Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Aug 2021 · 1 min read

शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी

जिसकी गाथा दुनिया गाती।
चौड़ी कर गया सबकी छाती।।
अपने कुल का मान बढ़ाया।
भारत मां की लाज बचाया।।

नौतन हथियागढ़ का वासी।
बाल वीर असली संन्यासी।।
तोड़ गया जो सबके बंधन।
करे जगत जिसका अभिनंदन।।

चार सूतों में छोटे भ्राता।
था माता से गहरा नाता।।
मात नाम जिन मोतीरानी।
बाबूलाल तात जग जानी।।

“भारत छोड़ो” का दे नारा।
बापू ने ज्यों देश पुकारा।।
जाग उठे फिर सब नर-नारी।
बाल वीर ने की तैयारी।।

लेकर अपनी छोटी टोली।
भारत मां के जय की बोली।।
निकल पड़ा भरदुल का नाती।
चौड़ी कर के खुद की छाती।।

पहुंच कचहरी हाथ बढ़ाया।
ब्रिटिश चिन्ह को धूल चटाया।।
गूंज उठा फिर तब जग सारा।
भारत मां की सुन जयकारा।।

बस तेरह की उमर मे भाया।
थाम तिरंगा को फहराया।।
ज्यों ही राष्ट्र ध्वज लहराया।
पापी ने आवाज लगाया।।

एक एक कर तीन चलाई।
भारत मां निज लाल गँवाई।।
हो गई छलनी उसकी छाती।
हँस कर दे गया अनुपम थाती।।

भारत मां की जय का नारा।
देकर के निज जीवन सारा।।
मातृभूमि का कर्ज चुकाया।
बार बार, जय जय चिल्लाया।।

कुल दीपक वो कुल उजियारा।
रामचन्द्र है नाम वो प्यारा।।
बाल वीर वो जग का भ्राता।
“जटा”काश वो फिर आ जाता।।

✍️जटाशंकर”जटा”
14/08/2021
अमर शहीद बाल वीर रामचन्द्र विद्यार्थी जी को उनके शहादत दिवस (14/08/1942) पर समर्पित।??????

Language: Hindi
3 Likes · 2 Comments · 1650 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Follow our official WhatsApp Channel to get all the exciting updates about our writing competitions, latest published books, author interviews and much more, directly on your phone.
Books from Jatashankar Prajapati
View all
You may also like:
✍️सियासत का है कारोबार
✍️सियासत का है कारोबार
'अशांत' शेखर
ख्वाब
ख्वाब
Anamika Singh
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Utsav Kumar Aarya
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
अरमानों की भीड़ में,
अरमानों की भीड़ में,
Mahendra Narayan
लगा ले कोई भी रंग हमसें छुपने को
लगा ले कोई भी रंग हमसें छुपने को
Sonu sugandh
डॉ अरुण कुमार शास्त्री -
डॉ अरुण कुमार शास्त्री -
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मेरे प्रेम की सार्थकता को, सवालों में भटका जाती हैं।
मेरे प्रेम की सार्थकता को, सवालों में भटका जाती हैं।
Manisha Manjari
💐प्रेम कौतुक-550💐
💐प्रेम कौतुक-550💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
⚜️गुरु और शिक्षक⚜️
⚜️गुरु और शिक्षक⚜️
SPK Sachin Lodhi
बुद्धिमान बनो
बुद्धिमान बनो
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
सुबह सुबह घरवालो कि बाते सुनकर लगता है ऐसे
सुबह सुबह घरवालो कि बाते सुनकर लगता है ऐसे
ruby kumari
हक
हक
shabina. Naaz
" करवा चौथ वाली मेहंदी "
Dr Meenu Poonia
तुमसे मैं प्यार करता हूँ
तुमसे मैं प्यार करता हूँ
gurudeenverma198
ज़िंदगी तेरे मिज़ाज से
ज़िंदगी तेरे मिज़ाज से
Dr fauzia Naseem shad
उदास आँखों से जिस का रस्ता मैं एक मुद्दत से तक रहा था
उदास आँखों से जिस का रस्ता मैं एक मुद्दत से तक रहा था
Aadarsh Dubey
माँ कूष्माण्डा
माँ कूष्माण्डा
Vandana Namdev
2697.*पूर्णिका*
2697.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Time Travel: Myth or Reality?
Time Travel: Myth or Reality?
Shyam Sundar Subramanian
■ टिप्पणी / शब्द संकेत
■ टिप्पणी / शब्द संकेत
*Author प्रणय प्रभात*
*सीधे-सादे चलिए साहिब (हिंदी गजल)*
*सीधे-सादे चलिए साहिब (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
ज़हर ही ज़हर है और जीना भी है,
ज़हर ही ज़हर है और जीना भी है,
Dr. Rajiv
Writing Challenge- दिशा (Direction)
Writing Challenge- दिशा (Direction)
Sahityapedia
♥️राधे कृष्णा ♥️
♥️राधे कृष्णा ♥️
Vandna thakur
नारी तुम
नारी तुम
Anju ( Ojhal )
हर घर तिरंगा प्यारा हो - डी के निवातिया
हर घर तिरंगा प्यारा हो - डी के निवातिया
डी. के. निवातिया
रात की आगोश में
रात की आगोश में
Surinder blackpen
दिन भर जाने कहाँ वो जाता
दिन भर जाने कहाँ वो जाता
डॉ.सीमा अग्रवाल
मोहभंग
मोहभंग
Shekhar Chandra Mitra
Loading...