Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jan 2021 · 1 min read

तिरंगा

विधा:-विधाता छंद

तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।
सजा है तीन रंगों से,हृदय में चक्र डाला है।

बसंती रंग सुखदायी, सुशोभित कर रहा माथा।
कथा बलिदान की कहता,सुनाये वीर की गाथा।
जिन्होंने देश की खातिर, चढ़ा दी शीश माला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

करो तुम स्नेह माटी से,धरा मधुबन बनाना है।
उतर कर स्वर्ग आ जाये,प्रकृति को भी बचाना है।
सुखद है रंग हरियाली,खुशी का एक प्याला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

रखो तुम शुद्ध तन-मन को,धवल यह ज्ञान देता है।
पहन लो शांति का चोला,यही संधान देता है।
अहिंसा सत्य मानवता,भरे उर में उजाला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

समय का चक्र कहता है,सदा सत् राह अपनाना।
कठिन है मंजिलें लेकिन, नहीं रुकना नहीं थकना।
पकड़ कर डोर हाथों में,प्रगति पथ को सँभाला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

तिरंगा शान भारत का,तिरंगा मान भारत का।
कफन है यह शहीदों का,सदा सम्मान भारत का।
करेंगे प्राण न्यौछावर,मगन मन मस्त आला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।
-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

3 Likes · 3 Comments · 473 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
बारिश
बारिश
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
"इतिहास"
Dr. Kishan tandon kranti
‼ ** सालते जज़्बात ** ‼
‼ ** सालते जज़्बात ** ‼
Dr Manju Saini
मौज में आकर तू देता,
मौज में आकर तू देता,
Satish Srijan
चंद एहसासात
चंद एहसासात
Shyam Sundar Subramanian
*शरीर : आठ दोहे*
*शरीर : आठ दोहे*
Ravi Prakash
बचपन
बचपन
Vedha Singh
मुझसे बेज़ार ना करो खुद को
मुझसे बेज़ार ना करो खुद को
Shweta Soni
रोटी रूदन
रोटी रूदन
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
#शेर-
#शेर-
*Author प्रणय प्रभात*
🚩साल नूतन तुम्हें प्रेम-यश-मान दे।
🚩साल नूतन तुम्हें प्रेम-यश-मान दे।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
फ़ितरत-ए-दिल की मेहरबानी है ।
फ़ितरत-ए-दिल की मेहरबानी है ।
Neelam Sharma
पश्चाताप का खजाना
पश्चाताप का खजाना
अशोक कुमार ढोरिया
पैगाम
पैगाम
Shashi kala vyas
9. पोंथी का मद
9. पोंथी का मद
Rajeev Dutta
मन मंदिर के कोने से
मन मंदिर के कोने से
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
धमकी तुमने दे डाली
धमकी तुमने दे डाली
Shravan singh
वो कुछ इस तरह रिश्ता निभाया करतें हैं
वो कुछ इस तरह रिश्ता निभाया करतें हैं
शिव प्रताप लोधी
अवसाद
अवसाद
Dr Parveen Thakur
!! युवा !!
!! युवा !!
Akash Yadav
मौन जीव के ज्ञान को, देता  अर्थ विशाल ।
मौन जीव के ज्ञान को, देता अर्थ विशाल ।
sushil sarna
पाया तो तुझे, बूंद सा भी नहीं..
पाया तो तुझे, बूंद सा भी नहीं..
Vishal babu (vishu)
💐प्रेम कौतुक-276💐
💐प्रेम कौतुक-276💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
ये पैसा भी गजब है,
ये पैसा भी गजब है,
Umender kumar
सत्य कड़वा नहीं होता अपितु
सत्य कड़वा नहीं होता अपितु
Gouri tiwari
// प्रसन्नता //
// प्रसन्नता //
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
Dr Arun Kumar Shastri
Dr Arun Kumar Shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
इंतजार करते रहे हम उनके  एक दीदार के लिए ।
इंतजार करते रहे हम उनके एक दीदार के लिए ।
Yogendra Chaturwedi
23/112.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/112.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ज़िंदगी भी समझ में
ज़िंदगी भी समझ में
Dr fauzia Naseem shad
Loading...