Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Jan 2023 · 3 min read

■ कविता / कथित अमृतकल में…

#कविता
■ मेरे सपनों का भारत*
【प्रणय प्रभात】
मैं देख रहा सुंदर सपना।
कल कैसा हो भारत अपना।।
सपना है जागी आँखों का।
सपना प्रतिभा के पाँखों का।।
सपना विकास के कामों का।
हाथों को मिलते दामो का।।
सपना शीतल हरियाली का।
सपना हर घर खुशहाली का।।
बस कर्म प्राण हो कर्ता का।
ख़ुद पर ख़ुद की निर्भरता का।।
ना कोई फैला हाथ दिखे।
मानव मानव के साथ दिखे।।
तितली के पंख न घायल हों।
मोरों के पग में पायल हों।।
पैरों से लम्बी चादर हो।
समरसता के प्रति आदर हो।।
ना किसी हृदय से उठे हाय।
हर पीड़ित पाए प्रबल न्याय।।
चाहे घर आलीशान न हो।
झुग्गी का नाम निशान न हो।।
संरक्षित हो शिशु का जीवन।
ऐसे घर हों जैसे उपवन।।
कुदरत का कोप न हो हावी।
सतयुग-त्रेता सा हो भावी।।
बारिश केवल वरदानी हो।
धरती की चूनर धानी हो।।
सबको सुंदर परिवेश मिले।
दुनिया से ऊपर देश मिले।।
ना ही उन्मादी नारे हों।
ना कम्पित छत, दीवारें हों।।
हो स्वच्छ, सुपाचक लासानी।
निर्मल हो नदियों का पानी।।
पंछी चहकेँ परवाज़ करें।
विष-मुक्त हवाएं नाज़ करें।।
ना सीलन हो, ना काई हो।
बस्ती-बस्ती अमराई हो।।
हो लुप्त पीर, परिताप मिटे।
दैहिक-दैविक संताप मिटे।।
हर एक जीव में नाथ दिखें।
फिर सिंह-वृषभ इक साथ दिखें।।
ना धर्मो का उपहास बने।
हिंसा बीता इतिहास बने।।
ना रुदन, वेदना, क्रंदन हो।
केवल सुपात्र का वंदन हो।।
ना सत्ता पागल मद में हो।
नौकरशाही भी हद में हो।।
ना लाशों पर रोटियाँ सिकें।
ना दो रोटी को देह बिकें।।
बिन रिश्वत बिगड़ा काम बने।
हर गाँव-शहर श्री-धाम बने।।
बीमारी, ना बीमार मिले।
सस्ता, सुंदर उपचार मिले।।
ना लुट पाएं, ना ही लूटें।
ना दर्पण से सपने टूटें।।
सिद्धांत न कोई शापित हो।
नैतिकता फिर स्थापित हो।।
मासूमों की मुस्कान खिले।
तरुणाई को चाणक्य मिले।।
गुरुकुल जैसी शालाएं हों।
उन्मुक्त बाल-बालाएं हों।।
सबको समान अधिकार मिले।
समरसता का उपहार मिले।।
मानस इस हद तक बनें शुद्ध।
सब शांत दिखें ना दिखें क्रुद्ध।।
ना कोई वंचित, शोषित हो।
जो पाए जन्म सुपोषित हो।।
जुगनू तक ना बेचारा हो।
अंधियारों में उजियारा हो।।
हर इक विकार पे विजय मिले।
मानवता निर्भय अभय मिले।।
ना बहने बिलखें ना माँएं।
ना बारूदी हों सीमाएं।।
ना आगज़नी, ना रक्तपात।
ना मर्यादा को सन्निपात।।
मंगल तक जाए, ना जाए।
जीवन मे मंगल आ जाए।।
नैतिकता-युक्त सियासत हो।
आज़ादी अमर विरासत हो।।
जन निष्ठावान कृतज्ञ बने।
सांसें हवि, जीवन यज्ञ बने।।
मंथन से अर्जित अमृत हो।
फिर से अखंड आर्यावृत हो।।
निज राष्ट्र भुवनपति सौर बने।
फिर जगती का सिरमौर बने।।
आज़ादी के अमृत काल में आज़ाद भारत के 100वें साल का सपना। जिसे एक मानवतावादी भारतीय के रूप में देखना मेरा कर्त्तव्य भी है और अधिकार भी। महान भारत-वर्ष की संप्रभुता के प्रतीक गणतंत्र महापर्व की अनंत बधाइयां।।
जय हिंद, जय भारत
■ आत्म-कथ्य-
सृजन-धर्म का मूल आधार जन-मंगल है। रचनाकार को अधिकार है कि वह अतीत का स्मरण कराए। वर्तमान पर दृष्टिपात करे और भविष्य की आकृति में कल्पनाओं के सुंदर रंग भरे। कल्पना में क्या बुरा है यदि लोक हितैषी व सकारात्मक हो। वर्तमान का लेखा-जोखा सामने रखकर भविष्य का ख़ाका तैयार करना भी रचनाधर्मिता का एक अंग है। आज कथित “अमृतकल” में “गरलपान” करती मानवता और “विषवमन” करती राजनीति के बीच खड़े होकर मैंने भी एक सपना संजोया है अपने देश और देशवासियों के लिए। इसी विराट स्वप्न को काव्य रूप में आपके समक्ष रख रहा हूँ। आप सहमत हों तो “तथास्तु” या “आमीन” कह सकते हैं। सहमति रखते हों तो। असहमति योग्य तो कुछ मिलेगा नहीं आपको।।

1 Like · 258 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
उदास आँखों से जिस का रस्ता मैं एक मुद्दत से तक रहा था
उदास आँखों से जिस का रस्ता मैं एक मुद्दत से तक रहा था
Aadarsh Dubey
■ संडे स्पेशल
■ संडे स्पेशल
*Author प्रणय प्रभात*
तार दिल के टूटते हैं, क्या करूँ मैं
तार दिल के टूटते हैं, क्या करूँ मैं
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Never Run
Never Run
Dr. Rajiv
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
तेरी याद
तेरी याद
Umender kumar
मशहूर हो जाऊं
मशहूर हो जाऊं
सुशील कुमार सिंह "प्रभात"
कैरेक्टर सर्टिफिकेट
कैरेक्टर सर्टिफिकेट
Shekhar Chandra Mitra
-- लगन --
-- लगन --
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
अलविदा दिसम्बर
अलविदा दिसम्बर
Dr Archana Gupta
भोली बाला
भोली बाला
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
"मन मेँ थोड़ा, गाँव लिए चल"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
Shashi Dhar Kumar
तस्वीर जो हमें इंसानियत का पाठ पढ़ा जाती है।
तस्वीर जो हमें इंसानियत का पाठ पढ़ा जाती है।
Abdul Raqueeb Nomani
"छठ की बात"
पंकज कुमार कर्ण
💐अज्ञात के प्रति-4💐
💐अज्ञात के प्रति-4💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
रखकर कदम तुम्हारी दहलीज़ पर मेरी तकदीर बदल गई,
रखकर कदम तुम्हारी दहलीज़ पर मेरी तकदीर बदल गई,
डी. के. निवातिया
वोट दिया किसी और को,
वोट दिया किसी और को,
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
पितृ स्तुति
पितृ स्तुति
दुष्यन्त 'बाबा'
तुम वादा करो, मैं निभाता हूँ।
तुम वादा करो, मैं निभाता हूँ।
अजहर अली (An Explorer of Life)
अच्छाई बनाम बुराई :- [ अच्छाई का फल ]
अच्छाई बनाम बुराई :- [ अच्छाई का फल ]
Surya Barman
मेरे सपने बेहिसाब है।
मेरे सपने बेहिसाब है।
CA Amit Kumar
पहली बार रेल में बैठे (बाल कविता )
पहली बार रेल में बैठे (बाल कविता )
Ravi Prakash
'बेवजह'
'बेवजह'
Godambari Negi
..सुप्रभात
..सुप्रभात
आर.एस. 'प्रीतम'
कोशिशें हों
कोशिशें हों
Dr fauzia Naseem shad
उसकी बेहिसाब नेमतों का कोई हिसाब नहीं
उसकी बेहिसाब नेमतों का कोई हिसाब नहीं
shabina. Naaz
মিথিলা অক্ষর
মিথিলা অক্ষর
DrLakshman Jha Parimal
कभी मिट्टी पर लिखा था तेरा नाम
कभी मिट्टी पर लिखा था तेरा नाम
Krishan Singh
इस मुद्दे पर ना खुलवाओ मुंह मेरा
इस मुद्दे पर ना खुलवाओ मुंह मेरा
कवि दीपक बवेजा
Loading...