Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Dec 2021 · 3 min read

ऐतिहासिक किवदंती (मंशाराम चौबे जी की )

नमन माँ शारदे?
विषय :- ऐतिहासिक किवदंती (मंशाराम चौबे जी की कहानी)

[ #दंतकथा/लोककथा ]

यह कहानी मेरे गाँव के प्रणेता मंशाराम चौबे जी की है जो मैने अपने दादा जी के मुखारविंद से सुना है।
मंशाराम जौबे जी बहुत बड़े धर्मात्मा एवं सिद्ध पुरूष थे। आज पश्चिमी चम्पारण जिले का मुख्यालय बेतिया तब बेतिया राज्य हुआ करता था।

वैसे तो बेतिया राज्य का इतिहास बहुत पुराना है।
बेतिया राज्य के दूसरे राजा गज सिंह के कार्यालय में मंशाराम चौबे जी बेतिया राज्य के कुलपुरोहित हुआ करते थे। राजा गज सिंह उन्हें बहुत मान सम्मान दिया करते एवं उनके द्वारा कहे हर शब्द को ब्रह्म वाक्य समझ कर सिरोधार्य करते। मंशाराम चौबे जी ज्योतिष, वेद एवं व्याकरण सहित साहित्य के प्रकाण्ड विद्वान थे।

एक बार मंशाराम चौबे जी की अस्वस्थता के कारण उनके शिष्य निलाक्ष को राजदरबार में जाकर हाजिरी लगानी पड़ी। उसी दौरान राजा गज सिंह ने एक दिन सुबह सुबह निलाक्ष से पूर्णिमा कब की है बताने को कहा। निलाक्ष पञ्चाङ्ग साथ लेकर गये नहीं थे अतः बिना पञ्चाङ्ग देखे ही आज पूर्णिमा है ऐसा बता दिया। शाम गए जब वह आश्रम मंशाराम जी के पास पहुंचे तब उन्होंने आज राजा गज सिंह के दरबार में घटित एक- एक घटनाक्रम की वृत्तांत मंशाराम जी को बताने लगे जिसमें आज पूर्णिमा हैं यह बात भी उन्होंने मंशाराम जी को बताया।
मंशाराम चौबे जी सर पे हाथ रख बैठ गए और निलाक्ष से कहने लगे।
यह तुमने क्या कर दिया आज तो कृष्ण बदी द्वितीया है और तुमने पूर्णिमा बता दिया।
इतना सुनना था निलाक्ष शर्मिंदा होकर मंशाराम जी से कहने लगे गुरुदेव अब आप ही तारणहार हैं कुछ कीजिये वर्ना अनर्थ हो जायेगा।

कहा जाता है तब मंशाराम चौबे जी ने मंत्रों से अभिमंत्रित कर पीतल की थाली आसमान में उछाल दिया और उस रात पूर्णिमा का चाँद सबको दिखाई दे गया।

लेकिन यह करने के उपरांत दुसरे ही दिन सुबह वे राजा गज सिंह के पास गये और अपने शिष्य द्वारा कये इस गलती के लिए राजा गज सिंह से क्षमायाचना की और फिर उसदिन घटित सम्पूर्ण घटनाक्रम को राजा के समक्ष रखा।
राजा गज सिंह ने मंशाराम चौबे जी से प्रश्न पुछा ; गुरुवर जब आपने अपने शिष्य द्वारा कहे बात को सही साबित कर ही दिया यो फिर क्षमायाचना क्यों?
इसके उत्तर में मंशाराम जी नो जो शब्द कहे उन शब्दों को सुनकर राजा गज सिंह बड़े प्रशन्न हुये और मंशाराम जी को एक गाँव दान दे दिया जिसका नाम तब मुसहरवा था और आज मंशाराम नगर के नाम से जाना जाता है।

राजा से मंशाराम जी ने कहा- राजन आपको मुझ पर मेरे ज्ञान पर , मेरे हर एक शब्द पर आपको खचद से ज्यादा भरोसा है , अगर कल आपको पूर्णिमा का चाँद नहीं दिखता और आज दूज का चाँद देख लेते तो यह भरोसा सदा के लिए टूट जाता जो कदापि उचित नहीं और क्षमा याचना इस लिए कि आप हमारे राजा हैं और राजा ईश्वर का प्रतिनिधि होता है अतः गलती करने के क्षमा मांगे बगैर रहना इससे बड़ा पाप इस पृथ्वी पर कोई और नहीं।
आज भी गाँव के मध्य में मंशाराम चौबे जी का मंदिर बना हुआ है।
(पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’)
==============
मैं {पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’} ईश्वर को साक्षी मानकर यह घोषणा करता हूँ कि मेरे द्वारा प्रेषित उपरोक्त रचना मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित और अप्रेषित है।

Language: Hindi
2 Likes · 2 Comments · 796 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
धोखा मिला है अपनो से, तो तन्हाई से क्या डरना l
धोखा मिला है अपनो से, तो तन्हाई से क्या डरना l
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
कड़वा बोलने वालो से सहद नहीं बिकता
कड़वा बोलने वालो से सहद नहीं बिकता
Ranjeet kumar patre
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले
Pratibha Pandey
"सुख"
Dr. Kishan tandon kranti
ये अमलतास खुद में कुछ ख़ास!
ये अमलतास खुद में कुछ ख़ास!
Neelam Sharma
क्यों अब हम नए बन जाए?
क्यों अब हम नए बन जाए?
डॉ० रोहित कौशिक
पुष्प की व्यथा
पुष्प की व्यथा
Shyam Sundar Subramanian
. inRaaton Ko Bhi Gajab Ka Pyar Ho Gaya Hai Mujhse
. inRaaton Ko Bhi Gajab Ka Pyar Ho Gaya Hai Mujhse
Ankita Patel
💐प्रेम कौतुक-432💐
💐प्रेम कौतुक-432💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
प्रहार-2
प्रहार-2
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
कुदरत
कुदरत
manisha
झंझा झकोरती पेड़ों को, पर्वत निष्कम्प बने रहते।
झंझा झकोरती पेड़ों को, पर्वत निष्कम्प बने रहते।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
प्रभु शुभ कीजिए परिवेश
प्रभु शुभ कीजिए परिवेश
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
दिल में हमारे
दिल में हमारे
Dr fauzia Naseem shad
***
*** " पापा जी उन्हें भी कुछ समझाओ न...! " ***
VEDANTA PATEL
मौन जीव के ज्ञान को, देता  अर्थ विशाल ।
मौन जीव के ज्ञान को, देता अर्थ विशाल ।
sushil sarna
#लघुकथा / #सम्मान
#लघुकथा / #सम्मान
*Author प्रणय प्रभात*
Image at Hajipur
Image at Hajipur
Hajipur
शयनकक्ष श्री हरि चले, कौन सँभाले भार ?।
शयनकक्ष श्री हरि चले, कौन सँभाले भार ?।
डॉ.सीमा अग्रवाल
2319.पूर्णिका
2319.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
सब कुछ खत्म नहीं होता
सब कुछ खत्म नहीं होता
Dr. Rajeev Jain
గురు శిష్యుల బంధము
గురు శిష్యుల బంధము
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
What consumes your mind controls your life
What consumes your mind controls your life
पूर्वार्थ
मात -पिता पुत्र -पुत्री
मात -पिता पुत्र -पुत्री
DrLakshman Jha Parimal
*आई वर्षा देखिए, कैसी है सुर-ताल* (कुंडलिया)
*आई वर्षा देखिए, कैसी है सुर-ताल* (कुंडलिया)
Ravi Prakash
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
यादों के झरोखों से...
यादों के झरोखों से...
मनोज कर्ण
तुम्हारा साथ
तुम्हारा साथ
Ram Krishan Rastogi
जिस कदर उम्र का आना जाना है
जिस कदर उम्र का आना जाना है
Harminder Kaur
Loading...