Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Jan 2023 · 2 min read

हम स्वान नहीं इंसान हैं!

वफ़ादारी की उपमा हो क्या?
इसका होता कैसे सम्मान हैं।
क्योंकि हम स्वान नहीं इंसान हैं।।

आपदाओं विपदाओं से हम नहीं घबराते हैं,
सेवा परमों धर्म जान अपना फर्ज निभाते हैं।
हमेशा निष्काम भाव से करते हैं कर्म अपना,
तभी तो जनता में तत्पर सहयोगी कहलाते हैं।।

हम वचनवद्ध सैन्यकर्मि,
देखो वर्दी हमारा परिधान है।
क्योंकि हम स्वान नहीं इंसान हैं।।

हम कहीं से काली कमाई नही पाते हैं,
जी तोड़ मेहनत कर इज़्ज़त से कमाते हैं।
हम कभी किसी के फेंके हुए बोटी नही,
बल्कि अपनी ईमानदारी कि रोटी खाते हैं।।

इधर उधर मुँह मारने का,
हममें जगता नही अरमान है।
क्योंकी हम स्वान नहीं इंसान हैं।।

हम अपने मालिकों के तलवे नहीं चाटते,
और ना ही उनके कहने से भौकते या काटते।
वो जो खुद को हमारा माई बाप समझते,
देखा है पाँच वर्ष तक जनता ही उन्हें पालते।।

पर हम राष्ट्र के सजग प्रहरी,
हमारे लिए कर्म ही प्रधान है।
क्योंकी हम स्वान नहीं इंसान हैं।।

हम मज़बूर नहीं और न ही कभी शोषित हुए,
पर राजनीति के कारण अक्सर कुपोषित हुए।
फिर भी हँसते हँसते हर बाधाओं से भिड़ते रहें,
बदन पर लगे ज़ख्मों से कई बार सुशोभित हुए।।

सीने पे खाये गोलियों का,
यह तमगे कराती पहचान है।
क्योंकी हम स्वान नहीं इंसान हैं।।

काल के भी काल हम कभी काल से डरते नहीं,
शरीर मर जाये भले पर हो शहीद हम मरते नहीं।
दृढ़ प्रतिज्ञाओं के धनी एकमात्र शेष नाम अपना,
जो खाते हैं शपथ उससे पीछे हम हटते नहीं।।

हम हैं मादरे वतन के रक्षक,
अपने भारत माँ की संतान हैं।
क्योंकी हम स्वान नहीं इंसान हैं।।

©® पांडेय चिदानंद “चिद्रूप”
(सर्वाधिकार सुरक्षित ०६/११/२०२२)

Language: Hindi
2 Likes · 2 Comments · 50 Views
Join our official announcements group on Whatsapp & get all the major updates from Sahityapedia directly on Whatsapp.

Books from पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"

You may also like:
जहां तक तुम सोच सकते हो
जहां तक तुम सोच सकते हो
Ankita Patel
मनमोहन छंद विधान ,उदाहरण एवं विधाएँ
मनमोहन छंद विधान ,उदाहरण एवं विधाएँ
Subhash Singhai
गजल
गजल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
#एक_गजल
#एक_गजल
*Author प्रणय प्रभात*
// लो फागुन आई होली आया //
// लो फागुन आई होली आया //
Surya Barman
उसकी सौंपी हुई हर निशानी याद है,
उसकी सौंपी हुई हर निशानी याद है,
Vishal babu (vishu)
*मकर संक्रांति  (कुंडलिया)*
*मकर संक्रांति (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मेरी माँ......
मेरी माँ......
Awadhesh Kumar Singh
क्या बोलूं
क्या बोलूं
Dr.Priya Soni Khare
दूसरे दर्ज का आदमी
दूसरे दर्ज का आदमी
Jeewan Singh
हवा बहुत सर्द है
हवा बहुत सर्द है
श्री रमण 'श्रीपद्'
# नमस्कार .....
# नमस्कार .....
Chinta netam " मन "
अभी गहन है रात.......
अभी गहन है रात.......
Parvat Singh Rajput
दर्दे दिल की दुआ , दवा , किस से मांगू
दर्दे दिल की दुआ , दवा , किस से मांगू
श्याम सिंह बिष्ट
खंड 6
खंड 6
Rambali Mishra
अगन में तपा करके कुंदन बनाया,
अगन में तपा करके कुंदन बनाया,
Satish Srijan
52 बुद्धों का दिल
52 बुद्धों का दिल
Mr. Rajesh Lathwal Chirana
ऐ दिल तु ही बता दे
ऐ दिल तु ही बता दे
Ram Krishan Rastogi
"वो हसीन खूबसूरत आँखें"
Dr. Kishan tandon kranti
रोजगार रोटी मिले,मिले स्नेह सम्मान।
रोजगार रोटी मिले,मिले स्नेह सम्मान।
विमला महरिया मौज
गुज़ारिश
गुज़ारिश
Shekhar Chandra Mitra
कोई हमको ढूँढ़ न पाए
कोई हमको ढूँढ़ न पाए
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
💐अज्ञात के प्रति-103💐
💐अज्ञात के प्रति-103💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
The Digi Begs [The Online Beggars]
The Digi Begs [The Online Beggars]
AJAY AMITABH SUMAN
🙋बाबुल के आंगन की चिड़िया🙋
🙋बाबुल के आंगन की चिड़िया🙋
Arise DGRJ (Khaimsingh Saini)
जब तक हयात हो
जब तक हयात हो
Dr fauzia Naseem shad
मोहन तुम से तुम्हीं हो, ग्रथित अनन्वय श्लेष।
मोहन तुम से तुम्हीं हो, ग्रथित अनन्वय श्लेष।
डॉ.सीमा अग्रवाल
कैसी-कैसी हसरत पाले बैठे हैं
कैसी-कैसी हसरत पाले बैठे हैं
विनोद सिल्ला
मुझे धरा पर न आने देना
मुझे धरा पर न आने देना
Gouri tiwari
बेटियां
बेटियां
rubichetanshukla रुबी चेतन शुक्ला
Loading...