रानी अंग्रेजी (कुंडलिया)

रानी अंग्रेजी (कुंडलिया)
■■■■■■■■■■■
रानी अंग्रेजी बनी , करती अब भी राज
इसके पीछे जा रहा , पूरा आज समाज
पूरा आज समाज , देश में यह ही छाई
नौकरियाँ व्यवसाय ,वकालत उच्च-पढ़ाई
कहते रवि कविराय ,घोर अकड़ू अभिमानी
देश हुआ आजाद ,विदेशी अब भी रानी
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*रचयिता , रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा*
*रामपुर 【उत्तर प्रदेश】*
_मोबाइल 99976 15451_