha
जिन्दा हो तो,
जिन्दा हो तो,
नेताम आर सी
बहता पानी
बहता पानी
साहिल
अनजान बनकर मिले थे,
अनजान बनकर मिले थे,
Jay Dewangan
इंसान जिंहें कहते
इंसान जिंहें कहते
Dr fauzia Naseem shad
शहीद दिवस
शहीद दिवस
Ram Krishan Rastogi
किसी ने सही ही कहा है कि आप जितनी आगे वाले कि इज्ज़त करोंगे व
किसी ने सही ही कहा है कि आप जितनी आगे वाले कि इज्ज़त करोंगे व
Shankar N aanjna
“तड़कता -फड़कता AMC CENTRE LUCKNOW का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम” (संस्मरण 1973)
“तड़कता -फड़कता AMC CENTRE LUCKNOW का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम” (संस्मरण 1973)
DrLakshman Jha Parimal
आंखें मेरी तो नम हो गई है
आंखें मेरी तो नम हो गई है
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
मोबाइल फोन
मोबाइल फोन
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
जान हो तुम ...
जान हो तुम ...
SURYA PRAKASH SHARMA
हमने सबको अपनाया
हमने सबको अपनाया
Vandna thakur
एक पेड़ ही तो है जो सभी प्राणियो को छाँव देता है,
एक पेड़ ही तो है जो सभी प्राणियो को छाँव देता है,
Shubham Pandey (S P)
कहीं ख्वाब रह गया कहीं अरमान रह गया
कहीं ख्वाब रह गया कहीं अरमान रह गया
VINOD CHAUHAN
*करिश्मा एक कुदरत का है, जो बरसात होती है (मुक्तक)*
*करिश्मा एक कुदरत का है, जो बरसात होती है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
अज्ञानी की कलम
अज्ञानी की कलम
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
सन्देश खाली
सन्देश खाली
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
छोड़ दिया
छोड़ दिया
Srishty Bansal
मिथकीय/काल्पनिक/गप कथाओं में अक्सर तर्क की रक्षा नहीं हो पात
मिथकीय/काल्पनिक/गप कथाओं में अक्सर तर्क की रक्षा नहीं हो पात
Dr MusafiR BaithA
तुम ही तो हो
तुम ही तो हो
Ashish Kumar
Loading...