Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Oct 2022 · 3 min read

चौबोला छंद (बड़ा उल्लाला) एवं विधाएँ

चौबाला छंद , 8 – 7 , अंत दीर्घ

(चौपई/जयकारी/जयकरी छंद में पदांत लघु गुरु (२१ ) से होता है पर पदांत १२ से हो तब वह चौबोला छंद बन जाता है
चार चरण,प्रत्येक चरण में 15 मात्राएँ,
विशेष ध्यान ——-प्रत्येक चरण में आठ – सात पर यति
अंत में लघु गुरु ।दो-दो चरण समतुकांत।

जहाँ दिखावा चलता रहे |
श्वान- सियार प्रवचन कहे |
गीदड़ बनता ज्ञानी जहाँ |
दिखता सबको कीचड़ वहाँ ||

बहता जल भी बेकार है |
घुली जहाँ पर कटु खार है ||
झूँठा झंडा जहाँ फहरे |
लगते कब है वहाँ पहरे ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~
मुक्तक

नहीं वचन कटु कुछ बोलिए |
झूठ कहानी मत तोलिए |
महफिल कटुता से हो भरी ~
पत्ते अपने मत खोलिए |

चौबोला मुक्तक 15 मात्रा

चले चलो अब सब शुद्ध हैं |
कल के अशिष्ट अब बुद्ध हैं |
जाप शांति का करते मिले –
भाव भंगिमा से क्रुद्ध हैं |

चौपई मुक्तक

उनकी देखी खिची लकीर |
देते सबको उससे पीर |
लग जाती‌ है जिसको आग –
डाले घी को कहते नीर |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~
गीतिका

जो भी जैसे हालात हैं |
पिसते रहते दिन रात हैं |

उनके जलवें कैसे बने
रोती रहती औकात हैं |

जहाँ झोपड़ी टूटी रहे ,
कर देते वह बरसात है |

चालाकी से रहवर बने ,
देते सबको आघात हैं |

चूहे खाकर अब बिल्लियाँ ,
देती सबको सौगात हैं |।

सुभाष ‌सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~~~
#चौबोला छंद

(चौपई/जयकारी/जयकरी छंद में पदांत लघु गुरु (२१ ) से होता है पर पदांत १२ से हो तब वह चौबोला छंद बन जाता है
चार चरण,प्रत्येक चरण में 15 मात्राएँ,
विशेष ध्यान ——-प्रत्येक चरण में आठ – सात पर यति
अंत में लघु गुरु ।दो-दो चरण समतुकांत।

आठ -सात यति समझाने के लिए प्रत्येक चरण में अल्प विराम लगा रहा हूँ , बैसे लगाना जरुरी नहीं है

छंद

स्वार्थी मतलब , ही जानता | लोभी ही‌ धन, पहचानता ||
मेहनतकश ही , फल मानता | कपटी खोटा ‌, ही ठानता ||

खोटापन भी , जो पालता | जलती आगी , घी डालता ||
सबकी आँखें ,भी फोड़ता |‌ गर्दभ घोड़े , से ‌ जोड़ता ||

खोट समझकर , जब खेत में | फेंके धूली , जल रेत में |
वह भी उगकर , अब दे रहे | आम लीजिए , सुभाष कहे ||
==============================

चौबोला गीतिका
इसी तरह भी चौबोला गीतिका लिखी जा सकती है , पर आठ सात -आठ सात पर 1 2 से यति करके, तीस मात्रा की

स्वार्थी मतलब , ही जानता , लोभी भी धन, पहचानता |
मेहनतकश भी , फल मानता , कपटी खोटा ‌, ही ठानता ||

खोटापन भी , जो पालता , जलती आगी , घी छोड़के |,
सबकी आँखें ,भी फोड़ता , सदा दुश्मनी , ही मानता |

इसी‌ तरह से युग्म लिखे जा‌ सकते है
==============================!
या
==============
इस तरह की भी चौबोला गीतिका लिखी जा सकती है , पर आठ सात -आठ सात पर 1 2 से यति करके, तीस मात्रा की

स्वार्थी मतलब , चर्चा करे , लोभी भी धन , पहचानता |
मेहनतकश जब ,साहस भरे , कपटी खोटा ‌, ही ठानता ||

खोटापन भी , जो पालता , जलती आगी , घी छोड़के |,
सबकी आँखें ,भी फोड़ता , सदा दुश्मनी , ही मानता |

इसी‌ तरह से युग्म लिखे जा‌ सकते है

==============================!

चौबोला छंद में मुक्तक

स्वार्थी मतलब , ही जानता |
लोभी ही‌ धन, पहचानता |
मेहनतकश जब, सुकाम करे
कपटी खोटा ‌ , ही ठानता |

खोटापन भी , जो पालता |
कच्चे कानों , घी डालता |
धूल झोंककर, चलता दिखे ~
सबको बातों , में ढालता |‌

खोट समझकर , जब खेत में |
फेंका धूली , जल रेत में |
वह भी उगकर , अब दे रहे ~
आम कहे हम , अब हेत में ||

===============≠==========

Language: Hindi
3 Likes · 241 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कहां गए वे शायर?
कहां गए वे शायर?
Shekhar Chandra Mitra
दोहा त्रयी. . . . .
दोहा त्रयी. . . . .
sushil sarna
महिलाएं अक्सर हर पल अपने सौंदर्यता ,कपड़े एवम् अपने द्वारा क
महिलाएं अक्सर हर पल अपने सौंदर्यता ,कपड़े एवम् अपने द्वारा क
Rj Anand Prajapati
तेरी नादाँ समझ को समझा दे अभी मैं ख़ाक हुवा नहीं
तेरी नादाँ समझ को समझा दे अभी मैं ख़ाक हुवा नहीं
'अशांत' शेखर
नित्य प्रार्थना
नित्य प्रार्थना
Dr.Pratibha Prakash
सिंहासन पावन करो, लम्बोदर भगवान ।
सिंहासन पावन करो, लम्बोदर भगवान ।
जगदीश शर्मा सहज
चंडीगढ़ का रॉक गार्डेन
चंडीगढ़ का रॉक गार्डेन
Satish Srijan
मैं खंडहर हो गया पर तुम ना मेरी याद से निकले
मैं खंडहर हो गया पर तुम ना मेरी याद से निकले
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
कुदरत मुझको रंग दे
कुदरत मुझको रंग दे
Gurdeep Saggu
"दुनिया"
Dr. Kishan tandon kranti
चाहता है जो
चाहता है जो
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
नौकरी वाली बीबी
नौकरी वाली बीबी
Rajni kapoor
24/251. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/251. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
फितरत इंसान की....
फितरत इंसान की....
Tarun Singh Pawar
#दोहा (आस्था)
#दोहा (आस्था)
*Author प्रणय प्रभात*
दिल का हाल
दिल का हाल
पूर्वार्थ
वर्तमान
वर्तमान
Shyam Sundar Subramanian
रमेशराज के 'नव कुंडलिया 'राज' छंद' में 7 बालगीत
रमेशराज के 'नव कुंडलिया 'राज' छंद' में 7 बालगीत
कवि रमेशराज
नजरिया
नजरिया
नेताम आर सी
प्रेम का प्रदर्शन, प्रेम का अपमान है...!
प्रेम का प्रदर्शन, प्रेम का अपमान है...!
Aarti sirsat
अभिमान
अभिमान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
अधीर मन
अधीर मन
manisha
फूल भी हम सबको जीवन देते हैं।
फूल भी हम सबको जीवन देते हैं।
Neeraj Agarwal
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
Phool gufran
जीवन के हर युद्ध को,
जीवन के हर युद्ध को,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
*शादी की जो आयु थी, अब पढ़ने की आयु (कुंडलिया)*
*शादी की जो आयु थी, अब पढ़ने की आयु (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मोहब्बत में मोहब्बत से नजर फेरा,
मोहब्बत में मोहब्बत से नजर फेरा,
goutam shaw
क्या हुआ गर नहीं हुआ, पूरा कोई एक सपना
क्या हुआ गर नहीं हुआ, पूरा कोई एक सपना
gurudeenverma198
Loading...