Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jan 2023 · 1 min read

हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

हमारा ऐसा हिंदुस्तान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

विश्व धरा का देश न कोई,
भारतवर्ष समान।
सारे रूपक लगे अधूरे,
कौन सा दूँ उपमान।
अगिनत खूबी इस भूमि की,
कैसे करूं बखान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

राम कृष्ण है धरती ये,
चन्दन के सम इसकी माटी।
कण कण में अनुराग मिलेगा,
ऐसी इसकी परिपाटी।
भक्तिभाव,सदभाव,त्याग और
प्रेमभाव का खान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

झूठे बेर, मुट्ठी भर चावल,
एक चम्मचभर माखन खाकर।
स्वर्गलोक नाविक मजदूरी,
प्रेम बशीभूत हो करुणाकर।
केवल इस धरती पर सम्भव,
खोजो सकल जहान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

तुलसी रामभक्ति मस्ताना,
सूर सगुन समझाया।
अलख जगाए भक्त कबीरा,
हरि का निर्गुण गाया।
मीरा प्रेम दीवानी हंसकर,
कर लेती विषपान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

लक्ष्मी शिवा,भगत और,शेखर
गंगाधर व बोष।
रत्नजड़ित सिरमौर हमारे,
भर देते ये जोश।
बच्चे बच्चे में बसते हैं,
बन कर शौर्य गुमान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

सागर,पर्वत,वर्षा,जाड़ा
हवा,बर्फ,नदी,हरियाली।
फलोद्यान, जड़ी संजीवन,
लहराए खेतों में बाली।
ऐसे गुण क्षमता के कारण,
भारत देश महान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

यहां नायिका की चितवन पर
ललचाते हैं शैलानी।
लता,किशोर,मुकेश,रफी की,
जग मोहित सुन कर वानी।
बच्चन एक अनोखा नायक,
पाता यश सम्मान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।

सात दिनों तक शून्य पर बोले,
थे भारत के सन्त ।
रामानुजन बताया जग को
नया अंक का पंथ ।
पाई,शून्य,दशमलव खोजा,
आर्यभट्ट गुणवान।
हमारा ऐसा हिंदुस्तान।
-सतीश सृजन, लखनऊ.

Language: Hindi
80 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
🍂तेरी याद आए🍂
🍂तेरी याद आए🍂
Dr Manju Saini
जंगल का रिवाज़
जंगल का रिवाज़
Shekhar Chandra Mitra
*अधूरा यज्ञ (नाटक)*
*अधूरा यज्ञ (नाटक)*
Ravi Prakash
💐प्रेम कौतुक-158💐
💐प्रेम कौतुक-158💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सर्द मौसम में तेरी गुनगुनी याद
सर्द मौसम में तेरी गुनगुनी याद
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
श्याम सिंह बिष्ट
उस दिन पर लानत भेजता  हूं,
उस दिन पर लानत भेजता हूं,
Vishal babu (vishu)
आसाध्य वीना का सार
आसाध्य वीना का सार
Utkarsh Dubey “Kokil”
आश किरण
आश किरण
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
उसकी दोस्ती में
उसकी दोस्ती में
Satish Srijan
मुझे छेड़ो ना इस तरह
मुझे छेड़ो ना इस तरह
Basant Bhagwan Roy
आईने झूठ तो बोलेंगे नहीं
आईने झूठ तो बोलेंगे नहीं
Ranjana Verma
😢साहित्यपीडिया😢
😢साहित्यपीडिया😢
*Author प्रणय प्रभात*
जिन्दगी के रंग
जिन्दगी के रंग
Santosh Shrivastava
मित्रो जबतक बातें होंगी, जनमन में अभिमान की
मित्रो जबतक बातें होंगी, जनमन में अभिमान की
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
आवश्यकता पड़ने पर आपका सहयोग और समर्थन लेकर,आपकी ही बुराई कर
आवश्यकता पड़ने पर आपका सहयोग और समर्थन लेकर,आपकी ही बुराई कर
विमला महरिया मौज
So, blessed by you , mom
So, blessed by you , mom
Rajan Sharma
परवरिश करने वाले को एहसास है ,
परवरिश करने वाले को एहसास है ,
Buddha Prakash
दिल से रिश्ते
दिल से रिश्ते
Dr fauzia Naseem shad
हिंदी का सम्मान
हिंदी का सम्मान
Arti Bhadauria
बसंत ऋतु
बसंत ऋतु
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ #ਖ਼ਾਮੀ ਤਾਂ
ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ #ਖ਼ਾਮੀ ਤਾਂ
Surinder blackpen
"वक्त की औकात"
Ekta chitrangini
Tera wajud mujhme jinda hai,
Tera wajud mujhme jinda hai,
Sakshi Tripathi
हमने यूं ही नहीं मुड़ने का फैसला किया था
हमने यूं ही नहीं मुड़ने का फैसला किया था
कवि दीपक बवेजा
मुझे आशीष दो, माँ
मुझे आशीष दो, माँ
gpoddarmkg
🥰 होली पर कुछ लेख 🥰
🥰 होली पर कुछ लेख 🥰
Swati
ज़िंदगी अगर आसान होती🍀
ज़िंदगी अगर आसान होती🍀
Skanda Joshi
हथेली पर जो
हथेली पर जो
लक्ष्मी सिंह
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
AmanTv Editor In Chief
Loading...