Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 May 2024 · 2 min read

ये विज्ञान हमारी शान

ये विज्ञान हमारी शान
ये विज्ञान हमारी शान ……..आओ सभी पढ़ें विज्ञान।
पैदल चलते थे हम पहले अब उड़ते हैं लेकर यान।
पढ़ना लिखना नासमझी था अब है बहुत जरूरी ज्ञान।
शुद्ध विशुद्ध हवा पानी का ज्ञान प्रदाता है विज्ञान।
जैव विविधता संरक्षण ही धरती पर जीवन कल्याण।
ये विज्ञान हमारी शान………आओ सभी पढ़ें विज्ञान।

ज्ञान नहीं थाअग्नि अन्न काअब संकल्प है युग निर्माण।
मोबाइल अरु टी .वी. कंप्यूटर अंतरजाल एक्स रे ज्ञान।
डी. एन. ए. संरचना खोजी रोग निदान करे विज्ञान।
कैसी भी जटिल समस्या हो कर लेते हैं समाधान।
ये विज्ञान हमारी शान……….. आओ सभी पढ़ें विज्ञान।

अब टूटे अंग जोड़ने हों या फिर करने हों अंगदान।
बीमारी पता लगाना हो या हो बचाना किसी कि जान।
पशु-पक्षी अरु तरू लताएं यही धरा के हैं परिधान।
पर्यावरण प्रदूषण परखें खुद अपनाकर ये विज्ञान।
ये विज्ञान हमारी शान………आओ सभी पढ़ें विज्ञान।

बेजुवान पेड़ मत काटो ! करते नहीं कोई नुकसान।
जहर पियें अरु प्राणवायु दें बन दधीचि दें हड्डी दान।
पेड़ों से ही बनता कागज जो बनता सबकी पहचान।
कागज बनें या बनें दवाई ये तय करने वाला विज्ञान।
ये विज्ञान हमारी शान……. आओ सभी पढ़ें विज्ञान।

धरती डूब रही सागर में बढ़ते ताप ने खींचा ध्यान।
जनसंख्या पर नहीं नियंत्रण ये विज्ञान का है अपमान।
जितेंद्रिय अगर न बन सकते मानो सीख जो दे विज्ञान।
हरित क्रांति और श्वेत क्रांति ये ही विज्ञान के दो वरदान।
ये विज्ञान हमारी शान…………आओ सभी पढ़ें विज्ञान।

कृषि यंत्रों ने धूम मचा दी बीज नस्ल फसलों की शान।
उन्नत किस्म के अस्त्र-शस्त्र बुलेट प्रूफ सैनिक परिधान।
प्रक्षेपास्त्र, मिसाइल, अणु बम देख शत्रु की सूखे जान।
सेटेलाइट , कंप्यूटर, टी.वी. इन सबका दाता विज्ञान।
ये विज्ञान हमारी शान……… आओ सभी पढ़ें विज्ञान।

स्वेदज ,अंडज या उद्भिज सब पर्यावरण की शान ।
जीवों का संरक्षण करने को कहता है प्रिय विज्ञान ।
‘नवचेतना’ व ‘आदर्शों’ का प्रतिबद्धता से हो निर्माण ।
एक ओर है धर्म अगर तो दूसरी ओर है ये विज्ञान ।
ये विज्ञान हमारी शान……. आओ सभी पढ़ें विज्ञान ।

धर्म और विज्ञान को प्यारे एक सिक्का दो पहलू जान।
एक धारणा है दूजा ज्ञान पर दोनों ही हैं गुण की खान।
दूरभाष के जाल बिछाकर ग्लोबल कर दिया बखान।
तार बेतार से मुक्ति दिला दी अरू वाई फाई ऑन।
वाई फाई से भी हाई फाई , लाई फाई का विज्ञान।
‘इसरो’ ‘नासा’ की खुशहाली ‘मंगल’ का अभियान।
ये विज्ञान हमारी शान……..आओ सभी पढ़ें विज्ञान

Language: Hindi
1 Like · 91 Views

You may also like these posts

कब आओगे मनहर बसंत
कब आओगे मनहर बसंत
उमा झा
चार बजे
चार बजे
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
लघुकथा -
लघुकथा - "कनेर के फूल"
Dr Tabassum Jahan
बिगड़ता यहां परिवार देखिए........
बिगड़ता यहां परिवार देखिए........
SATPAL CHAUHAN
दोहे- शक्ति
दोहे- शक्ति
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
जुआं उन जोखिमों का कुंआ है जिसमे युधिष्ठिर अपना सर्वस्व हार
जुआं उन जोखिमों का कुंआ है जिसमे युधिष्ठिर अपना सर्वस्व हार
Rj Anand Prajapati
🙅अचरज काहे का...?
🙅अचरज काहे का...?
*प्रणय*
*अपना है यह रामपुर, गुणी-जनों की खान (कुंडलिया)*
*अपना है यह रामपुर, गुणी-जनों की खान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
गैरों की भीड़ में, अपनों को तलाशते थे, ख्वाबों के आसमां में,
गैरों की भीड़ में, अपनों को तलाशते थे, ख्वाबों के आसमां में,
पूर्वार्थ
भोर काल से संध्या तक
भोर काल से संध्या तक
देवराज यादव
चिड़िया
चिड़िया
Kanchan Khanna
बोलने से पहले अक़्सर सोचता हूँ, मैं
बोलने से पहले अक़्सर सोचता हूँ, मैं
Bhupendra Rawat
आंसुओं के समंदर
आंसुओं के समंदर
अरशद रसूल बदायूंनी
मर्यादा है उत्तम
मर्यादा है उत्तम
Prithvi Singh Beniwal Bishnoi
बढ़ जाएगी
बढ़ जाएगी
Arvind trivedi
ना तो कला को सम्मान ,
ना तो कला को सम्मान ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
कुछ दोहे कुछ ग़ज़लें
कुछ दोहे कुछ ग़ज़लें
आर.एस. 'प्रीतम'
कुछ बीते हुए पल -बीते हुए लोग जब कुछ बीती बातें
कुछ बीते हुए पल -बीते हुए लोग जब कुछ बीती बातें
Atul "Krishn"
*सबकी अपनी दुनिया*
*सबकी अपनी दुनिया*
Dr. Vaishali Verma
*
*" पितृ पक्ष एवं श्राद्ध कर्म"*
Shashi kala vyas
!!  श्री गणेशाय् नम्ः  !!
!! श्री गणेशाय् नम्ः !!
Lokesh Sharma
नदियां
नदियां
manjula chauhan
मनुख
मनुख
श्रीहर्ष आचार्य
चचहरा
चचहरा
कुमार अविनाश 'केसर'
पटरी
पटरी
संजीवनी गुप्ता
शेर : तुझे कुछ याद भी है क्या मिरा उस रात में आना
शेर : तुझे कुछ याद भी है क्या मिरा उस रात में आना
Nakul Kumar
मन
मन
Rambali Mishra
फूल
फूल
अवध किशोर 'अवधू'
दोहा
दोहा
Shriyansh Gupta
4629.*पूर्णिका*
4629.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...