Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Jan 2023 · 1 min read

कर्तव्यपथ

अपने-अपने कर्तव्यों का, निष्ठा से यदि पालन होगा।
प्रेम हृदय में पुष्पित होगा, फुलवारी सा जीवन होगा।।

उद्वेलित मन की चंचलता, कलुषित मन के कारण ही है।
हठधर्मी बनकर हमने भी, सठता अपनी धारण की है।।
मर्यादा के बल पर ही तो, सागर के तटबंध टिके हैं।
कर्तव्यों के बल पर ही तो, दुनिया में संबंध टिके हैं।।
भूले-भटके मानव को यदि, कर्तव्यों का बोध रहे तो।
अन्तःस्थल का तम मिट जाए, अंतर्मन में शोध रहे तो।।
किंकर्तव्यविमूढ़ नहीं जो, युग-चारण होगा वह अब से।
कालांतर में उस मानव का, पुष्पों से अभिनंदन होगा।

चलते हैं कर्तव्य मार्ग पर, सूरज, चंदा, जुगनू, तारे।
संयम की सीमा में रहते, नक्षत्रों के मण्डल सारे ।।
तन स्वर्णिम हो,मन मैला हो, फिर कैसे विश्वास जगेगा।
प्रेम सरोवर सूख गया तो, इस दुनिया में कौन रहेगा।।
ऋतुओं का अनुकूलन पाकर, फल देते हैं पादप सारे।
नियमों के प्रतिकूल चला वह, अपने पैर कुल्हाड़ी मारे।।
सोचो यदि जग का निर्माता, कर्तव्यों से च्युत हो जाए।
फिर कैसे उसकी सत्ता का, दृढ़ता से संचालन होगा।।

तृष्णा दिन – दूनी बढ़ती है, तृष्णा को कैसे रोकोगे।
और अनैतिक दुष्कर्मों का, नश्वर धन कब तक भोगोगे।।
हर कोई लालच में डूबा, ईश्वर जाने कैसा कल है।
कालातीत हुई सच्चाई, कलयुग का ऐसा ही फल है।।
आशा है आगे की पीढ़ी, आदर्शों की बात करेगी।
वीरोचित थाती को जाने, कितने दिन तक याद रखेगी।।
कर्तव्यों की बलिवेदी पर, दृढ़व्रत होकर कौन चढ़ेगा।
हिंसा और अनैतिकता का, जाने कब उन्मूलन होगा।।

/जगदीश शर्मा सहज

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 136 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आकर्षण मृत्यु का
आकर्षण मृत्यु का
Shaily
चल मनवा चलें.....!!
चल मनवा चलें.....!!
Kanchan Khanna
"अहसास मरता नहीं"
Dr. Kishan tandon kranti
♥️राधे कृष्णा ♥️
♥️राधे कृष्णा ♥️
Vandna thakur
रविश कुमार हूँ मैं
रविश कुमार हूँ मैं
Sandeep Albela
अपनों के खो जाने के बाद....
अपनों के खो जाने के बाद....
Jyoti Khari
गीतिका ******* आधार छंद - मंगलमाया
गीतिका ******* आधार छंद - मंगलमाया
Alka Gupta
खुद की तलाश
खुद की तलाश
Madhavi Srivastava
आज के दिन छोटी सी पिंकू, मेरे घर में आई
आज के दिन छोटी सी पिंकू, मेरे घर में आई
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
सरस्वती वंदना-3
सरस्वती वंदना-3
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
■ इन दिनों...
■ इन दिनों...
*Author प्रणय प्रभात*
दोहे - नारी
दोहे - नारी
sushil sarna
23/173.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/173.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जागी जवानी
जागी जवानी
Pt. Brajesh Kumar Nayak
घर एक मंदिर🌷🙏
घर एक मंदिर🌷🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
संदेह से बड़ा
संदेह से बड़ा
Dr fauzia Naseem shad
मात-पिता केँ
मात-पिता केँ
DrLakshman Jha Parimal
जुदाई - चंद अशआर
जुदाई - चंद अशआर
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
मउगी चला देले कुछउ उठा के
मउगी चला देले कुछउ उठा के
आकाश महेशपुरी
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
Aarti sirsat
वो जाने क्या कलाई पर कभी बांधा नहीं है।
वो जाने क्या कलाई पर कभी बांधा नहीं है।
सत्य कुमार प्रेमी
सबने पूछा, खुश रहने के लिए क्या है आपकी राय?
सबने पूछा, खुश रहने के लिए क्या है आपकी राय?
Kanchan sarda Malu
चंद्रयान-3
चंद्रयान-3
Mukesh Kumar Sonkar
💐अज्ञात के प्रति-138💐
💐अज्ञात के प्रति-138💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
रमेशराज की तेवरी
रमेशराज की तेवरी
कवि रमेशराज
आब दाना
आब दाना
Satish Srijan
विचार
विचार
Godambari Negi
मेंटल
मेंटल
सुशील कुमार सिंह "प्रभात"
*खाओ जामुन खुश रहो ,कुदरत का वरदान* (कुंडलिया)
*खाओ जामुन खुश रहो ,कुदरत का वरदान* (कुंडलिया)
Ravi Prakash
घर के राजदुलारे युवा।
घर के राजदुलारे युवा।
Kuldeep mishra (KD)
Loading...