Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jun 2022 · 2 min read

चम्पा पुष्प से भ्रमर क्यों दूर रहता है

दोहा हो बिन तथ्य का , ज्यो चम्पा का फूल |
तेरह- ग्यारह भार का , सभी मानना धूल ||

(दोहा में तथ्य युक्त कथ्य होना चाहिए , तभी वह
असरकारी /अमर होता है )
~~~
चौकड़िया छंद ( चम्पा पुष्प के बारे में )

रहे अकेली चम्पा फूली , अपने रँग में भूली |
भँवरा पास न आता उसके, समझे उसको धूली ||
गंध सुँघाती बुला-बुला कर, भँवरा कहता झूली |
राज खोजने गया सुभाषा, चम्पा क्यों है लूली ||

रंग गंध से लगती दानी , पर है अजब कहानी |
भँवरा कहता बाँझ हृदय की,लगती है अभिमानी ||
मिला भ्रमर से वहाँ सुभाषा , सुनकर बातें जानी |
नहीं परागा चम्पा रखती , रूखी है पटरानी ||
~~~~
पुन: दोहा छंद में

भँवरा रहता दूर है , देता कभी न मान |
चम्पा तड़फे रात दिन ,पाने को‌ प्रति दान ||

भँवरा रस का लालची , जिसको कहें पराग |
चम्पा में होता नहीं , जिससे जाता भाग ||
~~~~
धार्मिक मान्यता –

नारद जी के शाप से, चम्पा शिव से दूर |
जब की भोले चाहते , हमें चढ़े भरपूर ||

नारद के अभिशाप से , चम्पा हो गइ बाँझ |
खुश्बू अपनी फेंककर , रोती रहती साँझ ||

( जहाँ तक नारद अभिशाप की बात है , शायद सभी को ज्ञात होगा )

भगवान शिव को चंपा फूल पसंद है , लेकिन इस फूल को भगवान शिव की पूजा से दूर रखा जाता है।
एक बार नारद मुनि को पता चला की किसी ने अपनी बुरी इच्छाओं के लिए पूरा करने हेतु भगवान शिव जी के मनपसंद चंपा के फूल तोड़कर पूजा प्रारंभ कर दी है | नारद जी दौड़े आए व वृक्ष्र से पूछा कि क्या किसी ने उसके फूलों को तोड़ा है तो पेड़ ने इससे इंकार कर दिया।

लेकिन वह पूजा कर , शिव जी‌‌ से वरदान लेकर चला गया था कि मैं जिस दिन जहाँ भी आपको चम्पा का पुष्प चढाऊगाँ , आप हमारी मनोकामना पूरी करेगें

जब नारद ने भगवान से उसकी मदद करने का कारण पूछा तो भगवान शिव ने कहा कि उसने चंपा के फूल से मेरी पूजा की थी उसे वो मना नहीं कर पाए है
इसके बाद नारद मुनि वापस आए और चंपा के वृक्ष को शाप दे दिया कि उसके फूल कभी भी भगवान शिव की पूजा में स्वीकार नहीं किए जाएंगे, व तेरे पुष्प पराग हीन रहेगें
क्योंकि वृक्ष ने उनसे झूठ बोला था और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की थी । जिसके बाद से आज तक भगवान शिव को अपने पसंदीदा फूल से दूर रहना पड़ता है।

श्री तुलसीदास जी भी श्री रामचरित मानस में लिखते हैं –
तेहिं पुर बसत भरत बिनु रागा | चंचरीक जिमि चम्पक बागा ||

इसी तरह भगवान शिव जी द्वारा केतकी पुष्प को भी अभिशाप है व तुलसी पत्र शिव जी स्वीकार नही करते है , सबके अपने कारण है
सादर
~~~
सुभाष ‌सिंघई

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 1154 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सुंदर शरीर का, देखो ये क्या हाल है
सुंदर शरीर का, देखो ये क्या हाल है
डॉ.एल. सी. जैदिया 'जैदि'
नाम उल्फत में तेरे जिंदगी कर जाएंगे।
नाम उल्फत में तेरे जिंदगी कर जाएंगे।
Phool gufran
2532.पूर्णिका
2532.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
काली मां
काली मां
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
है जरूरी हो रहे
है जरूरी हो रहे
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
_______ सुविचार ________
_______ सुविचार ________
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
* शुभ परिवर्तन *
* शुभ परिवर्तन *
surenderpal vaidya
महान कथाकार प्रेमचन्द की प्रगतिशीलता खण्डित थी, ’बड़े घर की
महान कथाकार प्रेमचन्द की प्रगतिशीलता खण्डित थी, ’बड़े घर की
Dr MusafiR BaithA
मदर इंडिया
मदर इंडिया
Shekhar Chandra Mitra
मनोकामना
मनोकामना
Mukesh Kumar Sonkar
Mahadav, mera WhatsApp number save kar lijiye,
Mahadav, mera WhatsApp number save kar lijiye,
Ankita Patel
बात है तो क्या बात है,
बात है तो क्या बात है,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
*शब्दों मे उलझे लोग* ( अयोध्या ) 21 of 25
*शब्दों मे उलझे लोग* ( अयोध्या ) 21 of 25
Kshma Urmila
राजा जनक के समाजवाद।
राजा जनक के समाजवाद।
Acharya Rama Nand Mandal
💐कुड़ी तें लग री शाइनिंग💐
💐कुड़ी तें लग री शाइनिंग💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मेरे कलाधर
मेरे कलाधर
Dr.Pratibha Prakash
'तड़प'
'तड़प'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
**बकरा बन पल मे मै हलाल हो गया**
**बकरा बन पल मे मै हलाल हो गया**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
शुभ संकेत जग ज़हान भारती🙏
शुभ संकेत जग ज़हान भारती🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
संगठन
संगठन
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
यें सारे तजुर्बे, तालीम अब किस काम का
यें सारे तजुर्बे, तालीम अब किस काम का
Keshav kishor Kumar
"वोट के मायने"
Dr. Kishan tandon kranti
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
Ravi Prakash
परिश्रम
परिश्रम
Neeraj Agarwal
औरत की नजर
औरत की नजर
Annu Gurjar
Ghazal
Ghazal
shahab uddin shah kannauji
जां से गए।
जां से गए।
Taj Mohammad
#लघुकथा
#लघुकथा
*Author प्रणय प्रभात*
"आधी है चन्द्रमा रात आधी "
Pushpraj Anant
*मकर संक्रांति पर्व
*मकर संक्रांति पर्व"*
Shashi kala vyas
Loading...