Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Nov 2022 · 2 min read

रहस्य

जीवन के कुछ अनसुलझे प्रश्न रहस्य बन कर रह जाते हैं।
अन्वेषण एवं मंथन यथार्थ के धरातल एवं आभासी मंच के बीच अंतर स्पष्ट नहीं कर पाते हैं।
अनुमान किसी स्पष्ट आधारभूत यथार्थ से दूर ही रहता है , तथा किसी निष्कर्ष पर पहुंचने नहीं देता। मनुष्य का विषयवस्तुज्ञान एवं प्रज्ञा शक्ति विफल प्रतीत होती है।
ठोस प्रमाण एवं तर्क के अभाव में प्रश्नों के उत्तर खोजना असंभव सा प्रतीत होता है।
कुछ प्रश्न ऐसे होते हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार भी नहीं होता है , एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न करते हैं।
इस प्रकार के प्रश्न जिनका संदर्भ किसी
अपसामान्य ( paranormal ) गतिविधि से होता है,
अबूझ पहेली बन कर रह जाते हैं ।
रहस्य की विभिन्न श्रेणियां है ,
प्रथम , वे रहस्य जिन्हें छद्म निर्मित कृत्रिम आधार को सत्याधार के रूप में प्रकट किया जाता है ,
जिससे वास्तविकता अदृश्य रहे।
जैसे: जादू एवं हाथ की सफाई , इंद्रजाल इत्यादि।
द्वितीय , वे रहस्य जिन्हें सोची समझी योजना के तहत निष्पादित किया जाता है , जिससे सत्यता को छुपाया एवं दबाया जा सके।
इस प्रकार के रहस्य में उन तत्वों का समावेश होता है , जो घटना को सत्य के रूप में प्रस्तुत कर सकें एवं वास्तविकता गुप्त रह सके।
सोची समझी साजिश एवं योजनाबद्ध अपराध इस श्रेणी में आते हैं।
तृतीय , वे परालौकिक घटनाएं हैं जो मनुष्य की समझ से परे है। जिनका कोई वैज्ञानिक भौतिक तर्कसंगत आधार खोजना असंभव सा प्रतीत होता। यह एक अत्यंत गूढ़ प्रश्न है। कुछ लोगों के लिए इस प्रकार के दृष्टांत कपोल कल्पित धारणाएं हैं , जिन्होंने इन घटनाओं को प्रत्यक्षदर्शी के रूप में देखा नहीं है। परंतु इसका दूसरा पक्ष इस प्रकार की घटनाओं का प्रत्यक्षदर्शी है, जिनके लिए इस प्रकार की घटनाएं रहस्य बन कर रह गई हैं।
अतः रहस्य एक पहेली है , जिसका उत्तर मानसिक संकायों द्वारा खोज पाने में असमर्थ रहने पर एक यक्ष प्रश्न बनकर रह जाती है।

3 Likes · 67 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

Books from Shyam Sundar Subramanian

You may also like:
तुम्हारी वजह से
तुम्हारी वजह से
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
पुस्तक समीक्षा-----
पुस्तक समीक्षा-----
राकेश चौरसिया
परवरिश
परवरिश
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सुप्रभात..
सुप्रभात..
आर.एस. 'प्रीतम'
*फाग का रंग : बारह दोहे*
*फाग का रंग : बारह दोहे*
Ravi Prakash
छल
छल
Aman Kumar Holy
चंद दोहे नारी पर...
चंद दोहे नारी पर...
डॉ.सीमा अग्रवाल
💐अज्ञात के प्रति-91💐
💐अज्ञात के प्रति-91💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"सुहागन की अर्थी"
Ekta chitrangini
सहज है क्या _
सहज है क्या _
Aradhya Raj
उसकी सौंपी हुई हर निशानी याद है,
उसकी सौंपी हुई हर निशानी याद है,
Vishal babu (vishu)
****प्राणप्रिया****
****प्राणप्रिया****
Awadhesh Kumar Singh
फूल चुनने वाले भी
फूल चुनने वाले भी
Chunnu Lal Gupta
अंग अंग में मारे रमाय गयो
अंग अंग में मारे रमाय गयो
Sonu sugandh
ये दिल है जो तुम्हारा
ये दिल है जो तुम्हारा
Ram Krishan Rastogi
सत्यता वह खुशबू का पौधा है
सत्यता वह खुशबू का पौधा है
प्रेमदास वसु सुरेखा
चलते जाना
चलते जाना
Satish Srijan
इंसान हूं मैं आखिर ...
इंसान हूं मैं आखिर ...
ओनिका सेतिया 'अनु '
व्यक्तित्व और व्यवहार हमारी धरोहर
व्यक्तित्व और व्यवहार हमारी धरोहर
इंजी. लोकेश शर्मा (लेखक)
याद  में  ही तो जल रहा होगा
याद में ही तो जल रहा होगा
Sandeep Gandhi 'Nehal'
घायल तुझे नींद आये न आये
घायल तुझे नींद आये न आये
Ravi Ghayal
// लो फागुन आई होली आया //
// लो फागुन आई होली आया //
Surya Barman
चम-चम चमके, गोरी गलिया, मिल खेले, सब सखियाँ
चम-चम चमके, गोरी गलिया, मिल खेले, सब सखियाँ
Er.Navaneet R Shandily
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Hum mom ki kathputali to na the.
Hum mom ki kathputali to na the.
Sakshi Tripathi
प्यासा मन
प्यासा मन
नेताम आर सी
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
Rajesh vyas
दुनिया में क्यों दुख ही दुख है
दुनिया में क्यों दुख ही दुख है
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
2225.
2225.
Dr.Khedu Bharti
बरसो रे मेघ (कजरी गीत)
बरसो रे मेघ (कजरी गीत)
Vishnu Prasad 'panchotiya'
Loading...