*कृष्ण*【कुंडलिया】
कृष्ण【कुंडलिया】
★★★★★★★★★★★★★★
गीता गायी कृष्ण ने , बने सारथी – युद्ध
परमब्रह्म अवतार थे , ज्ञानी वीर प्रबुद्ध
ज्ञानी वीर प्रबुद्ध , बाँसुरी खूब बजाते
माखनचोर प्रसिद्ध , रास के चित्र सजाते
कहते रवि कविराय ,कृष्ण-बिन भारत रीता
अनुपम कृष्ण-चरित्र ,अलौकिक पावन-गीता
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451