Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Mar 2023 · 1 min read

■ आज का गीत

#गीत :-
■ कैसे कह दूं कि साथ है ज़माना…?
【प्रणय प्रभात】

दर्द कितना है एक ने न जाना।
कैसे कह दूं कि साथ है ज़माना?

★ फूल बहुत पर गंध नहीं है,
लहरें हैं तट-बंध नहीं है।
शब्द बहुत पर छंद नहीं है,
वादे हैं अनुबंध नहीं है।
ऐसी दुनिया से मोह क्या बढ़ाना!
कैसे कह दूं कि साथ है ज़माना?

★ रिश्ते को पहचान न पाए,
भावों पर दे ध्यान न पाए।
अपनेपन को जान न पाए,
समझे लेकिन मान न पाए।
उस जमाने से प्रीत क्या लगाना!
कैसे कह दूं कि साथ है ज़माना?

★ श्रद्धा ना विश्वास बचा है,
पीर बची, संत्रास बचा है।
घायल सा अहसास बचा है,
ज़ख्मों का आभास बचा है।
दिल बना है सभी का ठिकाना।
कैसे कह दूं कि साथ है ज़माना?

★ चीज़ कोई तेरी ना मेरी,
धड़कन-धड़कन पीर घनेरी।
जीवन है सांसों की फेरी,
दिन के पीछे रात अंधेरी।
दिल तभी तो पड़ा है जलाना।
कैसे कह दूं कि साथ है ज़माना?

★ चार दिशाओं में रस्ते हैं,
नाग विचारों के डसते हैं।
तलवों में छाले बसते हैं,
पग-पग पे ताना कसते हैं।
तब निकलता है दिल से तराना।
कैसे कह दूं कि साथ है ज़माना?

■ प्रणय प्रभात ■
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

1 Like · 98 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
My Expressions
My Expressions
Shyam Sundar Subramanian
दुश्मन बना देता है।
दुश्मन बना देता है।
Taj Mohammad
कहाँ समझते हैं ..........
कहाँ समझते हैं ..........
Aadarsh Dubey
करवा चौथ
करवा चौथ
Manoj Tanan
ना तख्त होई
ना तख्त होई
Shekhar Chandra Mitra
बीमारी से सब बचें, हों सब लोग निरोग (कुंडलिया )
बीमारी से सब बचें, हों सब लोग निरोग (कुंडलिया )
Ravi Prakash
✍️औरत हूँ ✍️
✍️औरत हूँ ✍️
'अशांत' शेखर
Best ghazals of Shivkumar Bilagrami
Best ghazals of Shivkumar Bilagrami
Shivkumar Bilagrami
2446.पूर्णिका
2446.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
*┄┅════❁ 卐ॐ卐 ❁════┅┄​*
*┄┅════❁ 卐ॐ卐 ❁════┅┄​*
Satyaveer vaishnav
स्वभाव
स्वभाव
Sanjay ' शून्य'
हाजीपुर
हाजीपुर
Hajipur
"परखना सीख जाओगे "
Slok maurya "umang"
व्यस्तता जीवन में होता है,
व्यस्तता जीवन में होता है,
Buddha Prakash
हे! राम
हे! राम
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
शिव जी को चम्पा पुष्प , केतकी पुष्प कमल , कनेर पुष्प व तुलसी पत्र क्यों नहीं चढ़ाए जाते है ?
शिव जी को चम्पा पुष्प , केतकी पुष्प कमल , कनेर पुष्प व तुलसी पत्र क्यों नहीं चढ़ाए जाते है ?
Subhash Singhai
दूर मजदूर
दूर मजदूर
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
मैं बेचैन हो जाऊं
मैं बेचैन हो जाऊं
Dr fauzia Naseem shad
हद्द - ए - आसमाँ की न पूछा करों,
हद्द - ए - आसमाँ की न पूछा करों,
manjula chauhan
सत्ता परिवर्तन
सत्ता परिवर्तन
Bodhisatva kastooriya
अपनी यही चाहत है_
अपनी यही चाहत है_
Rajesh vyas
सच यह गीत मैंने लिखा है
सच यह गीत मैंने लिखा है
gurudeenverma198
पात्र (लोकमैथिली कविता)
पात्र (लोकमैथिली कविता)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
🔉🎶क्या आप भी हमें गुनगुनाते हो?🎶🔉
🔉🎶क्या आप भी हमें गुनगुनाते हो?🎶🔉
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
एक अर्सा हुआ है
एक अर्सा हुआ है
हिमांशु Kulshrestha
विचलित मन
विचलित मन
AMRESH KUMAR VERMA
मैं नारी हूँ, मैं जननी हूँ
मैं नारी हूँ, मैं जननी हूँ
Awadhesh Kumar Singh
#मंगलकामनाएं
#मंगलकामनाएं
*Author प्रणय प्रभात*
दिल के रिश्ते
दिल के रिश्ते
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
एडमिन क हाथ मे हमर सांस क डोरि अटकल अछि  ...फेर सेंसर ..
एडमिन क हाथ मे हमर सांस क डोरि अटकल अछि ...फेर सेंसर .."पद्
DrLakshman Jha Parimal
Loading...