Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 May 2023 · 2 min read

*रामराज्य में सब सुखी, सबके धन-भंडार (कुछ दोहे)*

रामराज्य में सब सुखी, सबके धन-भंडार (कुछ दोहे)
—————————————————————
1
रामराज्य में सब सुखी, सबके धन-भंडार
सबकी इच्छाऍं सभी, सदा हुईं साकार
2
उत्तर में सरयू बही, बहती सदा अ-पंक
स्वच्छ नीर गहरी नदी, लिए घाट अ-कलंक
3
रामराज्य में बैर कब, कहो पराया कौन
गाथा जिह्वा क्या कहे, होती रह-रह मौन
4
अल्प-मृत्यु होती नहीं, राजा का उपहार
रामराज्य में यम नहीं, असमय करें प्रहार
5
आपस में हिलमिल रहे, सब में प्रीति अपार
रामराज्य में नेह का, होता नित व्यवहार
6
सब शिक्षित हैं सब गुणी, सब जन ज्ञान-प्रधान
रामराज्य में पा रहे, सब गुरुओं से ज्ञान
7
रामराज्य में खल कहॉं, कपटी कहीं न एक
सबके मन सुंदर मिले, सब में भरा विवेक
8
सागर सीमा में रहा, उच्छ्रंखलता छोड़
रामराज्य में कब चला, सीमा को यह तोड़
9
वर्षा-खेती सब सही, फसलें सही प्रकार
रामराज्य में सब कृषक, हर्षित सौ-सौ बार
10
रामराज्य में कर रहे, सब जन पर-उपकार
औरों का धन देखकर, सबको खुशी अपार
11
रामराज्य में कर रहे, बिना भेद अस्नान
नदी-घाट सबके लिए, सब जन एक समान
12
हुए एक-पत्नीव्रती, रामराज्य में राम
पतिव्रतधारी नारियॉं, सीता-सदृश तमाम
13
रामराज्य में पूजते, सब जन गुरु-विद्वान
विनयशील सब का हृदय, रहित सदा अभिमान
14
रामराज्य में बैठ नत, राजा पाते ज्ञान
सदुपदेश देते दिखे, राजा को विद्वान
15
रामराज्य में कह रहे, राजा तुम्हें न रोक
जनमानस स्वातंत्र्य है, चाहे जब जो टोक
16
हरियाली छाई हुई, पेड़ों की भरमार
स्वच्छ दिखा पर्यावरण, रामराज्य का सार
17
तोते-मैना पढ़ रहे, राम-राम अभिराम
घर-घर प्रभु का हर जगह, रामराज्य में नाम
18
इंद्रिय सबके वश रहीं, सबके मन वैराग
रामराज्य में कब दिखा, पर-धन से अनुराग
19
राम भरत को दे रहे, संत-वृत्ति का ज्ञान
सब को सब कुछ ज्ञात है, लीला किंतु प्रधान
20
सबके मन संतोष है, सब निंदा से दूर
रामराज्य में तृप्त हैं, सबके मन भरपूर
21
रामराज्य में कर रहे, सब परहित का दान
पर-पीड़ा को देखकर, करते सभी निदान
22
सबका सुंदर स्वास्थ्य है, सबका स्वस्थ शरीर
रामराज्य में जन्म हो, रहते देव अधीर
➖➖➖➖➖➖➖➖
पंक = कीचड़
खल = दुष्ट
—————————————-
रचयिता :रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

1 Like · 103 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
कैसे कितने चेहरे बदलकर
कैसे कितने चेहरे बदलकर
gurudeenverma198
ख़ामोशी रहना मुश्किल है!
ख़ामोशी रहना मुश्किल है!
Shekhar Chandra Mitra
फितरत
फितरत
umesh mehra
अमृत महोत्सव
अमृत महोत्सव
वीर कुमार जैन 'अकेला'
गर जा रहे तो जाकर इक बार देख लेना।
गर जा रहे तो जाकर इक बार देख लेना।
सत्य कुमार प्रेमी
संत नरसी (नरसिंह) मेहता
संत नरसी (नरसिंह) मेहता
Pravesh Shinde
हिंदी दिवस
हिंदी दिवस
Vandana Namdev
सनातन भारत का अभिप्राय
सनातन भारत का अभिप्राय
Ashutosh Singh
कुछ दर्द।
कुछ दर्द।
Taj Mohammad
जल
जल
मनोज कर्ण
बहुत देखें हैं..
बहुत देखें हैं..
Srishty Bansal
बचपना
बचपना
Satish Srijan
नव वर्ष शुभ हो (कुंडलिया)
नव वर्ष शुभ हो (कुंडलिया)
Ravi Prakash
【7】** हाथी राजा **
【7】** हाथी राजा **
Arise DGRJ (Khaimsingh Saini)
"गिल्ली-डण्डा"
Dr. Kishan tandon kranti
जो उसके हृदय को शीतलता दे जाए,
जो उसके हृदय को शीतलता दे जाए,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
हाइकु
हाइकु
Prakash Chandra
2428.पूर्णिका
2428.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
करता कौन जाने
करता कौन जाने
Varun Singh Gautam
तस्वीरे मुहब्बत
तस्वीरे मुहब्बत
shabina. Naaz
एक मुर्गी की दर्द भरी दास्तां
एक मुर्गी की दर्द भरी दास्तां
ओनिका सेतिया 'अनु '
बेटियाँ
बेटियाँ
लक्ष्मी सिंह
ग़ज़ल/नज़्म - ये प्यार-व्यार का तो बस एक बहाना है
ग़ज़ल/नज़्म - ये प्यार-व्यार का तो बस एक बहाना है
अनिल कुमार
✍️आदमी ने बनाये है फ़ासले…
✍️आदमी ने बनाये है फ़ासले…
'अशांत' शेखर
है कौन सही है गलत क्या रक्खा इस नादानी में,
है कौन सही है गलत क्या रक्खा इस नादानी में,
कवि गोपाल पाठक''कृष्णा''
उसकी आँखों के दर्द ने मुझे, अपने अतीत का अक्स दिखाया है।
उसकी आँखों के दर्द ने मुझे, अपने अतीत का अक्स दिखाया है।
Manisha Manjari
भाई हो तो कृष्णा जैसा
भाई हो तो कृष्णा जैसा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
■ क़तआ (मुक्तक)
■ क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
भगोरिया पर्व नहीं भौंगर्या हाट है, आदिवासी भाषा का मूल शब्द भौंगर्यु है जिसे बहुवचन में भौंगर्या कहते हैं। ✍️ राकेश देवडे़ बिरसावादी
भगोरिया पर्व नहीं भौंगर्या हाट है, आदिवासी भाषा का मूल शब्द भौंगर्यु है जिसे बहुवचन में भौंगर्या कहते हैं। ✍️ राकेश देवडे़ बिरसावादी
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
अपनी यही चाहत है_
अपनी यही चाहत है_
Rajesh vyas
Loading...