Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Nov 2021 · 2 min read

कुछ दोहे और

शहरों में होती कहाँ, सुखद सुहानी भोर।
बहुमंजिली इमारतें, दिखती हैं चहुंओर।।

काशी शिव का धाम है, बम-बम बोलो मीत।
मधुर करें शम्भू सदा, जीवन का संगीत।।

शिव की महिमा का किया, जिसने भी गुणगान।
‘सूर्य’ उसे मिलता रहा, जीवन भर सम्मान।।

सदा न रहते एक सा, समय और संयोग।
जो समझे इस बात को, सुखी बही हैं लोग।।

निर्जल व्रत पत्नी करे, साजन रहें निरोग।
चांद निहारे चांद के, अद्भुत बा संयोग।।

नैनों से झड़ते यहाँ, अब तो निशदिन आब।
जब से मैं समझा गया, सूखा हुआ गुलाब।।

वैसे तो कुछ भी नहीं, असर हुआ है यार।
हृदय क़फ़स खाली पड़ा, लगता है बेकार।।

सूर्य उसे दिखता नहीं, दृग में तेरे आब।
भूला दिए गए यहाँ , सूखे हुए गुलाब।।

घबड़ाने से कुछ नहीं, हासिल होगा यार।
जीवन ही संघर्ष है, लड़ो बढ़ो हर बार।।

जबसे तनहा छोड़कर, चले गए हो आप।
अश्क उलझ के रह गए, नैनों में चुपचाप।।

कहना कुछ बाकी नहीं, कहे नहीं कुछ आप।
नैनों की भाषा नयन, समझ गये चुपचाप।।

आए आकर चल गए, मिले नहीं क्यों आप।
हाय मुहब्बत भोगता, जाने कैसा श्राप।।

कहने को कुछ है नहीं, अब तो मेरे पास।
टूटा हृदय गरीब का, लगता है बकवास।।

मिलना तुम से एक पल, यार बहुत था खास।
महक रहा हर सांस यूं, जैसे तुम हो पास।।

छुपा नहीं है आप से, मेरे दिल की बात।
याद तुम्हारी आ रही, साथी अब दिन-रात।।

पतझड़ जैसी जिंदगी, दिखे शूल हीं शूल।
अब तो मुरझाने लगे, इच्छाओं के फूल।।

सजग रहे हम-आप तो, होगा सब साकार।
मिट जाएगा एक दिन, रिश्र्वत भ्रष्टाचार।।

सब्र नहीं आया जिसे, जीना हुआ हराम।
यद्यपि खूब कमा लिया, दौलत लाख तमाम।।

कमी करे विश्वास की, रिश्तों को बेजान।
यद्यपि ओंठो पर वही, रहती है मुस्कान।।

गढ़ा मुक्त करते सड़क, खूब चकतियाँ साट।
सर पर चढ़ा चुनाव अब, खड़ी हुई है खाट।।

फसल हुई तैयार तो, किया प्रकृति ने खेल।
बेमौसम बरसात को, कृषक रहे हैं झेल।।

(स्वरचित मौलिक)
#सन्तोष_कुमार_विश्वकर्मा_सूर्य
तुर्कपट्टी, देवरिया, (उ.प्र.)
☎️7379598464

Language: Hindi
2 Comments · 263 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"जलाओ दीप घंटा भी बजाओ याद पर रखना
आर.एस. 'प्रीतम'
मित्रता:समाने शोभते प्रीति।
मित्रता:समाने शोभते प्रीति।
Acharya Rama Nand Mandal
"प्यासा"के गजल
Vijay kumar Pandey
#मानो_या_न_मानो
#मानो_या_न_मानो
*Author प्रणय प्रभात*
एक सच
एक सच
Neeraj Agarwal
आज ही का वो दिन था....
आज ही का वो दिन था....
Srishty Bansal
वैश्विक जलवायु परिवर्तन और मानव जीवन पर इसका प्रभाव
वैश्विक जलवायु परिवर्तन और मानव जीवन पर इसका प्रभाव
Shyam Sundar Subramanian
मान तुम प्रतिमान तुम
मान तुम प्रतिमान तुम
Suryakant Dwivedi
दोहे
दोहे
अशोक कुमार ढोरिया
देश भक्ति का ढोंग
देश भक्ति का ढोंग
बिमल तिवारी “आत्मबोध”
सनम
सनम
Sanjay ' शून्य'
मां - स्नेहपुष्प
मां - स्नेहपुष्प
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
*मन की पीड़ा मत कहो, जाकर हर घर-द्वार (कुंडलिया)*
*मन की पीड़ा मत कहो, जाकर हर घर-द्वार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
प्रथम दृष्टांत में यदि आपकी कोई बातें वार्तालाभ ,संवाद या लि
प्रथम दृष्टांत में यदि आपकी कोई बातें वार्तालाभ ,संवाद या लि
DrLakshman Jha Parimal
शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष,
शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष,
Atul "Krishn"
मां तो फरिश्ता है।
मां तो फरिश्ता है।
Taj Mohammad
ऐसी गुस्ताखी भरी नजर से पता नहीं आपने कितनों के दिलों का कत्
ऐसी गुस्ताखी भरी नजर से पता नहीं आपने कितनों के दिलों का कत्
Sukoon
होली...
होली...
Aadarsh Dubey
अपने हक की धूप
अपने हक की धूप
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
यह तुम्हारी गलतफहमी है
यह तुम्हारी गलतफहमी है
gurudeenverma198
देख बहना ई कैसा हमार आदमी।
देख बहना ई कैसा हमार आदमी।
सत्य कुमार प्रेमी
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
डॉ.सीमा अग्रवाल
बिहार में डॉ अम्बेडकर का आगमन : MUSAFIR BAITHA
बिहार में डॉ अम्बेडकर का आगमन : MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
**बकरा बन पल मे मै हलाल हो गया**
**बकरा बन पल मे मै हलाल हो गया**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
बताओगे कैसे, जताओगे कैसे
बताओगे कैसे, जताओगे कैसे
Shweta Soni
यहाँ पाया है कम, खोया बहुत है
यहाँ पाया है कम, खोया बहुत है
अरशद रसूल बदायूंनी
24/248. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/248. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
उन पुरानी किताबों में
उन पुरानी किताबों में
Otteri Selvakumar
" तिलिस्मी जादूगर "
Dr Meenu Poonia
कुंडलिनी छंद ( विश्व पुस्तक दिवस)
कुंडलिनी छंद ( विश्व पुस्तक दिवस)
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Loading...