Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Apr 2022 · 4 min read

उपज खोती खेती

उपज खोती धरती
-विनोद सिल्ला
विधा – आलेख

धरती को प्रकृति ने पोषक तत्व सौगात में दिए हैं। ये पोषक तत्व ही धरती की उर्वरा शक्ति है। मानव की अधिक धन कमाने की लालसा ही धरती की उर्वरा शक्ति को नष्ट कर रही है। व्यक्ति कुदरत के विधान न मानकर कुदरत के अपने इशारों पर नाचने को मजबूर करता है। जिसका पलटवार प्रकृति अवश्य करती है। जिसे मानव प्राकृतिक आपदा के रूप में तबाही झेलता है। अधिक उपज लेने की फिराक में ही किसान धरती की उर्वरा शक्ति नष्ट कर डालता है। पहले फसल चक्र का पालन किया जाता था। आज कृषक इन प्राकृतिक विधानों की उपेक्षा कर रहा है।
तीन दशक पहले तक किसान अपने जरूरत की तमाम खाद्य-सामग्री अपने खेतों में पैदा करता था। वह आज की तरह छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बाजार पर निर्भर नहीं था। वह अपने खेतों में गुड़-शक्कर के लिए ईंख, चना, जौ, मूंग, उड़द, मसूर, मोठ, गुवार, अरहर, सरसों, कपास, पटसन सहित तिलहन व दलहन की फसलों की पैदावार करता था। प्रत्येक किसान अपने कुटुंब-कबीले के लिए शाक-सब्जियां भी उगाते थे। जो बीते जमाने की बात हो गई। आज हरियाणा – पंजाब सहित उत्तर भारत के बहुत बड़े भू-भाग पर गेंहू-चावल को छोड़कर अन्य फसलें नाममात्र ही उगाई जाती हैं। एक ही तरह की फसल बार-बार पैदा करना धरती पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। साथ में वह छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बाजार पर निर्भर हो गया। उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर कपास की पैदावार होती थी। जो आज सिमटती जा रही है। मिश्रित खेती की जाती थी। उससे फसलनाशक कीट नहीं पनपते थे। मिश्रित खेती करना भी किसान ने छोड़ दिया।
प्राचीन काल में किसान धरती को परती छोड़ देता था। जिससे धरती अपनी खोई उर्वरा शक्ति फिर से पा लेती थी। आज आपा-धापी के युग में धरती को परती छोड़ना संभव नहीं लगता। बल्कि इसके विपरित चावल की या अन्य फसलों की ऐसी किस्मों का अविष्कार हो गया। जो सीमित समय में ही पैदावार दे देती हैं। धरती का अत्यधिक दोहन उस के उपजाऊपन को खत्म कर देता है। ऐसी परिस्थितियों में किसान अत्यधिक मात्रा में रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाईयों का प्रयोग करते हैं। कीटनाशक दवाइयाँ फसलनाशक कीटों को तो मारती ही हैं। साथ में मित्र कीटों को भी मार डालती है। जिससे पर्यावरण में असंतुलन होना लाजिमी है। पहले गोबर की खाद का प्रयोग होता था।
वर्तमान समय में जागरूक किसान तो जैविक खाद (केंचुआ खाद) का प्रयोग करते हैं। मिट्टी व पानी की जांच करवा कर, कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेकर खेती करते हैं। लेकिन ज्यादातर किसान न तो मिट्टी व पानी की जांच करवाते। न ही कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेते। इसलिए मिट्टी व पानी का सही उपचार नहीं हो पाता। परिणामस्वरूप फसल न होने पर या कम होने पर किसान अपने ढंग से ही उपचार करते हैं। किसान जानकारी के अभाव में स्वयं द्वारा किए गये उपचार से धरती की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
आज हम पोलीथीन का प्रयोग अंधाधुंध कर रहे हैं। पोलीथीन का निष्पादन मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है। किसान फसल कटाई के बाद, फसल अवशेषों को जलाकर धरती की उर्वरा शक्ति को नुकसान तो पहुंचाते ही हैं, साथ पर्यावरण को भी दूषित करते हैं। फसल अवशेषों के निष्पादन के अन्य विकल्प तलाशने होंगे। ताकि धरती की उर्वरा शक्ति और पर्यावरण बचाया जा सके। इनके अतिरिक्त धार्मिक कर्म-कांड उपरान्त बचा हुआ सामान, अंतिम संस्कार के बाद मृतक की अस्थियां, टूटी हुई देवी-देवताओं मूर्तियाँ नदियों व नहरों में प्रवाहित की जाती हैं। पूजा-पाठ में प्रयुक्त सिंदूर, काजल, नारियल, हवन की राख इत्यादि जल को दूषित करते हैं। बड़ी संख्या में लोग नहरों में नहाते हैं, कपड़े धोने हैं। नहाने व कपड़े धोने से साबुन के अव्यव पानी में मिल जाते हैं। जो पानी को दूषित करते हैं। बड़ी मात्रा में कल-कारखानों से निकलने वाला रासायन युक्त दूषित जल नहरों नदियों में छोड़ा जाता है। मृत पशु-पक्षी नदियों में डाल दिए जाते हैं। उसी जल को सिंचाई के लिए प्रयुक्त करने पर धरती की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचता है।
उत्तर भारत में चावल की पैदावार अधिक होती है। चावल की खेती में पानी की अत्यधिक लागत होती है। चावल की खेती के लिए अकेला नहर का पानी पर्याप्त नहीं। बड़े पैमाने पर नलकूपों द्वारा सिंचाई की जाती है। जिस कारण भूमिगत जल बहुत नीचे जा चुका है। बहुत से क्षेत्र डार्क जॉन घोषित हो चुके हैं। जहाँ सरकार ने नलकूप लगना निषेध कर रखा है। उन इलाकों में
नलकूप लगाने के लिए विभागीय अनुमति लेनी पड़ती है। इन सब कारणों के चलते ही धरती की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है।
हमने प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया है। आज पृथ्वी को सर्वाधिक खतरा मानव से ही है। हमने प्रकृति का उपभोग ही नहीं संरक्षण भी करना होगा। हमने अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। इको फ्रेंडली बनना होगा। ताकि धरती की उर्वरा शक्ति को बचाया जा सके। पर्यावरण का संतुलन बना रहे। पूरा विश्व खुशहाल रहे।

विनोद सिल्ला

771/14, गीता कॉलोनी, नजदीक धर्मशाला
डांगरा रोड़, टोहाना
जिला फतेहाबाद (हरियाणा)
पिन कोड 125120
संपर्क 9728398500, 9813198046
vkshilla@gmail.com

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 385 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अनचाहे अपराध व प्रायश्चित
अनचाहे अपराध व प्रायश्चित
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
*मैं भी कवि*
*मैं भी कवि*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मौनता  विभेद में ही अक्सर पायी जाती है , अपनों में बोलने से
मौनता विभेद में ही अक्सर पायी जाती है , अपनों में बोलने से
DrLakshman Jha Parimal
पाकर तुझको हम जिन्दगी का हर गम भुला बैठे है।
पाकर तुझको हम जिन्दगी का हर गम भुला बैठे है।
Taj Mohammad
मुझे तुमसे प्यार हो गया,
मुझे तुमसे प्यार हो गया,
Dr. Man Mohan Krishna
*भगत सिंह हूँ फैन  सदा तेरी शराफत का*
*भगत सिंह हूँ फैन सदा तेरी शराफत का*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
जीवन से पलायन का
जीवन से पलायन का
Dr fauzia Naseem shad
हाँ ये सच है
हाँ ये सच है
Saraswati Bajpai
तालाश
तालाश
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
यह तुम्हारी गलतफहमी है
यह तुम्हारी गलतफहमी है
gurudeenverma198
सामने मेहबूब हो और हम अपनी हद में रहे,
सामने मेहबूब हो और हम अपनी हद में रहे,
Vishal babu (vishu)
■ लेखन मेरे लिए...
■ लेखन मेरे लिए...
*Author प्रणय प्रभात*
मृत्युभोज
मृत्युभोज
अशोक कुमार ढोरिया
एक उम्र
एक उम्र
Rajeev Dutta
जय श्रीराम हो-जय श्रीराम हो।
जय श्रीराम हो-जय श्रीराम हो।
manjula chauhan
"भोर की आस" हिन्दी ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
गिरते-गिरते गिर गया, जग में यूँ इंसान ।
गिरते-गिरते गिर गया, जग में यूँ इंसान ।
Arvind trivedi
SADGURU IS TRUE GUIDE…
SADGURU IS TRUE GUIDE…
Awadhesh Kumar Singh
कुंडलिया
कुंडलिया
sushil sarna
... सच्चे मीत
... सच्चे मीत
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*आते हैं बादल घने, घिर-घिर आती रात (कुंडलिया)*
*आते हैं बादल घने, घिर-घिर आती रात (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
अध्यापक :-बच्चों रामचंद्र जी ने समुद्र पर पुल बनाने का निर्ण
अध्यापक :-बच्चों रामचंद्र जी ने समुद्र पर पुल बनाने का निर्ण
Rituraj shivem verma
निरंतर प्रयास ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचाता hai
निरंतर प्रयास ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचाता hai
Indramani Sabharwal
मुक्तक
मुक्तक
प्रीतम श्रावस्तवी
*जीवन का आधार है बेटी,
*जीवन का आधार है बेटी,
Shashi kala vyas
Dear  Black cat 🐱
Dear Black cat 🐱
Otteri Selvakumar
नारी
नारी
Dr Archana Gupta
शिव छन्द
शिव छन्द
Neelam Sharma
चर्चित हो जाऊँ
चर्चित हो जाऊँ
संजय कुमार संजू
मैं सुर हूॅ॑ किसी गीत का पर साज तुम्ही हो
मैं सुर हूॅ॑ किसी गीत का पर साज तुम्ही हो
VINOD CHAUHAN
Loading...