Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Aug 2022 · 3 min read

आजादी का”अमृत महोत्सव”

वे पक्षियां खुले आसमान में जो स्वतंत्रता महसूस करती हैं, हम उसे किसी पिंजरे में कैद कर दे, तब उसकी स्वतंत्रता कैसे क्षीण होती है? उसके जीवन शैली पर क्या प्रभाव पड़ता है? उस पक्षी से ज्यादा कोई और नहीं समझ सकता। हर किसी को अपनी मातृभूमि और आजादी प्यारी होती है। कभी स्वाधीनता और स्वाभिमान के विषय में फुर्सत से बैठकर सोचें, कि कोई देश आजादी के लिए क्यों संघर्ष करता है? तो इस सवाल का सीधा सा जवाब यह होगा, कि हमारे साथ अपने ही घर में नौकरों जैसा व्यवहार किया जाए या फिर नौकर का भी सम्मान न मिले, तो उस समय हमारी मनोवृत्ति क्या होगी? हमें इस सवाल का जवाब जानने के लिए किसी के उत्तर की शायद जरूर न पड़े। स्वतंत्रता और परतंत्रता को जानवर भी भलि भाति महसूस करते है। हम तो इन्सान हैं, स्वाभिमानी हैं, आत्मसम्मान ही इन्सान की अभिव्यक्ति होती है।
15 अगस्त 1947 से पहले जब हमारा देश ब्रिटिश शासन के अधीन था। तब हम भारतीयों के कोई सपने नहीं होते थे। हमारे जीवन का कोई उद्देश्य नहीं था। हमारे सुरक्षा के लिए कोई संविधान नहीं था, न हम ब्रिटिश सरकार से कोई प्रश्न कर सकते थे, न कुछ मांग सकते थे।
अंग्रेजों ने लगभग दो सौ साल तक हम पर शासन किया। हमारे देश को लूटा, हमारे संप्रभुता और संस्कृति को मिटाने का पूरा प्रयास किया। हमारे अपनों के बीच में ही नफ़रत फैलाए, हमें आपस में ही लड़ाते रहे। तब देश में एक क्रांति आई, लोगों में स्वाभिमान जागृति हुआ। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह सुरू हो गया। हमारे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के कुशासन को उखाड़ फेंकने की ठान ली।उन्होंने ऐसे समय में अपने प्राणों की आहुति दे दी, जो उम्र खेलने-खाने, पढ़ने- लिखने की होती है। आजादी के आन्दोलन में कितने नरसंहार हुए? कितने माताएं विधवा हो गई? कितनों के कोख सुने हो गए ? कितने मासूमों की जाने चली गई ? सरदार भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, गुरु सुखदेव, लाला लाजपत राय आदि क्रांतिकारियों ने जो संघर्ष किया उसके परिणाम स्वरूप हमारा आजाद भारत का सपना पूरा हुआ। 15 अगस्त 1947 ई की मध्य रात्रि को आजादी की अधिकारिक घोषणा की गई। दुर्भाग्य ने हमारा साथ फिर भी नहीं छोड़ा, देश दो भागों में बांट गया एक भारत, दूसरा पकिस्तान।
आजादी के वे परवाने, जिन्होंने देश को एक लम्बी क्रांति के बाद आजादी तो दिला दी, लेकिन आजाद भारत का उन्होंने नई सुबह नहीं देखें। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए क्रांति लाई, उसे साकार करने के लिए अपने जान की कुर्बानी दे दी, ये अलग बात है कि वे नए भारत की नई तस्वीर नहीं देख सके। उन्होंने यह कुर्बानी भारत के 130 करोड़ लोगों के लिए ही तो दी, बदले में उन्हें क्या मिला? अमरत्व! वे लोग ऐसे क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करके मां भारतीय को आजाद कराना ही अपना मूल कर्तव्य समझा। जिसके फलस्वरूप हमें आजादी के 75वी वर्ष गांठ को “अमृत महोत्सव” के रूप मनाने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। धन्य हैं वो माताएं जिसने ऐसे क्रांतिकारियों को जन्म दिया। भारत हमेशा उनके कृत्य को याद रखेगा और हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। आज भारत आजादी के 75वी वर्ष गांठ को “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाने जा रहा है। आजादी के इस कालखंड को “अमृत वर्ष” के रूप में जाना जायेगा।

लेखक-राकेश चौरसिया
मोबाइल नंबर-9120639958

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 136 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from राकेश चौरसिया
View all
You may also like:
चांद-तारे तोड के ला दूं मैं
चांद-तारे तोड के ला दूं मैं
Swami Ganganiya
******गणेश-चतुर्थी*******
******गणेश-चतुर्थी*******
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
सच यह गीत मैंने लिखा है
सच यह गीत मैंने लिखा है
gurudeenverma198
बिहार का जालियांवाला बाग - तारापुर
बिहार का जालियांवाला बाग - तारापुर
विक्रम कुमार
#दोहा-
#दोहा-
*Author प्रणय प्रभात*
खेल सारा सोच का है, हार हो या जीत हो।
खेल सारा सोच का है, हार हो या जीत हो।
Yogi Yogendra Sharma : Motivational Speaker
*** सागर की लहरें....! ***
*** सागर की लहरें....! ***
VEDANTA PATEL
भुनेश्वर सिन्हा कांग्रेस के युवा नेता जिसने संघर्ष से बनाया अपना नाम जानिए?
भुनेश्वर सिन्हा कांग्रेस के युवा नेता जिसने संघर्ष से बनाया अपना नाम जानिए?
Jansamavad
बहुत बरस गुज़रने के बाद
बहुत बरस गुज़रने के बाद
शिव प्रताप लोधी
आत्मीयकरण-2 +रमेशराज
आत्मीयकरण-2 +रमेशराज
कवि रमेशराज
*तेरा इंतज़ार*
*तेरा इंतज़ार*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
जलपरी
जलपरी
लक्ष्मी सिंह
2519.पूर्णिका
2519.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
हाथ पताका, अंबर छू लूँ।
हाथ पताका, अंबर छू लूँ।
संजय कुमार संजू
नम आंखों से ओझल होते देखी किरण सुबह की
नम आंखों से ओझल होते देखी किरण सुबह की
Abhinesh Sharma
कुछ पंक्तियाँ
कुछ पंक्तियाँ
आकांक्षा राय
पुष्प सम तुम मुस्कुराओ तो जीवन है ।
पुष्प सम तुम मुस्कुराओ तो जीवन है ।
Neelam Sharma
हाथों की लकीरों तक
हाथों की लकीरों तक
Dr fauzia Naseem shad
नौकरी (१)
नौकरी (१)
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
अपनी मनमानियां _ कब तक करोगे ।
अपनी मनमानियां _ कब तक करोगे ।
Rajesh vyas
प्यार के सिलसिले
प्यार के सिलसिले
Basant Bhagawan Roy
*रखिए जीवन में सदा, उजला मन का भाव (कुंडलिया)*
*रखिए जीवन में सदा, उजला मन का भाव (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
शिल्पकार
शिल्पकार
Surinder blackpen
जीवन और रंग
जीवन और रंग
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
एहसास
एहसास
Vandna thakur
मात्र एक पल
मात्र एक पल
Ajay Mishra
देश में क्या हो रहा है?
देश में क्या हो रहा है?
Acharya Rama Nand Mandal
बेचारे नेता
बेचारे नेता
दुष्यन्त 'बाबा'
💐अज्ञात के प्रति-120💐
💐अज्ञात के प्रति-120💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
।। निरर्थक शिकायतें ।।
।। निरर्थक शिकायतें ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
Loading...