शहीद (कुंडलिया)

शहीद (कुंडलिया)
————————————————–
भारत माता के लिए , अनगिन हुए शहीद
आजादी की तब जगी , भारत में उम्मीद
भारत में उम्मीद , तिरंगा तब फहराया
लाल किले ने गान ,देश जन-गण-मन गाया
कहते रवि कविराय, राष्ट्र नित शीश झुकाता
धन्य-धन्य हे वीर , धन्य हे भारत माता
—————————————————
*शहीद* = सत्य के लिए लड़ते हुए मरने वाला, कर्तव्य के लिए अपने को कुर्बान कर देने वाला
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
*रचयिता : रवि प्रकाश*
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451