Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Jul 2021 · 2 min read

कृषक दुर्दशा पर दोहे

01
गाल पोपले से दिखे, आँख अँधेरी खान।
फटे पुराने वस्त्र में, लिपटा मिले किसान।।

02
सूदखोर के सूद ने, ऐसा किया कमाल।
जिससे मात्र किसान के, हिस्से रही पुआल।।

03
गर्मी में सूखा पड़े, वर्षाऋतु में बाढ़।
नष्ट फसल हो शीत में, पड़ता धुन्ध प्रगाढ़।।

04
होरी धनिया से कहे, बैठ खेत की मेड़।
उगा नहीं सकते कृषक, आशाओं के पेड़।।

05
खेतों से गायब हुईं, कृषकों की टटकार।
ट्रैक्टर फोड़े कान को, कर अपनी फटकार।।

06
सरकारी कानून से, होकर अब हलकान।
खेती-बाड़ी बेचकर, ठलुआ हुआ किसान।

07
गुहा सरीखी आँख में, एक किरण की आस।
बिके हुए जो खेत हैं, शायद होते पास।।

08
उत्पादन मिलता नहीं, उस पर भारी कर्ज।
अक्सर कृषक समाज में, चलता है यह मर्ज।।

09
कृषकों पर होने लगी, राजनीति जिस रोज।
समझो उस दिन देश खुद, रहा पतन को खोज।।

10
फ़सल उगाता और है, फ़सल काटता और।
बदल गया है देश में, अब खेती का दौर।।

11
कांव-कांव करता नहीं, कौआ बैठ मुँडेर।
क्योंकि कृषक के खेत में, नहीं अन्न का ढेर।।

12
गाय-भैंस-बकरी सभी, थे जीवन के अंग।
निर्धनता में बेचकर, हुआ किसान अपंग।।

13
कोयल कूकेगी नहीं, अब किसान के खेत।
क्योंकि वृक्ष सब कट चुके, जामुन-आम समेत।।

14
खोज-खोज कर देख लें, पूरा हिंदुस्तान।
कहीं मिलेगा ही नहीं, सुख-सम्पन्न किसान।।

15
जो है सबके भूख की, चिंता में संलग्न।
उसका ही जीवन दिखे, आज यहाँ पर भग्न।।

16
चावल-गेहूँ-दाल से, भरी हुई गोदाम।
लेकिन सच्चाई यही, भूख-किसान बनाम।।

17
लहलह फ़सलें देखकर, देखे स्वप्न किसान।
लेकिन प्रकृति प्रकोप का, आ जाता तूफान।।

18
अपने सूखे खेत में, बोकर नित दृग-नीर।
पकी फ़सल की चाह में, कृषक पा रहा पीर।

19
खेतों में होगी नहीं, सोच सुहानी भोर।
नौ दो ग्यारह हो रहे, कृषक शहर की ओर।।

20
हल से हल होते रहे, संकट कई महंत।
किन्तु हलधरों की नहीं, हुई समस्या अंत।।

21
हल्कू अपने खेत में, करता भरसक काम।
किन्तु उचित मिलता नहीं, उसे कर्म परिणाम।।

22
पहले से शोषित कृषक, जाएँगे किस छोर।
राजनीति आने लगी, जब खेतों की ओर।।

23
दुष्कर खेती से कृषक, होकर अब मजबूर।
शनैः-शनैः होने लगा, और दीन मजदूर।।

24
मंडी में बिकती फ़सल, लागत से कम दाम।
कृषकों का नित इस तरह, शोषण होता आम।।

25
जब फ़सलों की पूर्णिमा, आनी होती यार।
ग्रसे फ़सल को राहु सम, विपदा-पारावार।।

26
पकने में होती फ़सल, खेतों में भरमार।
किन्तु प्राकृतिक कोप से, हो जाती बेकार।।

27
कृषकों को माना गया, खेती का पर्याय।
किन्तु सदा कमतर रहीं, इससे उनकी आय।।

28
कई योजनाएँ चलीं, नित कृषकों के नाम।
फलीभूत हो ना सके, पर उनके परिणाम।।

29
खाद-बीज-पानी सभी, देती है सरकार।
बदले में ले कृषक की, सारी पैदावार।।

30
कोई मुझसे पूछ ले, कृषकों की पहचान।
श्रमकण लिए ललाट पर, रहते नित्य किसान।।

31
दाता ही जब अन्न का, हो भूखा असहाय।
उन्नति हो उस देश की, ऐसा नहीं उपाय।।

32
हलधर के हालात पर, मौसम हुआ प्रगाढ़।
कभी सुखाता खेत तो, कभी बुलाता बाढ़।।

भाऊराव महंत
ग्राम बटरमारा, पोस्ट खारा
जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 337 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
SCHOOL..
SCHOOL..
Shubham Pandey (S P)
कोशिश कम न थी मुझे गिराने की,
कोशिश कम न थी मुझे गिराने की,
Vindhya Prakash Mishra
नैन मटकका और कहीं मिलना जुलना और कहीं
नैन मटकका और कहीं मिलना जुलना और कहीं
Dushyant Kumar Patel
कहानी संग्रह-अनकही
कहानी संग्रह-अनकही
राकेश चौरसिया
माँ में दोस्त मिल जाती है बिना ढूंढे ही
माँ में दोस्त मिल जाती है बिना ढूंढे ही
ruby kumari
अब सच हार जाता है
अब सच हार जाता है
Dr fauzia Naseem shad
*** पुद्दुचेरी की सागर लहरें...! ***
*** पुद्दुचेरी की सागर लहरें...! ***
VEDANTA PATEL
सरस्वती माँ ज्ञान का, सबको देना दान ।
सरस्वती माँ ज्ञान का, सबको देना दान ।
जगदीश शर्मा सहज
*याद है  हमको हमारा  जमाना*
*याद है हमको हमारा जमाना*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
भोली बिटिया
भोली बिटिया
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
इल्म
इल्म
Bodhisatva kastooriya
करवाचौथ
करवाचौथ
Neeraj Agarwal
"साम","दाम","दंड" व् “भेद" की व्यथा
Dr. Harvinder Singh Bakshi
जीयो
जीयो
Sanjay ' शून्य'
क्यों अब हम नए बन जाए?
क्यों अब हम नए बन जाए?
डॉ० रोहित कौशिक
दृष्टिबाधित भले हूँ
दृष्टिबाधित भले हूँ
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
ऐसे साथ की जरूरत
ऐसे साथ की जरूरत
Vandna Thakur
सच है, दुनिया हंसती है
सच है, दुनिया हंसती है
Saraswati Bajpai
वहां पथ पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों।
वहां पथ पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों।
Slok maurya "umang"
कब होगी हल ऐसी समस्या
कब होगी हल ऐसी समस्या
gurudeenverma198
जिंदगी को बोझ नहीं मानता
जिंदगी को बोझ नहीं मानता
SATPAL CHAUHAN
■ महसूस करें तो...
■ महसूस करें तो...
*Author प्रणय प्रभात*
भारत का ’मुख्यधारा’ का मीडिया मूलतः मनुऔलादी है।
भारत का ’मुख्यधारा’ का मीडिया मूलतः मनुऔलादी है।
Dr MusafiR BaithA
है कश्मकश - इधर भी - उधर भी
है कश्मकश - इधर भी - उधर भी
Atul "Krishn"
"कविता क्या है?"
Dr. Kishan tandon kranti
दे ऐसी स्वर हमें मैया
दे ऐसी स्वर हमें मैया
Basant Bhagawan Roy
💐प्रेम कौतुक-203💐
💐प्रेम कौतुक-203💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
2579.पूर्णिका
2579.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
जो व्यक्ति अपने मन को नियंत्रित कर लेता है उसको दूसरा कोई कि
जो व्यक्ति अपने मन को नियंत्रित कर लेता है उसको दूसरा कोई कि
Rj Anand Prajapati
*पापी पेट के लिए *
*पापी पेट के लिए *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...