Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Apr 2023 · 2 min read

वो बचपन था

खेतों से खीरा ले लेते,
बगिया से आम चुरा लेते।
वहीं बूट चने पर कब्जा था,
गन्ना चोरी का जज्बा था।

मन था अबोध पन कचपन था,
अब पता चला वो बचपन था।

पढ़ने से खूब कतराते थे,
बिन बात के डांटे जाते थे।
नङ्गे हो ताल नहाते थे
बिन न्यौता दावत खाते थे,

मन था अबोध पन कचपन था,
अब पता चला वो बचपन था।

छुटपनवृत्ति मनमौजी थी,
घूंघट वाली सब भौजी थी।
नथ पायल झुमका जेवर थे,
उन सबके हम तब देवर थे।

मन था अबोध पन कचपन था,
अब पता चला वो बचपन था।

पेप्सी,कोला न डी जे था,
मिर्चवान का शर्बत पीजे था।
नौटँकी, आल्हा, हरिकीर्तन,
सब्जी पूड़ी खुब लीजे था।

मन था अबोध पन कचपन था,
अब पता चला वो बचपन था।

रेडियो,घड़ी,सइकिल दहेज था,
रिश्तों का बहुत सहेज था।
चौका बर्तन करे चुल्हन थी,
जो मिल जाये वही दुल्हन थी।

मन था अबोध पन कचपन था,
अब पता चला वो बचपन था।

ईमान के चलते चरखे थे,
कुल के सब बूढ़े पुरखे थे।
अपने सम सबका मान भी था,
एक दूजे प्रति सम्मान भी था।

मन था अबोध पन कचपन था,
अब पता चला वो बचपन था।

एक जन घर का जब कमाता था,
परिवार सकल तब खाता था।
भले बचपन में कई कमियां थीं,
खुशियां ज्यादा कम गमियाँ थीं।

मन था अबोध पन कचपन था,
अब पता चला वो बचपन था।

अब सब बड़े ही पैदा होते,
दिल दिन दिन हैं सैदा होते।
प्रपंच ठगी छल का है चलन,
हर पग पर है रिश्तों का मलन।

सब चन्ट हैं न कोई कचपन है,
जाने कहाँ गया वो बचपन है।

सतीश सृजन, लखनऊ.

Language: Hindi
92 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Follow our official WhatsApp Channel to get all the exciting updates about our writing competitions, latest published books, author interviews and much more, directly on your phone.
Books from Satish Srijan
View all
You may also like:
जमाना गुजर गया उनसे दूर होकर,
जमाना गुजर गया उनसे दूर होकर,
संजय संजू
वैदेही से राम मिले
वैदेही से राम मिले
Dr. Sunita Singh
वो सपने सलोने, वो हंसी के फुहारे। वो गेसुओं का झटकना
वो सपने सलोने, वो हंसी के फुहारे। वो गेसुओं का झटकना
सुशील कुमार सिंह "प्रभात"
सेर
सेर
सूरज राम आदित्य (Suraj Ram Aditya)
युद्ध के मायने
युद्ध के मायने
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
#drarunkumarshastri♥️❤️
#drarunkumarshastri♥️❤️
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*होली*
*होली*
Shashi kala vyas
हम भारतीय हैं..।
हम भारतीय हैं..।
Buddha Prakash
Writing Challenge- धन (Money)
Writing Challenge- धन (Money)
Sahityapedia
जिन्दगी।
जिन्दगी।
Taj Mohammad
*रामपुर के पाँच पुराने कवि*
*रामपुर के पाँच पुराने कवि*
Ravi Prakash
जवानी
जवानी
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
त्रिया चरित्र
त्रिया चरित्र
Rakesh Bahanwal
"कोढ़े की रोटी"
Dr. Kishan tandon kranti
नारी से संबंधित दोहे
नारी से संबंधित दोहे
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
वक्त से वक्त को चुराने चले हैं
वक्त से वक्त को चुराने चले हैं
Harminder Kaur
बेघर हुए शहर में तो गांव में आ गए
बेघर हुए शहर में तो गांव में आ गए
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
खून की श्येयाही
खून की श्येयाही
Anurag pandey
You cannot find me in someone else
You cannot find me in someone else
Sakshi Tripathi
"शौर्यम..दक्षम..युध्धेय, बलिदान परम धर्मा" अर्थात- बहादुरी वह है जो आपको युद्ध के लिए सक्षम बनाती है...🙏🏼
Lohit Tamta
जीवन का हर वो पहलु सरल है
जीवन का हर वो पहलु सरल है
'अशांत' शेखर
सूरत -ए -शिवाला
सूरत -ए -शिवाला
सिद्धार्थ गोरखपुरी
एक समय वो था
एक समय वो था
Dr.Rashmi Mishra
#एक_शेर
#एक_शेर
*Author प्रणय प्रभात*
जंगल में कवि सम्मेलन
जंगल में कवि सम्मेलन
मनोज कर्ण
बाल कहानी- रोहित
बाल कहानी- रोहित
SHAMA PARVEEN
गरीबी में सौन्दर्य है।
गरीबी में सौन्दर्य है।
Acharya Rama Nand Mandal
मेरी नज़रों में इंतिख़ाब है तू।
मेरी नज़रों में इंतिख़ाब है तू।
Neelam Sharma
हमारी ग़ज़लों पर झूमीं जाती है
हमारी ग़ज़लों पर झूमीं जाती है
Vinit kumar
नायक
नायक
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Loading...