Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Oct 2022 · 2 min read

जयकार हो जयकार हो सुखधाम राघव राम की।

जयकार हो जयकार हो सुखधाम राघव राम की।
______________________________________
दृग में बसे रघुनाथ पावन धाम हैं हर याम की।
जयकार हो जयकार हो, सुखधामा राघव राम की।।

हनुमान हैं जिनको प्रिये अरु पूज्य जो हनुमान के।
अवतार ले अवधेश आलय पग पड़े भगवान के।
छवि देखते त्रिपुरेश है जग में नियंत्रण काम की।
जयकार हो जयकार हो, सुखधामा राघव राम की।।

पग बाँध पैजनिया ठुमकते आज कौशल्या सुवन।
अवधेश उर अनुराग उपजे, और पुलकित है भवन।
सबके हृदय में वास करते यह कथा सुखधाम की।
जयकार हो जयकार हो, सुखधामा राघव राम की।।

तारक अहिल्या नाथ रघुवर आप ही चिंतामणि।
प्रभु ताड़का मारीच हन्ता आप ही अंबरमणि।
दृष्टांत केवल आप हैं शुभ कर्म के अविराम की।
जयकार हो जयकार हो, सुखधामा राघव राम की।।

शिव का सरासन तोड़ रक्षक हैं बने श्रित मान की।
वरमाल शोभित है गले अरु संग में बधु जानकी।
सुख सार केवल राम ही मिथिलेश के निज धाम की।
जयकार हो जयकार हो सुखधाम राघव राम की।।

पितु मान अक्षुण्ण ही रहे वन को चले लै जानकी।
प्रतिमान स्थापित किया प्रभु आपने संतान की।
तज कर गये सुख राजसी चिन्ता नहीं परिणाम की।
जयकार हो जयकार हो सुखधाम राघव राम की।।

सीता हरण दशरथ मरण क्या क्या सहे कैसे कहें।
वनवासी बन वन में रहे प्रभु कष्ट नाना विधि सहे।
अविचल रहे अरु शान्त मन ऐसी व्यथा अभिराम की।
जयकार हो जयकार हो सुखधाम राघव राम की।।

सबरी निहारत पंथ नैनन आस लै रघुनाथ की।
दृग में बसा श्री राम को छवि देखती भव नाथ की।
धर ध्यान केवल जाप में रत राम के बस नाम की।
जयकार हो जयकार हो सुखधाम राघव राम की।।

क्रमशः
संजीव शुक्ल ‘सचिन’

1 Like · 230 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
" जय भारत-जय गणतंत्र ! "
Surya Barman
2890.*पूर्णिका*
2890.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*अच्छी आदत रोज की*
*अच्छी आदत रोज की*
Dushyant Kumar
जो गगन जल थल में है सुख धाम है।
जो गगन जल थल में है सुख धाम है।
सत्य कुमार प्रेमी
"अवध में राम आये हैं"
Ekta chitrangini
पहला प्यार नहीं बदला...!!
पहला प्यार नहीं बदला...!!
Ravi Betulwala
Tufan ki  pahle ki khamoshi ka andesha mujhe hone hi laga th
Tufan ki pahle ki khamoshi ka andesha mujhe hone hi laga th
Sakshi Tripathi
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस
Ram Krishan Rastogi
सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
तुम्हें भूल नहीं सकता कभी
तुम्हें भूल नहीं सकता कभी
gurudeenverma198
*खुशी उसकी मनाने से (मुक्तक)*
*खुशी उसकी मनाने से (मुक्तक)*
Ravi Prakash
श्रम साधक को विश्राम नहीं
श्रम साधक को विश्राम नहीं
संजय कुमार संजू
वैर भाव  नहीं  रखिये कभी
वैर भाव नहीं रखिये कभी
Paras Nath Jha
हम तुमको अपने दिल में यूँ रखते हैं
हम तुमको अपने दिल में यूँ रखते हैं
Shweta Soni
प्यार में बदला नहीं लिया जाता
प्यार में बदला नहीं लिया जाता
Shekhar Chandra Mitra
प्रेम को भला कौन समझ पाया है
प्रेम को भला कौन समझ पाया है
Mamta Singh Devaa
मुक्तक - जिन्दगी
मुक्तक - जिन्दगी
sushil sarna
फ्लाइंग किस और धूम्रपान
फ्लाइंग किस और धूम्रपान
Dr. Harvinder Singh Bakshi
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
उसे देख खिल गयीं थीं कलियांँ
उसे देख खिल गयीं थीं कलियांँ
डॉ. श्री रमण 'श्रीपद्'
वोटों की फसल
वोटों की फसल
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
होली आ रही है रंगों से नहीं
होली आ रही है रंगों से नहीं
Ranjeet kumar patre
दिल ए तकलीफ़
दिल ए तकलीफ़
Dr fauzia Naseem shad
बाहरी वस्तु व्यक्ति को,
बाहरी वस्तु व्यक्ति को,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"लिख और दिख"
Dr. Kishan tandon kranti
रिटर्न गिफ्ट
रिटर्न गिफ्ट
विनोद सिल्ला
ॐ
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
21 उम्र ढ़ल गई
21 उम्र ढ़ल गई
Dr Shweta sood
संगठन
संगठन
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
"संघर्ष "
Yogendra Chaturwedi
Loading...