Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Feb 2022 · 2 min read

छत्रपति शिवजी महाराज के 392 वें जन्मदिवस के सुअवसर पर शत-शत नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 ई., शिवनेरी दुर्ग में आज से 392 वर्ष पूर्व हुआ। वे भारत के एक महान शासक एवं चतुर रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में ‘मराठा साम्राज्य’ की नींव रखी, तथा मुगल साम्राज्य के सबसे ज़ालिम व निर्दयी सुल्तान औरंगज़ेब आलमगीर से लोहा लिया।

अनुशासित व सुसंगठित सेना के दम पर प्रशासनिक इकाइयों का सूझबूझ से परिचय देते हुए शिवाजी महाराज ने स्वयं को एक योग्य तथा प्रगतिशील प्रशासक के रूप में सिद्ध किया। उन्हें ही समर-विद्या में अनेक नवाचार करने का श्रेय जाता है, जिसके तहत छापामार युद्ध की पद्धति अपनाते हुए अनेक शक्तिशाली शत्रुओं को धराशाही किया।

सन् 1674 ई. में रायगढ़ के किले में शिवाजी का जब राज्याभिषेक हुआ तो पूरे मराठवाड़ा में जश्न का माहौल था। इससे भविष्य में मजबूत हिन्दू सम्राज्य की नीव की नवकिरण स्फुटित हुई। वह “छत्रपति” कहलाये। राज्याभिषेक के उपरान्त तत्काल प्रभाव से उन्होंने अपने मंत्री श्री रामचन्द्र अमात्य जी को शासकीय उपयोग में आने वाले फ़ारसी शब्दों के स्थान पर उसके लिए उपयुक्त संस्कृत शब्दावली के निर्माण का कार्यभार सौंपा। जिसे रामचन्द्र अमात्य जी ने विद्वान धुन्धिराज जी की सहायता से ‘राज्यव्यवहार कोश’ ग्रन्थ का सृजन किया। यह कोश विश्व का पहला कोश बना जिसमें फ़ारसी भाषा के 1380 प्रशासनिक शब्दों के समतुल्य संस्कृत भाषा के शब्द हैं। अतः कोश के विषय में स्वयं श्री रामचन्द्र अमात्य जी ने लिखा है:—

कृते म्लेच्छोच्छेदे भुवि निरवशेषं रविकुला-
वतंसेनात्यर्थं यवनवचनैर्लुप्तसरणीम्।
नृपव्याहारार्थं स तु विबुधभाषां वितनितुम्।
नियुक्तोऽभूद्विद्वान्नृपवर शिवच्छत्रपतिना ॥८१॥

अतः हम निर्विवाद रूप से छत्रपति शिवजी महाराज को मुग़लकाल का सर्वश्रेठ हिन्दू शासक मानते हैं। जिन्होंने प्राचीन हिन्दू धर्म की समस्त मान्यताओं के आधार पर राजनीतिक प्रथाओं व दरबारी शिष्टाचारों की पुनः प्राणप्रतिष्ठा की। उन्होंने अपनी मातृभाषा मराठी तथा प्राचीनकाल से भारतवर्ष में बोली जाने वाली देववाणी संस्कृत भाषा को अपने राजकाज की भाषा के रूप में मान्यता दी। जिस कारण आज भी समस्त राष्टवादियों व हिंदूवादियों के वो कुशल नायक हैं। अतः छत्रपति शिवजी महाराज के 392 वें जन्मदिवस के सुअवसर पर उत्तरांचली साहित्य संस्थान की ओर से शत-शत नमन करता हूँ।
•••

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 877 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
मेरे जीवन में सबसे
मेरे जीवन में सबसे
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ #ਖ਼ਾਮੀ ਤਾਂ
ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ #ਖ਼ਾਮੀ ਤਾਂ
Surinder blackpen
"सम्भव"
Dr. Kishan tandon kranti
चचा बैठे ट्रेन में [ व्यंग्य ]
चचा बैठे ट्रेन में [ व्यंग्य ]
कवि रमेशराज
"अफ़सर का आदेश"
*Author प्रणय प्रभात*
गरीबों की जिंदगी
गरीबों की जिंदगी
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
जीवनमंथन
जीवनमंथन
Shyam Sundar Subramanian
साए
साए
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
इन आँखों को भी अब हकीम की जरूरत है..
इन आँखों को भी अब हकीम की जरूरत है..
Tarun Garg
।।  अपनी ही कीमत।।
।। अपनी ही कीमत।।
Madhu Mundhra Mull
जीवन दर्शन मेरी नज़र से. .
जीवन दर्शन मेरी नज़र से. .
Satya Prakash Sharma
कीजै अनदेखा अहम,
कीजै अनदेखा अहम,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
উত্তর দাও পাহাড়
উত্তর দাও পাহাড়
Arghyadeep Chakraborty
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
तुम्हारे महबूब के नाजुक ह्रदय की तड़पती नसों की कसम।
तुम्हारे महबूब के नाजुक ह्रदय की तड़पती नसों की कसम।
★ IPS KAMAL THAKUR ★
हुनर का नर गायब हो तो हुनर खाक हो जाये।
हुनर का नर गायब हो तो हुनर खाक हो जाये।
Vijay kumar Pandey
" आज भी है "
Aarti sirsat
दर्द भी
दर्द भी
Dr fauzia Naseem shad
धानी चूनर
धानी चूनर
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
प्रेम पर्याप्त है प्यार अधूरा
प्रेम पर्याप्त है प्यार अधूरा
Amit Pandey
रफ़्ता -रफ़्ता पलटिए पन्ने तार्रुफ़ के,
रफ़्ता -रफ़्ता पलटिए पन्ने तार्रुफ़ के,
ओसमणी साहू 'ओश'
अपना भी नहीं बनाया उसने और
अपना भी नहीं बनाया उसने और
कवि दीपक बवेजा
*तेरे साथ जीवन*
*तेरे साथ जीवन*
AVINASH (Avi...) MEHRA
लाख बड़ा हो वजूद दुनियां की नजर में
लाख बड़ा हो वजूद दुनियां की नजर में
शेखर सिंह
कृष्ण जन्म / (नवगीत)
कृष्ण जन्म / (नवगीत)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
यादें
यादें
Tarkeshwari 'sudhi'
महानगर की जिंदगी और प्राकृतिक परिवेश
महानगर की जिंदगी और प्राकृतिक परिवेश
कार्तिक नितिन शर्मा
“कब मानव कवि बन जाता हैं ”
“कब मानव कवि बन जाता हैं ”
Rituraj shivem verma
"तेरे लिए.." ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
Loading...