Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Jun 2023 · 1 min read

मिट्टी बस मिट्टी

इंसान और घड़ा दोनों एक से लगते
माटी से बनते माटी में ही जा मिलते !

संवरते दोनों जब अंदर से सहारा पाये
और थपकियाँ दे बाहर थोड़ा मारा जाये !

टूट-बिखर जाये दोनों थोड़ी चोट खाले
फूट जाये घड़ा तो पानी फिर न संभले !

जिद्दी-जुझारू इंसान ज्यों टूटे त्यों संभले
घड़ा चाहे वह इंसान से यह सीख ले ले !

घण्टों घड़ा संभाले तब देता शीतल जल
इंसान भी धीरज रखने पे ही पाता फल !

खाली पडा़ घड़ा बज जाता महफिल में
खाली पड़ा इंसान बुझ जाता गाफिल में !

पाप का घड़ा तो अक्सर फूट ही जाता
पापी इंसान ये न्याय से क्यों छूट जाता?

बेपरवाह इंसान चिकना घड़ा बन जाता
चिकना घड़ा इसमें भी पीछे रह जाता !

इंसान भी घड़ा सा माटी का है खिलौना
बनना चाहे भगवान,दूजा सुराही सलोना !

एक मिट्टी घड़ा बने जल आग की भट्टी में
एक इंसान जल आग में मिलता मिट्टी में !

मिट्टी मिट्टी में मिले क्यों करना अभिमान
घड़ा नही पर ये सच गाँठ बांध ले इंसान !

सबकी अपनी प्रकृति अपना है स्वभाव
हमेशा अच्छाई का जग में रहता प्रभाव !
~०~
मौलिक एंव स्वरचित: जीवनसवारो,जून २०२३.

Language: Hindi
214 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Follow our official WhatsApp Channel to get all the exciting updates about our writing competitions, latest published books, author interviews and much more, directly on your phone.
You may also like:
आत्मनिर्भर
आत्मनिर्भर
मनोज कर्ण
एक कदम सफलता की ओर...
एक कदम सफलता की ओर...
Manoj Kushwaha PS
मुक्तक
मुक्तक
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
रेलयात्रा- एक यादगार सफ़र
रेलयात्रा- एक यादगार सफ़र
Mukesh Kumar Sonkar
वफा करो हमसे,
वफा करो हमसे,
Dr. Man Mohan Krishna
कलयुग में भी गोपियाँ कैसी फरियाद /लवकुश यादव
कलयुग में भी गोपियाँ कैसी फरियाद /लवकुश यादव "अज़ल"
लवकुश यादव "अज़ल"
*वानर-सेना (बाल कविता)*
*वानर-सेना (बाल कविता)*
Ravi Prakash
मेरी आंखों में
मेरी आंखों में
Dr fauzia Naseem shad
मौन में भी शोर है।
मौन में भी शोर है।
लक्ष्मी सिंह
दोहा-
दोहा-
दुष्यन्त बाबा
THANKS
THANKS
Vikas Sharma'Shivaaya'
आपकी वजह से किसी को दर्द ना हो
आपकी वजह से किसी को दर्द ना हो
Aarti sirsat
भ्रातृ चालीसा....रक्षा बंधन के पावन पर्व पर
भ्रातृ चालीसा....रक्षा बंधन के पावन पर्व पर
डॉ.सीमा अग्रवाल
मन-मंदिर में यादों के नित, दीप जलाया करता हूँ ।
मन-मंदिर में यादों के नित, दीप जलाया करता हूँ ।
Ashok deep
दोगले मित्र
दोगले मित्र
अमरेश मिश्र 'सरल'
एक शे'र
एक शे'र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
मिलन
मिलन
Gurdeep Saggu
सदियों बाद
सदियों बाद
Dr.Priya Soni Khare
"मुखौटे"
इंदु वर्मा
"हाय री कलयुग"
Dr Meenu Poonia
किस पथ पर उसको जाना था
किस पथ पर उसको जाना था
Mamta Rani
2323.पूर्णिका
2323.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
आजादी का दीवाना था
आजादी का दीवाना था
Vishnu Prasad 'panchotiya'
सुनते नहीं मिरी बात देखिए
सुनते नहीं मिरी बात देखिए
Dr. Sunita Singh
आईने से बस ये ही बात करता हूँ,
आईने से बस ये ही बात करता हूँ,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
■ ये भी खूब रही....!!
■ ये भी खूब रही....!!
*Author प्रणय प्रभात*
काल के चक्रों ने भी, ऐसे यथार्थ दिखाए हैं।
काल के चक्रों ने भी, ऐसे यथार्थ दिखाए हैं।
Manisha Manjari
Sand Stones
Sand Stones
Buddha Prakash
पहले वाली मोहब्बत।
पहले वाली मोहब्बत।
Taj Mohammad
✍️
✍️"बा" ची व्यथा✍️।
'अशांत' शेखर
Loading...