Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Jan 2023 · 2 min read

अस्तित्व

अस्तित्व
हमारे अस्तित्व का प्रारम्भ विन्दु
इतना सूक्ष्म!
कि वह
न तात्विक है न यौगिक।
न देह,न पदार्थ, न देवता।
तरंग से होकर उत्पन्न
तरंग में है पैठ जाता।

किन्तु,हम करते हैं स्पर्श।
देख पाते हैं इसका उत्कर्ष और अपकर्ष।
क्योंकि विस्तृत है ब्रह्म का वह थोड़ा अंश
और धर पाता है स्वरूप गणनाओं में अनंत।
बना पा लेता है अस्तित्व का संसार।
अस्तित्व का संसार अस्तित्व तक सत्य है
भौतिकता का रसायन शास्त्र व
रसायन का भौतिक विज्ञान
ज्यामिती और गणित सा सच्चा तथ्य है।
देह एक विज्ञान है,
सच्चा इंजीनियरिंग।
देह के निर्माण में ढांचागत विकास
और
अंगों का उद्भव चलता है साथ-साथ।
लेता है आकार कला और विज्ञान।
देह है ऊर्जा का संस्करण ।
और ऊर्जा रक्त का आदि कण।
ये आदि कण अणुओं से सज्जित।
एवम् अणु परमाणुओं से निर्मित।
परमाणु प्रारंभ नहीं है बल्कि देह, मृत या जीवित,
का पड़ाव।
आगे भी है ढेरों खुलना गांठें
तर्क का है सुझाव।
परमाणु विघटित होते हैं।
अपना स्वरूप बिल्कुल खोते हैं।
जब छीजन होता है प्रारंभ,
बिखरता है इसका सारा दंभ।
देह, बहुत सारे अंगों के इकट्ठा होने से बना है।
जीवित या मृत भी ऊतकों के पिंड का घना है।
ऊतक तोड़ो तो कुछ और कुछ और।
कुछ और के बाद भी वही कुछ और।
वह कुछ और अपनी परिभाषा व व्यवहार
बदलते रहता है
बनता रहता है ईश्वर की पहचान।
अधूरा है शायद रहेगा अधूरा ही
ईश्वर की खोज एवम् पहचान।
जीवन के अस्तित्व की इकाई रक्त कण से
होता हुआ प्रारम्भ
अस्थि,मज्जा,नख,बाल,माँस,
घ्राण,ज्योति,श्रवण,स्पर्श,वाक्-
तर्क,विवेक,लोभ,ईर्ष्या,होड़,
आनंद,अफसोस,पश्चाताप
दु:ख-दर्द,अश्रु,
युद्ध,हत्या,बलात्कार
धोखा,अपहरण और शासन।
हर भाव,हर चेष्टा को प्रकट करने तक जाता है।
अनेक जटिल प्रक्रियाओं का ढूह है जीवन।
सर्वोत्तम तो वह प्राण है जो अपरिभाषेय है।
है क्या वह! आश्चर्य?
हवा रोक दो तो गायब।
जल सुखा दो तो गायब।
सम्पूर्ण देह में अद्वितीय।
मृत देह का विश्लेषण देवताओं ने किया है।
इसलिए अमृत और अमरता का लोभ उसीने जिया है।
इतिहास में क्यों बंद है देवता।
और अस्थाओं तक जीवित।
मोक्ष किसका?
देह का,आत्मा का, दु:ख का ?
जीवन से स्पंदित पिंड का
अपने आदि स्वरूप में लौटना ही मोक्ष है।
उसका जड़ हो जाना ही मोक्ष है।
अनुभूतियों से रिक्त होना ही मोक्ष है।
सूर्य के केंद्र में कणों की जो आदि अनुभूति है
और उनका अनादि जीवन।
वहाँ तक पहुँचने की क्रिया में जीवन एक
अचानक का पड़ाव है।
इस जीवन के आदि कण का विस्तार
कण का हिस्सा नहीं ऊर्जा है।
वह ऊर्जा है कोई एक परमसूक्ष्म कण
वह कण है सूक्ष्म का विराट स्पंदन।
विभाजित और संयोजित होना है उसका धर्म।
उस धर्म का बस परिवर्तित होते रहना है कर्म।
———————————————–

Language: English
146 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
தனிமை
தனிமை
Shyam Sundar Subramanian
ये   दुनिया  है  एक  पहेली
ये दुनिया है एक पहेली
कुंवर तुफान सिंह निकुम्भ
तुम्हारी कहानी
तुम्हारी कहानी
PRATIK JANGID
"ज़िन्दगी जो दे रही
Saraswati Bajpai
अधूरी ख्वाहिशें
अधूरी ख्वाहिशें
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
मैं बनना चाहता हूँ तुम्हारा प्रेमी,
मैं बनना चाहता हूँ तुम्हारा प्रेमी,
Dr. Man Mohan Krishna
बस कुछ दिन और फिर हैप्पी न्यू ईयर और सेम टू यू का ऐसा तांडव
बस कुछ दिन और फिर हैप्पी न्यू ईयर और सेम टू यू का ऐसा तांडव
Ranjeet kumar patre
*वैराग्य के आठ दोहे*
*वैराग्य के आठ दोहे*
Ravi Prakash
#संबंधों_की_उधड़ी_परतें, #उरतल_से_धिक्कार_रहीं !!
#संबंधों_की_उधड़ी_परतें, #उरतल_से_धिक्कार_रहीं !!
संजीव शुक्ल 'सचिन'
ग्रामीण ओलंपिक खेल
ग्रामीण ओलंपिक खेल
Shankar N aanjna
सजनी पढ़ लो गीत मिलन के
सजनी पढ़ लो गीत मिलन के
Satish Srijan
যখন হৃদয় জ্বলে, তখন প্রদীপ জ্বালানোর আর প্রয়োজন নেই, হৃদয়ে
যখন হৃদয় জ্বলে, তখন প্রদীপ জ্বালানোর আর প্রয়োজন নেই, হৃদয়ে
Sakhawat Jisan
2317.पूर्णिका
2317.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
शिक्षार्थी को एक संदेश🕊️🙏
शिक्षार्थी को एक संदेश🕊️🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
एक
एक "स्वाभिमानी" को
*Author प्रणय प्रभात*
सुप्रभातम
सुप्रभातम
Ravi Ghayal
ज़रूरतमंद की मदद
ज़रूरतमंद की मदद
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"नजरों से न गिरना"
Dr. Kishan tandon kranti
आवारा परिंदा
आवारा परिंदा
साहित्य गौरव
नमस्कार मित्रो !
नमस्कार मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
सामाजिक मुद्दों पर आपकी पीड़ा में वृद्धि हुई है, सोशल मीडिया
सामाजिक मुद्दों पर आपकी पीड़ा में वृद्धि हुई है, सोशल मीडिया
Sanjay ' शून्य'
**विकास**
**विकास**
Awadhesh Kumar Singh
ज़रा मुस्क़ुरा दो
ज़रा मुस्क़ुरा दो
आर.एस. 'प्रीतम'
दोहा
दोहा
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
सौगंध से अंजाम तक - दीपक नीलपदम्
सौगंध से अंजाम तक - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
84कोसीय नैमिष परिक्रमा
84कोसीय नैमिष परिक्रमा
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
परिस्थितियां अनुकूल हो या प्रतिकूल  ! दोनों ही स्थितियों में
परिस्थितियां अनुकूल हो या प्रतिकूल ! दोनों ही स्थितियों में
Tarun Singh Pawar
नाम दोहराएंगे
नाम दोहराएंगे
Dr.Priya Soni Khare
भय की आहट
भय की आहट
Buddha Prakash
होते हम अजनबी तो,ऐसा तो नहीं होता
होते हम अजनबी तो,ऐसा तो नहीं होता
gurudeenverma198
Loading...