Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Apr 2023 · 2 min read

दशावतार

“दशावतार”
हमारे पौराणिक शास्त्रों में दशावतार व्रत के संबंध में बतलाया गया है कि यह व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को दशावतार व्रत किया जाता है। इस व्रत को करने से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति देने वाला व्रत माना गया है।
दशावतार तिथि में भगवान विष्णु जी के दस अवतारों की पूजन की जाती है।श्री हरि विष्णु जी को सर्व शक्तिशाली कहा गया है।
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” इस मंत्र जप फलदायी होता है ।
हिंदू धर्म में विभिन्न देवताओं के अवतार की
मान्यता है। भगवान श्रीहरि विष्णु ने धर्म की रक्षा हेतु हर काल में अवतार लिया। वैसे भगवान विष्णु के अनेक अवतार हुए हैं लेकिन उनमें 10 अवतार ऐसे हैं, जो प्रमुख रूप से स्थान पाते हैं। जिन्हें दशावतार कहा जाता हैं। विष्णु के 10 अवतार ;-
1. मत्स्य अवतार- पृथ्वी के जलमग्न होने की स्थिति में भगवान विष्णु ने मछली का रूप धारण कर रक्षा की।

2. कूर्म अवतार- समुद्र मंथन के समय मंदर पर्वत को भगवान विष्णु ने क्षीरसागर में अपने कवच पर संभाला था तथा उनकी सहायता से देवों एवं असुरों ने समुद्र मंथन करके 14 रत्नों की प्राप्ति की। अत: इसके लिए भगवान विष्णु को कूर्म अवतार लेना पड़ा था।

3. वराह अवतार- पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने हिरण्याक्ष नामक राक्षस का वध किया था तथा पृथ्वी की रक्षा करने के लिए वराह अवतार धारण किया था।

4. नृसिंह अवतार- भगवान श्रीहरि विष्णु ने नृसिंह रूप धारण कर भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी जिसके लिए उन्हें हिरण्यकश्यप का वध करना पड़ा था।

5. वामन अवतार- विष्णुजी ने वामन ब्राह्मण का रूप धरकर राजा बली से देवताओं की रक्षा की थी जिसके चलते उन्हें वामन अवतार रूप धारण करना पड़ा था।

6. श्रीराम अवतार- भगवान श्रीहरि ने त्रेतायुग में पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का अवतार धारण कर लंकाधिपति दशानन रावण का वध किया था और दुनिया को असत्य पर विजय की जीत सत्य को दर्शाकर रावण का नाश किया।

7. कृष्ण अवतार- श्रीहरि विष्णु ने द्वापर युग में कृष्णावतार रूप में जन्म लेकर कंस का वध किया तथा प्रजा की रक्षा करके धर्म को स्थापित किया।

8. परशुराम अवतार- विष्णु जी ने परशुराम अवतार लेकर अत्याचारी हैहयवंशी क्षत्रिय वंशियों से 36 बार युद्ध किया था और 36 बार ही उनका नाश कर दिया था।

9. बुद्ध अवतार- बुद्ध को विष्णु का एक अवतार भी माना है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि बुद्ध अवतार थे या नहीं थे इस पर विवाद है।
10. कल्कि अवतार- ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु भविष्य में कलियुग के अंत में कल्कि अवतार में आएंगे और पापियों का अंत करके लोगों के दु:खों का निदान करेंगे।
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

Language: Hindi
1 Like · 509 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
■ जानवर बनने का शौक़ और अंधी होड़ जगाता सोशल मीडिया।
■ जानवर बनने का शौक़ और अंधी होड़ जगाता सोशल मीडिया।
*Author प्रणय प्रभात*
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet kumar Shukla
बाल कविता : बादल
बाल कविता : बादल
Rajesh Kumar Arjun
पद्मावती छंद
पद्मावती छंद
Subhash Singhai
कबीरपंथ से कबीर ही गायब / मुसाफ़िर बैठा
कबीरपंथ से कबीर ही गायब / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
पृष्ठों पर बांँध से बांँधी गई नारी सरिता
पृष्ठों पर बांँध से बांँधी गई नारी सरिता
Neelam Sharma
चाय
चाय
Dr. Seema Varma
सामाजिकता
सामाजिकता
Punam Pande
*सुनिए बारिश का मधुर, बिखर रहा संगीत (कुंडलिया)*
*सुनिए बारिश का मधुर, बिखर रहा संगीत (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
इन तूफानों का डर हमको कुछ भी नहीं
इन तूफानों का डर हमको कुछ भी नहीं
gurudeenverma198
3300.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3300.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
सावन में तुम आओ पिया.............
सावन में तुम आओ पिया.............
Awadhesh Kumar Singh
ये पैसा भी गजब है,
ये पैसा भी गजब है,
Umender kumar
जनतंत्र
जनतंत्र
अखिलेश 'अखिल'
Quote - If we ignore others means we ignore society. This way we ign
Quote - If we ignore others means we ignore society. This way we ign
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
*** आशा ही वो जहाज है....!!! ***
*** आशा ही वो जहाज है....!!! ***
VEDANTA PATEL
असुर सम्राट भक्त प्रह्लाद – तपोभूमि की यात्रा – 06
असुर सम्राट भक्त प्रह्लाद – तपोभूमि की यात्रा – 06
Kirti Aphale
"प्यासा कुआँ"
Dr. Kishan tandon kranti
जिन्दगी जीना बहुत ही आसान है...
जिन्दगी जीना बहुत ही आसान है...
Abhijeet
ऐंचकताने    ऐंचकताने
ऐंचकताने ऐंचकताने
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
तन माटी का
तन माटी का
Neeraj Agarwal
उद् 🌷गार इक प्यार का
उद् 🌷गार इक प्यार का
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
तेरे दुःख की गहराई,
तेरे दुःख की गहराई,
Buddha Prakash
हल्लाबोल
हल्लाबोल
Shekhar Chandra Mitra
परिवार, प्यार, पढ़ाई का इतना टेंशन छाया है,
परिवार, प्यार, पढ़ाई का इतना टेंशन छाया है,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
तलाशी लेकर मेरे हाथों की क्या पा लोगे तुम
तलाशी लेकर मेरे हाथों की क्या पा लोगे तुम
शेखर सिंह
यूँ ही ऐसा ही बने रहो, बिन कहे सब कुछ कहते रहो…
यूँ ही ऐसा ही बने रहो, बिन कहे सब कुछ कहते रहो…
Anand Kumar
सोचा ना था ऐसे भी जमाने होंगे
सोचा ना था ऐसे भी जमाने होंगे
Jitendra Chhonkar
आ गए चुनाव
आ गए चुनाव
Sandeep Pande
ज़िंदगी मोजिज़ा नहीं
ज़िंदगी मोजिज़ा नहीं
Dr fauzia Naseem shad
Loading...