तिरंगा
#तिरंगा #
भारत की है शान तिरंगा।
मेरा तेरा मान तिरंगा। ।
#################
इस झंडे की अलग कहानी।
दुश्मन सम्मुख भरते पानी।।
विश्व विजयी यह कहलाता है।
ध्वजा बने तब लहराता है।।
सेना का अभियान तिरंगा।
भारत की है शान तिरंगा। ।
################
उदासीन में प्राण फूंकता।
सरहद पर ये नहीं चूकता। ।
रण का जब भी बिगुल बजा है।
सेना के संग सजा धजा है।
हम सबका अभिमान तिरंगा।
भारत की है शान तिरंगा। ।
################
इस पर गर्वित भारतवासी।
मन की करता दूर उदासी। ।
संशय मन के हर लेता है।
जोश सभी में भर देता है। ।
भारतीय की जान तिरंगा।
भारत की है शान तिरंगा।।
################
अटल मुरादाबादी