Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Jun 2022 · 2 min read

पर्यावरण पच्चीसी

पर्यावरण पंचादश दोहावली
***********************************

बदल रहा पर्यावरण , बदल रही हर बात।
बदल रहे सब जीव है,बदली आदमजात। 1
(पान)
—————————————————-

पहली जैसी भोर कब, पहले जैसी शाम।
बदल रहा परियावरण, हर पल आठो याम। 2

(गयंद)

—————————————————-

कूड़ा करकट गांव में ,लगा हुआ अम्बार।
बिगड़ रहा परिआवरण,कैसे हो निस्तार। 3

(गयंद)
—————————————————-
जंगल भी अब कट रहे, चारों ओर विनाश।
पर्यावरण निपट रहा , कैसा आज विकास। 4

(पयोधर)

—————————————————-
ई कचरे से अट रहा, यह कितना भू भाग।
खतरनाक पर्यावरण,मानव अब तो जाग। 5

(पयोधर)

—————————————————-
सागर लगते तड़पते,नदिया करें पुकार।
स्वच्छ कहाँ पर्यावरण,हर तबका बीमार। 6
(दोहा )

—————————————————-
पॉलिथीन से आदमी ,पशु का करे शिकार।
रिपुता पर्यावरण से , आदत से लाचार। 7

(हंस)

—————————————————-
ओजोन परत में छिद्र , बढ़ता जाए रोज।
फ़रीज़ ऐसी खो रहे ,पर्यावरणी खोज। 8
(नर )

—————————————————-
कारें मोटर देखिये,उगले धुँआ अपार।
बेचारा पर्यावरण ,करता हाहाकार। 9
(करभ)

—————————————————-
हे मानव तू सँभलजा, कर ले साज सँवार।
बिगड़ा जो पर्यावरण, निश्चित बंटाढार ।10
(पयोधर )

—————————————————-
खान पान अरु वास में, रख ले थोड़ा ध्यान।
स्वच्छ रहे पर्यावरण, हो सबका कल्यान। 11
(गयंद )

——————————————————-
‘मधु’ लगा जग घूमने , मांग रहा है खैर।
पर्यावरण से दोस्ती, करो भूल सब बैर। 12
( हंस)
—————————————————-
सूखे गर जंगल मिले, ,काटो पेड़ हज़ार ।
पर्यावरण के वास्ते, ठानो जग से रार।13

( हंस)
—————————————————-
काटो पेड़ पचास तो ,पौध लगाओ साठ।
मस्त रहे पर्यावरण , बनें जगत के ठाठ। 14

( हंस)
—————————————————-
पसरा कचरा सब जगह,क्या जंगल क्या नीर।
पर्यावरण पहाड़ का , कहाँ सुगंध समीर। 15

(पान )
—————————————————-
पर्यावरण खोज रहा,अपनी ही पहचान।
किस विधि मैं अच्छा रहूँ,अब जाने भगवान।16

(पयोधर)
—————————————————-
बना जगत गतिमान जब,जायज़ सब बदलाव।
एक रहे पर्यावरण , लगे ख्याली पुलाव। 17

(बल )
—————————————————-
परिवर्तित पर्यावरण , है आवश्यक अंग।
जो यह जग स्थिर होयगा, जगत बने बदरंग।18
(मच्छ)
—————————————————-
करो कर्म तो कठिन कब,कौन कहाँ पर काम।
पर्यावरण बिगड़ गया, व्यर्थ करो बदनाम। 19

(त्रिकल)
—————————————————-
बदलेगा पर्यावरण,इसमें मीन न मेख।
बदल अटल संसार में,चली आ रही रेख। 20
(पयोधर )
—————————————————-
जब बदले पर्यावरण , मत बैठे कर जोड़।
कर ले शुध्द विचार जो,,कुछ तो होगा तोड़। 21

( पयोधर )
—————————————————-
छिनी शाँति हर जीव की,बड़ा गज़ब का शोर।
प्रति दिन बनता जा रहा ,पर्यावरण कठोर। 22
( बल)
—————————————————-
पर्यावरण नवीन जो , तो काहे घबराय।
हम इसके अनुकूल हो ,ऐसा करो उपाय। 23

( हंस)
—————————————————-
सागर के होते हुये, कहँ पीने का नीर।
अस्त व्यस्त पर्यावरण ,बात बड़ी गम्भीर। 24
(गयंद )
—————————————————-
पेड़ कटे पर्वत छटें, पवन रुके बढ़ पीर ।
सहज बने पर्यावरण ,कर चिन्तन ‘मधु’ वीर। 25

(कच्छप)
—————————————————-

मधुसूदन गौतम कलम घिसाई
कोटा राजस्थान
9414764891

नोट ―प्रत्येक कोष्ठक में दोहे के प्रकार का नाम लिखा है

Language: Hindi
4 Likes · 4 Comments · 270 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अगर फैसला मैं यह कर लूं
अगर फैसला मैं यह कर लूं
gurudeenverma198
बेटियां एक सहस
बेटियां एक सहस
Tarun Singh Pawar
//एहसास//
//एहसास//
AVINASH (Avi...) MEHRA
सोचता हूँ  ऐ ज़िन्दगी  तुझको
सोचता हूँ ऐ ज़िन्दगी तुझको
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
अधूरा सफ़र
अधूरा सफ़र
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"सृजन"
Dr. Kishan tandon kranti
■ लीजिए संकल्प...
■ लीजिए संकल्प...
*Author प्रणय प्रभात*
किसी नौजवान से
किसी नौजवान से
Shekhar Chandra Mitra
माना कि मेरे इस कारवें के साथ कोई भीड़ नहीं है |
माना कि मेरे इस कारवें के साथ कोई भीड़ नहीं है |
Jitendra kumar
मैं इंकलाब यहाँ पर ला दूँगा
मैं इंकलाब यहाँ पर ला दूँगा
Dr. Man Mohan Krishna
यदि गलती से कोई गलती हो जाए
यदि गलती से कोई गलती हो जाए
Anil Mishra Prahari
🩸🔅🔅बिंदी🔅🔅🩸
🩸🔅🔅बिंदी🔅🔅🩸
Dr. Vaishali Verma
👰🏾‍♀कजरेली👰🏾‍♀
👰🏾‍♀कजरेली👰🏾‍♀
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
डरने लगता हूँ...
डरने लगता हूँ...
Aadarsh Dubey
श्रीराम गाथा
श्रीराम गाथा
मनोज कर्ण
कन्या पूजन
कन्या पूजन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सबसे ज्यादा विश्वासघात
सबसे ज्यादा विश्वासघात
ruby kumari
*होलिका दहन*
*होलिका दहन*
Rambali Mishra
दिल होता .ना दिल रोता
दिल होता .ना दिल रोता
Vishal Prajapati
आत्मविश्वास की कमी
आत्मविश्वास की कमी
Paras Nath Jha
हे अल्लाह मेरे परवरदिगार
हे अल्लाह मेरे परवरदिगार
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मैं हूं न ....@
मैं हूं न ....@
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
मैं फक्र से कहती हू
मैं फक्र से कहती हू
Naushaba Suriya
पुस्तक समीक्षा - अंतस की पीड़ा से फूटा चेतना का स्वर रेत पर कश्तियाँ
पुस्तक समीक्षा - अंतस की पीड़ा से फूटा चेतना का स्वर रेत पर कश्तियाँ
डॉ. दीपक मेवाती
3200.*पूर्णिका*
3200.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जरुरी नहीं खोखले लफ्ज़ो से सच साबित हो
जरुरी नहीं खोखले लफ्ज़ो से सच साबित हो
'अशांत' शेखर
हिंदी
हिंदी
नन्दलाल सुथार "राही"
*समान नागरिक संहिता गीत*
*समान नागरिक संहिता गीत*
Ravi Prakash
सत्य की खोज........एक संन्यासी
सत्य की खोज........एक संन्यासी
Neeraj Agarwal
💐प्रेम कौतुक-253💐
💐प्रेम कौतुक-253💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...