Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Jul 2022 · 2 min read

राती घाटी

वह ऐसी राती घाटी है,
जहाँ मेवाड़ी सम्मान जगा।
संघर्ष भरे इस भारत का,
वो मूर्छित स्वाभिमान जगा।।

खमनौर युद्ध था बड़ा सबल,
वो राजपुतानी थाती थी।
अनिर्णायक जहाँ युद्ध हुआ,
वो माटी हल्दी घाटी थी।।

एक वीर दूजा महावीर,
दोनों भुजबल में थे समान।
एक मुगलियों का शहंशाह,
तो दूजा राणा ही महान।।

अश्वारोहि राणा की सेना,
वो चौगुना अरिदल भी रहा।
स्वाभिमान की रक्षा के लिये,
ना जाने कितना रक्त बहा।।

जिसका भाला किलो इक्यासी,
छाती का कवच बहत्तर था।
जब हल्दि की रणभेरी बजी,
तब सन् पन्द्रह सौ छिहतर था।।

दो असि, कवच, भाल, ढाल लिये,
जिसका वजन दु सौ आठ हुआ।
एक सौ दस महाराणा का,
वह रूSप बड़ा ही ठाट हुआ।।

आये समर बीच जब राणा,
हाथों में दो तलवार लिये।
हाहाकार सा मचने लगा,
राणा ने जिधर प्रहार किये।।

महादेव से गूँजा अम्बर,
वो महाकालिS ललकार उठी।
लगा कर रहे हैं शिव तांडव ,
जब राणा की तलवार उठी।।

रण बीच बहे गंगा जमुना,
देख शत्रु नराधम भाग उठे।
सुन चेतक की हुंकार प्रबल,
वो काल भी देख जाग उठे।।

थर-थर यह काँपे धरा गगन,
बिजली कड़की तलवारों से।
लगा हो गया अब महाप्रलय,
उन समर वीर के वारों से।।

सर यहाँ गिरा धड़ वहाँ गिरा,
न जाने कौन कब कहाँ गिरा।
चंचल चेतक पवन रूप धर,
खड़ा अरिदल जहाँ वहाँ गिरा।।

तेज रही बिजली के जैसी,
और वायु सा रफ़्तार रहा।
वह नीलवर्ण का घोड़ा था,
जो दुश्मन को ललकार रहा।।

चमक रहा जुगनू के जैसा,
अंधकार था नभ में छाया।
भागो भागो प्राण बचा लो,
चढ़ चेतक पर राणा आया।।

कई वर्षों की व्याकुलता ने,
रण में ऐसा संग्राम लड़ा।
बस चार घण्टे तक हुआ समर,
परिणाम जहाँ था वहीं खड़ा।।

अश्व जगत की मर्यादा का,
जिसने पहले सम्मान किया।
खुद की बलिS चढ़ाकर जिसने,
राणा को जीवन दान दिया।।

अमर हो गया महाप्रतापी,
जो भारत माँका था सपूत।
इतिहास स्वयं रचा जिसने,
वो स्वतंत्रता का अग्रदूत।।

माटी माथे चंदन कर के,
जिसने पहले था मान किया।
खुद की बलिS चढ़ाकर जिसने,
भारत को जीवन दान दिया।।
—-✍ सूरज राम आदित्य

Language: Hindi
1 Like · 269 Views
You may also like:
कौन बोलेगा
कौन बोलेगा
दशरथ रांकावत 'शक्ति'
*नहीं फिर रात होती है (मुक्तक)*
*नहीं फिर रात होती है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
"माटी से मित्रता"
Dr. Kishan tandon kranti
कुछ मुक्तक...
कुछ मुक्तक...
डॉ.सीमा अग्रवाल
जो बेटी गर्भ में सोई...
जो बेटी गर्भ में सोई...
आकाश महेशपुरी
भारत कि स्वतंत्रता का वर्तमान एवं इतिहास
भारत कि स्वतंत्रता का वर्तमान एवं इतिहास
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
एक मुर्गी की दर्द भरी दास्तां
एक मुर्गी की दर्द भरी दास्तां
ओनिका सेतिया 'अनु '
दीपक
दीपक
MSW Sunil SainiCENA
प्रतिबिंब
प्रतिबिंब
Dr Rajiv
कुछ बातें जो अनकही हैं...
कुछ बातें जो अनकही हैं...
अमित कुमार
खफा है जिन्दगी
खफा है जिन्दगी
Anamika Singh
“ जीने का अंदाज़ “
“ जीने का अंदाज़ “
DrLakshman Jha Parimal
मधुशाला अभी बाकी है ।।
मधुशाला अभी बाकी है ।।
Prakash juyal 'मुकेश'
Siksha ke vikas ke satat prayash me khud ka yogdan de ,
Siksha ke vikas ke satat prayash me khud ka yogdan...
Sakshi Tripathi
रात उसको अब अकेले खल रही होगी
रात उसको अब अकेले खल रही होगी
Dr. Pratibha Mahi
शेर
शेर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
फाइल की व्यथा
फाइल की व्यथा
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
जहांँ कुछ भी नहीं दिखता ..!
जहांँ कुछ भी नहीं दिखता ..!
Ranjana Verma
त्रुटि ( गलती ) किसी परिस्थितिजन्य किया गया कृत्य भी हो सकता
त्रुटि ( गलती ) किसी परिस्थितिजन्य किया गया कृत्य भी...
Leena Anand
💐प्रेम कौतुक-275💐
💐प्रेम कौतुक-275💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
भगतसिंह से सवाल
भगतसिंह से सवाल
Shekhar Chandra Mitra
इश्क़ ला हासिल का हासिल कुछ नहीं
इश्क़ ला हासिल का हासिल कुछ नहीं
shabina. Naaz
प्रेम समर्पण की अनुपम पराकाष्ठा है।
प्रेम समर्पण की अनुपम पराकाष्ठा है।
सुनील कुमार
■ झूठा विज्ञापन लोक...
■ झूठा विज्ञापन लोक...
*Author प्रणय प्रभात*
अब वो किसी और से इश्क़ लड़ाती हैं
अब वो किसी और से इश्क़ लड़ाती हैं
Writer_ermkumar
हौसलों की ही जीत होती है
हौसलों की ही जीत होती है
Dr fauzia Naseem shad
शायर हुआ हूं मैं
शायर हुआ हूं मैं
अभिषेक पाण्डेय ‘अभि’
मेरुदंड
मेरुदंड
सूर्यकांत द्विवेदी
भिक्षु रूप में ' बुद्ध '
भिक्षु रूप में ' बुद्ध '
Buddha Prakash
कृष्ण अर्जुन संवाद
कृष्ण अर्जुन संवाद
Ravi Yadav
Loading...