Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Apr 2022 · 2 min read

क्यों सत अंतस दृश्य नहीं?

सृष्टि के कण कण में व्याप्त होने के बावजूद परम तत्व, ईश्वर या सत , आप उसे जिस भी नाम से पुकार लें, एक मानव की अंतर दृष्टि में क्यों नहीं आता? सुख की अनुभूति प्रदान करने की सम्भावना से परिपूर्ण होने के बावजूद ये संसार , जो कि परम ब्रह्म से ओत प्रोत है , आप्त है ,व्याप्त है, पर्याप्त है, मानव को अप्राप्त क्यों है? सत जो कि मानव को आनंद, परमानन्द से ओत प्रोत कर सकता है, मानव के लिए संताप देने का कारण कैसे बन जाता है? इस गूढ़ तथ्य पर विवेचन करती हुई प्रस्तुत है मेरी कविता “क्यों सत अंतस दृश्य नहीं?”

क्यों सत अंतस दृश्य नहीं,
क्यों भव उत्पीड़क ऋश्य मही?
कारण है जो भी सृष्टि में,
जल, थल ,अग्नि या वृष्टि में।
…………..
जो है दृष्टि में दृश्य मही,
ना वो सत सम सादृश्य कहीं।
ज्यों मीन रही है सागर में,
ज्यों मिट्टी होती गागर में।
……………
ज्यों अग्नि में है ताप फला,
ज्यों वायु में आकाश चला।
ज्यों कस्तूरी ले निज तन में,
ढूंढे मृग इत उत घन वन में।
……………
सत गुप्त कहाँ अनुदर्शन को,
नर सुप्त किन्तु विमर्शन को।
अभिदर्शन का कोई भान नहीं,
सत उद्दर्शन का ज्ञान नहीं।
…………….
नीर भांति लब्ध रहा तन को,
पर ना उपलब्ध रहा मन को।
सत आप्त रहा ,पर्याप्त रहा,
जगव्याप्त किंतु अनवाप्त रहा।
……………..
ना ऐसा भी है कुछ जग में,
सत से विचलित हो जो जग में।
सत में हीं सृष्टि दृश्य रही,
सत से कुछ भी अस्पृश्य नहीं।
……………..
मानव ये जिसमे व्यस्त रहा,
कभी तुष्ट रुष्ट कभी त्रस्त रहा।
माया साया मृग तृष्णा थी,
नर को ईक्छित वितृष्णा थी।
……………..
किस भांति माया को जकड़े ,
छाया को हाथों से पकड़े?
जो पार अवस्थित ईक्छा के,
वरने को कैसी दीक्षा ले?
………………
मानव शासित प्रतिबिम्ब देख,
किंतु सत सत है बिम्ब एक।
मानव दृष्टि में दर्पण है,
ना अभिलाषा का तर्पण है।
………………
फिर सत परिदर्शन कैसे हो ,
दर्पण में क्या अभिदर्शन हो ?
इस भांति सत विमृश्य रहा,
अपरिभाषित अदृश्य रहा।
……………….
अजय अमिताभ सुमन:
सर्वाधिकार सुरक्षित

Language: Hindi
573 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
झूठ के सागर में डूबते आज के हर इंसान को देखा
झूठ के सागर में डूबते आज के हर इंसान को देखा
Er. Sanjay Shrivastava
23/110.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/110.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जो गिर गिर कर उठ जाते है, जो मुश्किल से न घबराते है,
जो गिर गिर कर उठ जाते है, जो मुश्किल से न घबराते है,
अनूप अम्बर
जीवनामृत
जीवनामृत
Shyam Sundar Subramanian
बंदिशें
बंदिशें
Dr. Pradeep Kumar Sharma
धनमद
धनमद
Sanjay ' शून्य'
जवानी
जवानी
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
आँखों से भी मतांतर का एहसास होता है , पास रहकर भी विभेदों का
आँखों से भी मतांतर का एहसास होता है , पास रहकर भी विभेदों का
DrLakshman Jha Parimal
अहिल्या
अहिल्या
Dr.Priya Soni Khare
कविता: घर घर तिरंगा हो।
कविता: घर घर तिरंगा हो।
Rajesh Kumar Arjun
विचारों में मतभेद
विचारों में मतभेद
Dr fauzia Naseem shad
आओ मिलकर हंसी खुशी संग जीवन शुरुआत करे
आओ मिलकर हंसी खुशी संग जीवन शुरुआत करे
कृष्णकांत गुर्जर
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Dr. Kishan tandon kranti
Jaruri to nhi , jo riste dil me ho ,
Jaruri to nhi , jo riste dil me ho ,
Sakshi Tripathi
कबीर का पैगाम
कबीर का पैगाम
Shekhar Chandra Mitra
ईश्वर की कृपा
ईश्वर की कृपा
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
■ सुन भी लो...!!
■ सुन भी लो...!!
*Author प्रणय प्रभात*
ग़ज़ल संग्रह 'तसव्वुर'
ग़ज़ल संग्रह 'तसव्वुर'
Anis Shah
विभीषण का दुःख
विभीषण का दुःख
Dr MusafiR BaithA
खिड़की पर किसने बांधा है तोहफा
खिड़की पर किसने बांधा है तोहफा
Surinder blackpen
वक्त
वक्त
Ramswaroop Dinkar
शब्द ब्रह्म अर्पित करूं
शब्द ब्रह्म अर्पित करूं
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
वो किताब अब भी जिन्दा है।
वो किताब अब भी जिन्दा है।
दुर्गा प्रसाद नाग
मेरी औकात के बाहर हैं सब
मेरी औकात के बाहर हैं सब
सिद्धार्थ गोरखपुरी
जमाने के रंगों में मैं अब यूॅ॑ ढ़लने लगा हूॅ॑
जमाने के रंगों में मैं अब यूॅ॑ ढ़लने लगा हूॅ॑
VINOD CHAUHAN
वो आपको हमेशा अंधेरे में रखता है।
वो आपको हमेशा अंधेरे में रखता है।
Rj Anand Prajapati
कुदरत है बड़ी कारसाज
कुदरत है बड़ी कारसाज
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
*नशा सरकार का मेरे, तुम्हें आए तो बतलाना (मुक्तक)*
*नशा सरकार का मेरे, तुम्हें आए तो बतलाना (मुक्तक)*
Ravi Prakash
गुजरा वक्त।
गुजरा वक्त।
Taj Mohammad
सास खोल देहली फाइल
सास खोल देहली फाइल
नूरफातिमा खातून नूरी
Loading...