*नया कार्य हो मंगलमय (गीत)*
नया कार्य हो मंगलमय (गीत)
—————————————
कृपा तुम्हारी बरसे नभ से, शुभ भावों का गान करो
नया कार्य हो मंगलमय, प्रभु शुभ-आशीष प्रदान करो
(1)
हम अपनी जीवन-नव नौका को खेने आज चले हैं
हम नई उमंगों को इस जग को देने आज चले हैं
कार्य हमारे हों सुन्दर प्रभु ऐसा सुखद विधान करो
( 2)
धन से मुक्त रहें मन में सुन्दर पावन सद्भाव भरें
हम जो करें मनुज के उनसे जग में व्याप्त अभाव हरें
हमको दो सद्बुद्धि-विनय, वाणी विनम्र भगवान करो
नया कार्य हो मंगलमय, प्रभु शुभ-आशीष प्रदान करो
—————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा
रामपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451