नेताजी सुभाष चंद्र बोस (कुंडलिया)*
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (कुंडलिया)*
—————————————————-
सेना लेकर चल पड़े ,किया देश आजाद
करो पराक्रम बल – भरे , नेताजी को याद
नेताजी को याद , युद्ध बंदूकों वाला
दिया रक्त का दान ,शौर्य दीखा मतवाला
कहते रवि कविराय ,भुला जय हिंद न देना
नेताजी का नाम , देश – प्रिय उनकी सेना
—————————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451