Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Mar 2021 · 2 min read

*जिंदा फिर अरमान करो*

जिंदा फिर अरमान करो

मोल अमोलक जीवन है ये, जीवन पर अभिमान करो।
जिंदा रहना है तो बन्दे, जिंदा फिर अरमान करो।।

अपने अंदर की ताकत को, तपा तपा फौलाद करो।
धीर वीर गंभीर शिखर की, चट्टानी बुनियाद करो।।
कदम कदम से ताल मिलाकर, हरदम तुम बढ़ते जाओ।
आसमान सी ऊंची ऊंची, मंजिल तक चढ़ते जाओ।।
संकल्पों में साहस भरकर, कर्मों का सम्मान करो।।
जिंदा रहना है तो बन्दे, जिंदा फिर अरमान करो।।

जीवन अपना ऎसा होना, भूमण्डल जयकार करे।
जगती तेरी परम् चरम सी, हस्ती को स्वीकार करे।।
अविरत अथक प्रयासों के बल, पर मंजिल अपनी पा लो।
तूफानों से आंख लड़ा लो, कश्ती साहिल पर ला लो।
जले मशालें बने मिसालें, गर्वित स्वाभिमान करो।।
जिंदा रहना है तो बन्दे, जिंदा फिर अरमान करो।।

कठिन डगर पर डिग मत जाना, पांव न बोझिल हो जाये।।
सदा सजग प्रहरी बन जाना, लक्ष्य न ओझल हो पाए।
सतत साधना मंथन चिंतन, कर्मठतामय जीवन हो।
ध्यान धारणा धरकर राही, तन मन जैसे चंदन हो।
परम् चरम पाने के खातिर, लक्ष्य कठिन संधान करो।।
जिंदा रहना है तो बन्दे, जिंदा फिर अरमान करो।।

सहज सरल शालीन सौम्यता, सजल भावना निर्मल हो।
कणकण कुंदन कंचन काया, बहती सरिता अविरल हो।।
हिम्मत अरु ताकत से अपनी, कोशिश तुम पुरजोर करो।
मन की कमजोरी से लड़कर, डर को ही कमजोर करो।।
अपने ऊपर लागू करने, जारी इक फरमान करो।।
जिंदा रहना है तो बन्दे, जिंदा फिर अरमान करो।।

स्वार्थ साधना भीतर हो तो, उस पर प्रखर प्रहार करो।
समरसता भाईचारे के, भावों का संचार करो।।
मिलजुलकर के रहना सीखो, इक दूजे का साथ करो।
झूम झूमकर नाचों गाओ, खुशियों की बरसात करो।।
परम् पताका फहरे जग में, अविजित हिंदुस्तान करो।।
जिंदा रहना है तो बन्दे, जिंदा फिर अरमान करो।।

Language: Hindi
Tag: गीत
432 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"बाल-मन"
Dr. Kishan tandon kranti
आवारा परिंदा
आवारा परिंदा
साहित्य गौरव
बड़ी ही शुभ घड़ी आयी, अवध के भाग जागे हैं।
बड़ी ही शुभ घड़ी आयी, अवध के भाग जागे हैं।
डॉ.सीमा अग्रवाल
*सौभाग्य*
*सौभाग्य*
Harminder Kaur
आजमाइश
आजमाइश
AJAY AMITABH SUMAN
2972.*पूर्णिका*
2972.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अमृतकलश
अमृतकलश
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
रमेशराज की विरोधरस की मुक्तछंद कविताएँ—2.
रमेशराज की विरोधरस की मुक्तछंद कविताएँ—2.
कवि रमेशराज
कैसा दौर आ गया है ज़ालिम इस सरकार में।
कैसा दौर आ गया है ज़ालिम इस सरकार में।
Dr. ADITYA BHARTI
सोने को जमीं,ओढ़ने को आसमान रखिए
सोने को जमीं,ओढ़ने को आसमान रखिए
Anil Mishra Prahari
मेखला धार
मेखला धार
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
■ एक मिसाल...
■ एक मिसाल...
*Author प्रणय प्रभात*
मुँहतोड़ जवाब मिलेगा
मुँहतोड़ जवाब मिलेगा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
नारी तेरा रूप निराला
नारी तेरा रूप निराला
Anil chobisa
जिंदगी के रंगमंच में हम सभी किरदार है
जिंदगी के रंगमंच में हम सभी किरदार है
Neeraj Agarwal
एक दिन सफलता मेरे सपनें में आई.
एक दिन सफलता मेरे सपनें में आई.
Piyush Goel
"राज़" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
💐प्रेम कौतुक-278💐
💐प्रेम कौतुक-278💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जब काँटों में फूल उगा देखा
जब काँटों में फूल उगा देखा
VINOD CHAUHAN
बाल कविता: मोटर कार
बाल कविता: मोटर कार
Rajesh Kumar Arjun
रहना चाहें स्वस्थ तो , खाएँ प्रतिदिन सेब(कुंडलिया)
रहना चाहें स्वस्थ तो , खाएँ प्रतिदिन सेब(कुंडलिया)
Ravi Prakash
कुंठाओं के दलदल में,
कुंठाओं के दलदल में,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
एक ख़्वाब सी रही
एक ख़्वाब सी रही
Dr fauzia Naseem shad
इंद्रधनुष
इंद्रधनुष
Dr Parveen Thakur
सब तो उधार का
सब तो उधार का
Jitendra kumar
मेरे पास खिलौने के लिए पैसा नहीं है मैं वक्त देता हूं अपने ब
मेरे पास खिलौने के लिए पैसा नहीं है मैं वक्त देता हूं अपने ब
Ranjeet kumar patre
चोर उचक्के सभी मिल गए नीव लोकतंत्र की हिलाने को
चोर उचक्के सभी मिल गए नीव लोकतंत्र की हिलाने को
Er. Sanjay Shrivastava
दीपक माटी-धातु का,
दीपक माटी-धातु का,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
!! चुनौती !!
!! चुनौती !!
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...