Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Sep 2022 · 3 min read

रानी गाइदिन्ल्यू भारत की नागा आध्यात्मिक एवं राजनीतिक नेत्री

आज़ादी का अमृत महोत्सव
याद इन्हें भी कर लो ज़रा जिनकी कुर्बानियों ने देश को आज़ादी दिलवाने का मील का पत्थर रचा…

रानी गाइदिन्ल्यू भारत की नागा आध्यात्मिक एवं राजनीतिक नेत्री थीं जिन्होने भारत में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया। भारत की स्वतंत्रता के लिए रानी गाइदिनल्यू ने नागालैण्ड में क्रांतिकारी आन्दोलन चलाया था। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान ही वीरतापूर्ण कार्य करने के लिए इन्हें ‘नागालैण्ड की रानी लक्ष्मीबाई’ कहा जाता है। 13 वर्ष की आयु में वह नागा नेता जादोनाग के सम्पर्क में आईं। जादोनाग मणिपुर से अंग्रेज़ों को निकाल बाहर करने के प्रयत्न में लगे हुए थे। वे अपने आन्दोलन को क्रियात्मक रूप दे पाते, उससे पहले ही गिरफ्तार करके अंग्रेजों ने उन्हें 29 अगस्त, 1931 को फांसी पर लटका दिया। अब स्वतंत्रता के लिए चल रहे आन्दोलन का नेतृत्व बालिका गाइदिनल्यू के हाथों में आ गया। उसके तेजस्वी व्यक्तित्व और निर्भयता को देखकर जनजातीय लोग उसे सर्वशक्तिशाली देवी मानने लगे थे। नेता जादोनाग को फांसी देने से लोगों में असंतोष व्याप्त था, गाइदिनल्यू ने उसे सही दिशा की ओर की मोड़ा। सोलह वर्ष की इस बालिका के साथ केवल चार हज़ार सशस्त्र नागा सिपाही थे। इन्हीं को लेकर भूमिगत गाइदिनल्यू ने अंग्रेज़ों की सेना का सामना किया। इस आन्दोलन को दबाने के लिए अंग्रेज़ों ने वहाँ के कई गांव जलाकर राख कर दिए लेकिन इससे लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। सशस्त्र नागाओं ने एक दिन खुलेआम ‘असम राइफल्स’ की सरकारी चौकी पर हमला कर दिया। स्थान बदलते, अंग्रेज़ों की सेना पर छापामार प्रहार करते हुए गाइदिनल्यू ने एक इतना बड़ा किला बनाने का निश्चय किया, जिसमें उसके चार हज़ार नागा साथी रह सकें। इस पर काम चल ही रहा था कि 17 अप्रैल, 1932 को अंग्रेज़ों की सेना ने अचानक आक्रमण कर दिया। गाइदिनल्यू गिरफ्तार कर ली गईं। उन पर मुकदमा चला और कारावास की सजा हुई। उनने चौदह वर्ष अंग्रेज़ों की जेल में बिताए।
1947 में देश के स्वतंत्र होने पर ही वह जेल से बाहर आईं। नागा कबीलों की आपसी स्पर्धा के कारण रानी को अपने सहयोगियों के साथ 1960 में भूमिगत हो जाना पड़ा था।

खेली खूब रजवाड़ों में, खेत मेढ़ छत बाड़ों में
भाई–बहन संग बड़ी हुई, मातुर–तात बहारों में

खूब पाया था लाड़-प्यार, महल के सब गलियारों में
रानी लक्ष्मी–सी देशप्रीत, छिपी थी मन के तारों में

आया एक दिन एक लुटेरा, लेकर अपनी पूरी सेना
खूब लड़ी मर्दानी जैसी, निर्भय निर्भया रानी सेना

देश के अपने खातिर उसने, रक्त लालिम बहाया था
लेकिन देखो दुश्मन ने उसको, कांटो का हार पहनाया था

छीन ले गया आज़ादी, बंदी उसको बना लिया
सोलह साल की बालिका को, गिरफ्तार उसने किया

कारावास की सजा हुई, मुकदमा भी था खूब चला
चौदह साल की कैद हो गई, जीवन पूरा सुर्ख जला

जीवन पूरा बीत गया, काली चार दीवारों में
स्वतंत्र देश की खुली हवा में,
सांस लिया सैंतालीस में

नही हुआ है ख़त्म यही पर, संघर्षों का ताना–बाना
अब भी तुम हम झेल रहे हैं, पाश स्वयं के हाथों का

माना हम सब मना रहे हैं, अमृत उत्सव आजादी का
चोला सबने पहन रखा है, केवल एक फरियादी का

डॉ नीरू मोहन ’वागीश्वरी’

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 1 Comment · 101 Views
You may also like:
तुमने देखा ही नहीं
तुमने देखा ही नहीं
Surinder blackpen
तांका
तांका
Ajay Chakwate *अजेय*
सुना है सपने सच होते हैं।
सुना है सपने सच होते हैं।
Shyam Pandey
फाल्गुन वियोगिनी व्यथा
फाल्गुन वियोगिनी व्यथा
Er.Navaneet R Shandily
Sukun usme kaha jisme teri jism ko paya hai
Sukun usme kaha jisme teri jism ko paya hai
Sakshi Tripathi
जीवन-दाता
जीवन-दाता
Prabhudayal Raniwal
जीवन पथ
जीवन पथ
Kamal Deependra Singh
करके कोई साजिश गिराने के लिए आया
करके कोई साजिश गिराने के लिए आया
कवि दीपक बवेजा
रिश्तों में जान बनेगी तब, निज पहचान बनेगी।
रिश्तों में जान बनेगी तब, निज पहचान बनेगी।
आर.एस. 'प्रीतम'
वृंदावन की यात्रा (लेख/यात्रा वृत्तांत)
वृंदावन की यात्रा (लेख/यात्रा वृत्तांत)
Ravi Prakash
💐प्रेम कौतुक-272💐
💐प्रेम कौतुक-272💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
✍️कुछ ख्वाइशें और एक ख़्वाब...
✍️कुछ ख्वाइशें और एक ख़्वाब...
'अशांत' शेखर
अपनी क्षमता पर
अपनी क्षमता पर
Dr fauzia Naseem shad
■ आज का शेर...
■ आज का शेर...
*Author प्रणय प्रभात*
वफा सिखा रहे हो।
वफा सिखा रहे हो।
Taj Mohammad
***
*** " हमारी इसरो शक्ति...! " ***
VEDANTA PATEL
शहीद की मां
शहीद की मां
Shekhar Chandra Mitra
हमसाया
हमसाया
Manisha Manjari
पेंशन दे दो,
पेंशन दे दो,
मानक लाल"मनु"
𝖎 𝖑𝖔𝖛𝖊 𝖚✍️
𝖎 𝖑𝖔𝖛𝖊 𝖚✍️
bhandari lokesh
नैतिक मूल्य
नैतिक मूल्य
Saraswati Bajpai
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
श्याम सिंह बिष्ट
गुमराह होने के लिए, हम निकल दिए ,
गुमराह होने के लिए, हम निकल दिए ,
Smriti Singh
अंधेरा मिटाना होगा
अंधेरा मिटाना होगा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
बनेड़ा रै इतिहास री इक झिळक.............
बनेड़ा रै इतिहास री इक झिळक.............
लक्की सिंह चौहान
प्रेत बाधा एव वास्तु -ज्योतिषीय शोध लेख
प्रेत बाधा एव वास्तु -ज्योतिषीय शोध लेख
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
" बुलबुला "
Dr Meenu Poonia
विवेकानंद जी के जन्मदिन पर
विवेकानंद जी के जन्मदिन पर
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Writing Challenge- भाग्य (Luck)
Writing Challenge- भाग्य (Luck)
Sahityapedia
अँगना में कोसिया भरावेली
अँगना में कोसिया भरावेली
संजीव शुक्ल 'सचिन'
Loading...