Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 May 2022 · 2 min read

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:36

द्रोण को सहसा अपने पुत्र अश्वत्थामा की मृत्यु के समाचार पर विश्वास नहीं हुआ। परंतु ये समाचार जब उन्होंने धर्मराज के मुख से सुना तब संदेह का कोई कारण नहीं बचा। इस समाचार को सुनकर गुरु द्रोणाचार्य के मन में इस संसार के प्रति विरक्ति पैदा हो गई। उनके लिये जीत और हार का कोई मतलब नहीं रह गया था। इस निराशा भरी विरक्त अवस्था में गुरु द्रोणाचार्य ने अपने अस्त्रों और शस्त्रों का त्याग कर दिया और युद्ध के मैदान में ध्यानस्थ होकर बैठ गए। आगे क्या हुआ देखिए मेरी दीर्घ कविता दुर्योधन कब मिट पाया के छत्तीसवें भाग में।
——-
भीम के हाथों मदकल,
अश्वत्थामा मृत पड़ा,
धर्मराज ने झूठ कहा,
मानव या कि गज मृत पड़ा।
——-
और कृष्ण ने उसी वक्त पर ,
पाञ्चजन्य बजाया था,
गुरु द्रोण को धर्मराज ने ,
ना कोई सत्य बताया था।
——–
अर्द्धसत्य भी असत्य से ,
तब घातक बन जाता है,
धर्मराज जैसों की वाणी से ,
जब छन कर आता है।
——–
युद्धिष्ठिर के अर्द्धसत्य को ,
गुरु द्रोण ने सच माना,
प्रेम पुत्र से करते थे कितना ,
जग ने ये पहचाना।
———
होता ना विश्वास कदाचित ,
अश्वत्थामा मृत पड़ा,
प्राणों से भी जो था प्यारा ,
यमहाथों अधिकृत पड़ा।
———
मान पुत्र को मृत द्रोण का ,
नाता जग से छूटा था,
अस्त्र शस्त्र त्यागे थे वो ना ,
जाने सब ये झूठा था।
———
अगर पुत्र इस धरती पे ना ,
युद्ध जीतकर क्या होगा,
जीवन का भी मतलब कैसा ,
हारजीत का क्या होगा?
———
यम के द्वारे हीं जाकर किंचित ,
मैं फिर मिल पाऊँगा,
शस्त्र त्याग कर बैठे शायद ,
मर कामिल हो पाऊँगा।
———-
धृष्टदयुम्न के हाथों ने फिर ,
कैसा वो दुष्कर्म रचा,
गुरु द्रोण को वधने में ,
नयनों में ना कोई शर्म बचा।
———-
शस्त्रहीन ध्यानस्थ द्रोण का ,
मस्तकमर्दन कर छल से,
पूर्ण किया था कर्म असंभव ,
ना कर पाता जो बल से।
———-
अजय अमिताभ सुमन
सर्वाधिकार सुरक्षित

Language: Hindi
331 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
शीर्षक : पायजामा (लघुकथा)
शीर्षक : पायजामा (लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
जीवन को
जीवन को
Dr fauzia Naseem shad
तू  फितरत ए  शैतां से कुछ जुदा तो नहीं है
तू फितरत ए शैतां से कुछ जुदा तो नहीं है
Dr Tabassum Jahan
हर एक अनुभव की तर्ज पर कोई उतरे तो....
हर एक अनुभव की तर्ज पर कोई उतरे तो....
कवि दीपक बवेजा
नारी है नारायणी
नारी है नारायणी
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
जागता हूँ क्यों ऐसे मैं रातभर
जागता हूँ क्यों ऐसे मैं रातभर
gurudeenverma198
तू  मेरी जान तू ही जिंदगी बन गई
तू मेरी जान तू ही जिंदगी बन गई
कृष्णकांत गुर्जर
हमारा अपना........ जीवन
हमारा अपना........ जीवन
Neeraj Agarwal
समस्याओं के स्थान पर समाधान पर अधिक चिंतन होना चाहिए,क्योंकि
समस्याओं के स्थान पर समाधान पर अधिक चिंतन होना चाहिए,क्योंकि
Deepesh purohit
लोकतंत्र
लोकतंत्र
Sandeep Pande
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
Radhakishan R. Mundhra
जीभर न मिलीं रोटियाँ, हमको तो दो जून
जीभर न मिलीं रोटियाँ, हमको तो दो जून
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
2322.पूर्णिका
2322.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
प्रणय 8
प्रणय 8
Ankita Patel
वो तीर ए नजर दिल को लगी
वो तीर ए नजर दिल को लगी
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Propose Day
Propose Day
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
"अगर"
Dr. Kishan tandon kranti
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
इत्तिफ़ाक़न मिला नहीं होता।
इत्तिफ़ाक़न मिला नहीं होता।
सत्य कुमार प्रेमी
यदि आपका चरित्र और कर्म श्रेष्ठ हैं, तो भविष्य आपका गुलाम हो
यदि आपका चरित्र और कर्म श्रेष्ठ हैं, तो भविष्य आपका गुलाम हो
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
अश्लील साहित्य
अश्लील साहित्य
Sanjay ' शून्य'
धरती को‌ हम स्वर्ग बनायें
धरती को‌ हम स्वर्ग बनायें
Chunnu Lal Gupta
कुछ लोग अच्छे होते है,
कुछ लोग अच्छे होते है,
Umender kumar
एक पुरुष कभी नपुंसक नहीं होता बस उसकी सोच उसे वैसा बना देती
एक पुरुष कभी नपुंसक नहीं होता बस उसकी सोच उसे वैसा बना देती
Rj Anand Prajapati
** मंजिलों की तरफ **
** मंजिलों की तरफ **
surenderpal vaidya
उधार वो किसी का रखते नहीं,
उधार वो किसी का रखते नहीं,
Vishal babu (vishu)
कौन कहता है छोटी चीजों का महत्व नहीं होता है।
कौन कहता है छोटी चीजों का महत्व नहीं होता है।
Yogendra Chaturwedi
हाड़-माँस का है सुनो, डॉक्टर है इंसान (कुंडलिया)
हाड़-माँस का है सुनो, डॉक्टर है इंसान (कुंडलिया)
Ravi Prakash
दोहे- चरित्र
दोहे- चरित्र
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
अब बहुत हुआ बनवास छोड़कर घर आ जाओ बनवासी।
अब बहुत हुआ बनवास छोड़कर घर आ जाओ बनवासी।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
Loading...