Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2021 · 1 min read

प्रथम मेह

बंजर वसुधा हुई प्रसूता,
घन ने गर्भाधान किया।
सुप्त धरा में नव अंकुर ने,
प्रथम मेह पय-पान किया।

अर्धखुले नयनों से अंकुर,
झाँकें मिट्टी के दामन से।
महकी सौंधी गंध मृदा में,
बहती कुदरत के आँगन से।
शुक पिक मोर पपीहों ने मिल,
बरखा का यशगान किया।
सुप्त धरा में नव अंकुर ने,
प्रथम मेह पय पान किया।

छत्र तान कर खड़ी वनस्पति,
मुस्काती अभिषिक्त हुई।
नदी ताल झरनों झीलों के,
जलराशि अतिरिक्त हुई।
हरियाली की नयी चुनरिया,
ओढ़ धरा से मान किया।
सुप्त धरा में नव अंकुर ने,
प्रथम मेह पय पान किया।

मेघों के प्रेमामृत रस से,
तृषित कंठ सब तृप्त हुऐ।
वेद -पाठ- सा करते दादुर,
रजकण सारे लुप्त हुऐ।
जान कृषक ने पावस उत्सव,
कर में हल संधान किया।
सुप्त धरा में नव अंकुर ने,
प्रथम मेह पय पान किया।

अंकित शर्मा ‘इषुप्रिय’

17 Likes · 20 Comments · 985 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'
View all
You may also like:
आजकल बहुत से लोग ऐसे भी है
आजकल बहुत से लोग ऐसे भी है
Dr.Rashmi Mishra
■ लोक संस्कृति का पर्व : गणगौर
■ लोक संस्कृति का पर्व : गणगौर
*Author प्रणय प्रभात*
किस गुस्ताखी की जमाना सजा देता है..
किस गुस्ताखी की जमाना सजा देता है..
कवि दीपक बवेजा
.......,,,
.......,,,
शेखर सिंह
"काला पानी"
Dr. Kishan tandon kranti
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
subhash Rahat Barelvi
*आ गये हम दर तुम्हारे दिल चुराने के लिए*
*आ गये हम दर तुम्हारे दिल चुराने के लिए*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Quote Of The Day
Quote Of The Day
Saransh Singh 'Priyam'
2946.*पूर्णिका*
2946.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
!! बोलो कौन !!
!! बोलो कौन !!
Chunnu Lal Gupta
मैं आंसू बहाता रहा,
मैं आंसू बहाता रहा,
अनिल अहिरवार"अबीर"
आप हो
आप हो
Dr.Pratibha Prakash
सोचो जो बेटी ना होती
सोचो जो बेटी ना होती
लक्ष्मी सिंह
मित्रता मे बुझु ९०% प्रतिशत समानता जखन भेट गेल त बुझि मित्रत
मित्रता मे बुझु ९०% प्रतिशत समानता जखन भेट गेल त बुझि मित्रत
DrLakshman Jha Parimal
पुरूषो से निवेदन
पुरूषो से निवेदन
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
देश हमारा
देश हमारा
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
*लाल सरहद* ( 13 of 25 )
*लाल सरहद* ( 13 of 25 )
Kshma Urmila
আজ রাতে তোমায় শেষ চিঠি লিখবো,
আজ রাতে তোমায় শেষ চিঠি লিখবো,
Sakhawat Jisan
Kagaj ki nav ban gyi mai
Kagaj ki nav ban gyi mai
Sakshi Tripathi
कलाकार
कलाकार
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
तेरी आवाज़ क्यूं नम हो गई
तेरी आवाज़ क्यूं नम हो गई
Surinder blackpen
बहुत समय बाद !
बहुत समय बाद !
Ranjana Verma
कर बैठे कुछ और हम
कर बैठे कुछ और हम
Basant Bhagawan Roy
यह प्यार झूठा है
यह प्यार झूठा है
gurudeenverma198
*हर मरीज के भीतर समझो, बसे हुए भगवान हैं (गीत)*
*हर मरीज के भीतर समझो, बसे हुए भगवान हैं (गीत)*
Ravi Prakash
डॉ अरुण कुमार शास्त्री - एक अबोध बालक
डॉ अरुण कुमार शास्त्री - एक अबोध बालक
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जयंती विशेष : अंबेडकर जयंती
जयंती विशेष : अंबेडकर जयंती
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
" पीती गरल रही है "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
हिद्दत-ए-नज़र
हिद्दत-ए-नज़र
Shyam Sundar Subramanian
हम सनातन वाले हैं
हम सनातन वाले हैं
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
Loading...