Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Oct 2016 · 1 min read

“मानव बन कर जियो जिन्दगी”

हमारे पुत्रों नील श्रीवास्तव व भूषण श्रीवास्तव के प्रति उनके जन्म दिवस के शुभ अवसर पर स्नेहाशीष….

जन्म दिवस की कोटि बधाई, जीना शत-शत वर्ष.
मानव बन कर जियो जिन्दगी, रहे हृदय में हर्ष.

कठिन परिश्रम मूल मंत्र है, खुद को नित्य तपाओ,
साथ तुम्हारे मिले सुहागा, तुम कुंदन बन जाओ,
ऋद्धि-सिद्धि आशीष तुम्हें दें, सुखमय हों सब वर्ष.
मानव बन कर जियो जिन्दगी, रहे हृदय में हर्ष.

नित्य निरंतर करो साधना, बनकर साधक योगी,
दोगे जब सम्मान सभी को, सब होंगे सहयोगी,
सरस्वती की सदा कृपा हो, जीवन में उत्कर्ष.
मानव बन कर जियो जिन्दगी, रहे हृदय में हर्ष.

पथ के कंटक दूर सभी हों, मिले न विपदा कैसी,
बाधाएं सब पार कर सको, बुद्धि प्रखर हो ऐसी,
गणपति गौरी विष्णु-लक्ष्मी, रक्षा करें सहर्ष.
मानव बन कर जियो जिन्दगी, रहे हृदय में हर्ष.

जिज्ञासा से सदा-सर्वदा, भरना ज्ञान कमंडल,
विनय तुम्हारा आभूषण हो, सौम्य रहे मुखमंडल
पग-पग पर ही मिले विजयश्री, पार करो संघर्ष.
मानव बन कर जियो जिन्दगी, रहे हृदय में हर्ष.

लक्ष्य प्राप्ति हो, रहो प्रफुल्लित, शुद्ध रहे मन अंतर,
सत्कर्मों से भाग्य बनेगा, करना कर्म निरंतर,
नित्य रहे गुरु कृपा शीश पर, कभी न हो अपकर्ष.
मानव बन कर जियो जिन्दगी, रहे हृदय में हर्ष.

सस्नेह
तुम्हारा पिता:
–इंजी० अम्बरीष श्रीवास्तव ‘अम्बर’

Language: Hindi
Tag: गीत
222 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Follow our official WhatsApp Channel to get all the exciting updates about our writing competitions, latest published books, author interviews and much more, directly on your phone.
You may also like:
हसरतें हर रोज मरती रहीं,अपने ही गाँव में ,
हसरतें हर रोज मरती रहीं,अपने ही गाँव में ,
Pakhi Jain
दोनो कुनबे भानुमती के
दोनो कुनबे भानुमती के
*Author प्रणय प्रभात*
सफ़र में छाया बनकर।
सफ़र में छाया बनकर।
Taj Mohammad
किसी ने कहा, पीड़ा को स्पर्श करना बंद कर पीड़ा कम जायेगी।
किसी ने कहा, पीड़ा को स्पर्श करना बंद कर पीड़ा कम जायेगी।
Manisha Manjari
तन्हाई
तन्हाई
नवीन जोशी 'नवल'
माँ
माँ
Prabhat Prajapati
मैं हु दीवाना तेरा
मैं हु दीवाना तेरा
Basant Bhagawan Roy
रानी गाइदिन्ल्यू भारत की नागा आध्यात्मिक एवं राजनीतिक नेत्री
रानी गाइदिन्ल्यू भारत की नागा आध्यात्मिक एवं राजनीतिक नेत्री
Author Dr. Neeru Mohan
एक लड़का
एक लड़का
Shiva Awasthi
गुरुवर
गुरुवर
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
रिश्तें - नाते में मानव जिवन
रिश्तें - नाते में मानव जिवन
Anil chobisa
खाते मोबाइल रहे, हम या हमको दुष्ट (कुंडलिया)
खाते मोबाइल रहे, हम या हमको दुष्ट (कुंडलिया)
Ravi Prakash
इ इमली से
इ इमली से
Dr. Kishan tandon kranti
मांग रहा हूँ जिनसे उत्तर...
मांग रहा हूँ जिनसे उत्तर...
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
बुद्ध
बुद्ध
Bodhisatva kastooriya
जन्नत चाहिए तो जान लगा दे
जन्नत चाहिए तो जान लगा दे
The_dk_poetry
दोस्ती पर वार्तालाप (मित्रता की परिभाषा)
दोस्ती पर वार्तालाप (मित्रता की परिभाषा)
Er.Navaneet R Shandily
कबूल करना मेरे श्याम
कबूल करना मेरे श्याम
Seema 'Tu hai na'
लाठी तंत्र
लाठी तंत्र
Shekhar Chandra Mitra
माना मैं उसके घर नहीं जाता,
माना मैं उसके घर नहीं जाता,
डी. के. निवातिया
कुछ सोच कर मेरा
कुछ सोच कर मेरा
Dr fauzia Naseem shad
मौसम
मौसम
Monika Verma
निज सुरक्षित भावी
निज सुरक्षित भावी
AMRESH KUMAR VERMA
इक्यावन इन्द्रधनुषी ग़ज़लें
इक्यावन इन्द्रधनुषी ग़ज़लें
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
✍️ मिलाप...
✍️ मिलाप...
'अशांत' शेखर
अक्सर औरत को यह खिताब दिया जाता है
अक्सर औरत को यह खिताब दिया जाता है
Harminder Kaur
'बदला जग मौसम भी बदला'
'बदला जग मौसम भी बदला'
Godambari Negi
पत्र की स्मृति में
पत्र की स्मृति में
Rashmi Sanjay
नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
💐
💐"गीता= व्यवहारे परमार्थ च तत्वप्राप्ति: च"💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...