Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Jan 2022 · 1 min read

तनिक नहीं विश्वास किया।

किया समर्पित जीवन जिसको, कानन में क्यों वास किया|
त्याग चले आलय वनिता को, तनिक नहीं विश्वास किया||

मान रहे पथ – बाधा ही थे,
पर हमको कब ज्ञात हुआ|
बिना कहे जब छोड़ गये तुम,
हिय पर यह आघात हुआ|
सिद्धि प्राप्ति की उत्कण्ठा ने,
तुमको मुझसे दूर किया|
उर में उपजे उपालम्भ ने,
शायद हमको क्रूर किया|

किया समर्पित तन – मन तुमको, तेरे हित अरदास किया|
त्याग चले आलय वनिता को, तनिक नहीं विश्वास किया||

कहता है मन रहो जहाँ तुम,
दुखी न हो जन की दुख से|
सिद्धि मिले जिस पथ जा स्वामी,
चलो निरंतर ही सुख से|
निष्ठुर कहते अब दृग तुमको,
पढ़ो नहीं इनकी भाषा|
तिलक लगा भेजे रण करने,
नारी की यह परिभाषा|

दीर्घ रहे सौभाग्य हमारा, कारण यह उपवास किया|
त्याग चले आलय वनिता को, तनिक नहीं विश्वास किया||

गये किन्तु जो कहकर जाते,
पथ में पुष्प बिछाते हम|
संसाधन पथ करे प्रदर्शित,
संग ही अपने लाते हम|
पर अपनाकर छोड़ गये हो,
हमें नहीं पहचान सके|
नारी मन के सबल पक्ष को,
शायद ही तुम जान सके|

जिसने मन से अपनाया था, जिस हिय में अधिवास किया|
त्याग चले आलय वनिता को, तनिक नहीं विश्वास किया||

छोड़- छाड़ आलय हर प्रण को,
कानन में तुम चले गए|
तन-मन-जीवन अर्पित कर हम,
क्यों लगता है छले गए|
परित्याग की अगन मिटाने,
आओगे अभिलाष यहीं|
मन की व्याकुलता हरने की,
औषधि अपने पास यहीं|

तेरे खातिर ही प्राणेश्वर, मन अपना रनिवास किया|
त्याग चले आलय वनिता को, तनिक नहीं विश्वास किया||

✍️ पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 836 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
अपना भी एक घर होता,
अपना भी एक घर होता,
Shweta Soni
मां गंगा ऐसा वर दे
मां गंगा ऐसा वर दे
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
😊😊😊
😊😊😊
*Author प्रणय प्रभात*
सहारे
सहारे
Kanchan Khanna
भावक की नीयत भी किसी रचना को छोटी बड़ी तो करती ही है, कविता
भावक की नीयत भी किसी रचना को छोटी बड़ी तो करती ही है, कविता
Dr MusafiR BaithA
वर दो नगपति देवता ,महासिंधु का प्यार(कुंडलिया)
वर दो नगपति देवता ,महासिंधु का प्यार(कुंडलिया)
Ravi Prakash
पत्थर
पत्थर
Shyam Sundar Subramanian
रिश्तों में वक्त नहीं है
रिश्तों में वक्त नहीं है
पूर्वार्थ
2650.पूर्णिका
2650.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
जीवन छोटा सा कविता
जीवन छोटा सा कविता
कार्तिक नितिन शर्मा
लफ़्ज़ों में ज़िंदगी को
लफ़्ज़ों में ज़िंदगी को
Dr fauzia Naseem shad
सफल लोगों की अच्छी आदतें
सफल लोगों की अच्छी आदतें
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
सुप्रभात
सुप्रभात
Arun B Jain
भूखे भेड़िए
भूखे भेड़िए
Shekhar Chandra Mitra
मुझे फ़र्क नहीं दिखता, ख़ुदा और मोहब्बत में ।
मुझे फ़र्क नहीं दिखता, ख़ुदा और मोहब्बत में ।
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
हिज़्र
हिज़्र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
बरगद और बुजुर्ग
बरगद और बुजुर्ग
Dr. Pradeep Kumar Sharma
"अहमियत"
Dr. Kishan tandon kranti
राही
राही
RAKESH RAKESH
झूठ न इतना बोलिए
झूठ न इतना बोलिए
Paras Nath Jha
न तोड़ दिल ये हमारा सहा न जाएगा
न तोड़ दिल ये हमारा सहा न जाएगा
Dr Archana Gupta
ఓ యువత మేలుకో..
ఓ యువత మేలుకో..
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
प्रेम नि: शुल्क होते हुए भी
प्रेम नि: शुल्क होते हुए भी
प्रेमदास वसु सुरेखा
मेरे प्रभु राम आए हैं
मेरे प्रभु राम आए हैं
PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
भारत की देख शक्ति, दुश्मन भी अब घबराते है।
भारत की देख शक्ति, दुश्मन भी अब घबराते है।
Anil chobisa
मंत्र: सिद्ध गंधर्व यक्षाधैसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात्
मंत्र: सिद्ध गंधर्व यक्षाधैसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात्
Harminder Kaur
पैसा होय न जेब में,
पैसा होय न जेब में,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
वो एक ही मुलाकात और साथ गुजारे कुछ लम्हें।
वो एक ही मुलाकात और साथ गुजारे कुछ लम्हें।
शिव प्रताप लोधी
सोच
सोच
Dinesh Kumar Gangwar
शाकाहारी बने
शाकाहारी बने
Sanjay ' शून्य'
Loading...